फिल्मों में अपने रोल के लिए सितारे क्या क्या नहीं करते। इसी में एक है, कहानी के हिसाब से अपने शरीर को बदलना। ये कभी भारी भरकम तो कभी बिलकुल दुबले हो जाते हैं। खुद देख लीजिए, कैसी गजब की बॉडी बनाते हैं सितारे।
विज्ञापन
मासूम बच्चे से दिखने वाले सितारों ने जब बना लिया हल्क जैसा शरीर
2 of 17
आर माधवन की आने वाली फिल्म साला खड़ूस का ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म से ज्यादा किसी चीज की चर्चा है तो वो ये कि माधवन ने पहले से काफी ज्यादा बॉडी बना ली है। 3 ईडियट्स, रंग दे बसंती और तुन वेड्स मनु से भी ज्यादा बॉडी नजर आ रही है। देखिए, और किन-किन सितारों ने फिल्मों के लिए अपनी बॉडी बनाई।
विज्ञापन
मासूम बच्चे से दिखने वाले सितारों ने जब बना लिया हल्क जैसा शरीर
3 of 17
शाहरुख खान जोर शोर से खबरों में आए थे जब उन्होंने फिल्म ओम शांति ओम के लिेए 6 पैक ऐब्स बनाई थीं। अमूमन शाहरुख फिल्मों के लिए अपनी बॉडी पर ज्यादा काम नहीं करते हैं। इसके अलावा उन्होंने फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के लिए भी काफी बॉडी बनाई थी।
मासूम बच्चे से दिखने वाले सितारों ने जब बना लिया हल्क जैसा शरीर
4 of 17
फरहान अख्तर अपनी स्टाइल या लुक्स से ज्यादा अफनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में उन्होंने फिल्म भाग मिल्खा भाग के लिए जब अच्छी खासी फिट बॉडी बनाई तो वो देखने लायक था।
विज्ञापन
मासूम बच्चे से दिखने वाले सितारों ने जब बना लिया हल्क जैसा शरीर
5 of 17
सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर, एक था विलेन और हंसी तो फसी में साधारण ही दिख रहे थे। लेकिन फिल्म ब्रदर्स के लिए उन्होंने जो वजन बढ़ाया और कसा शरीर बनाया, वो काबिल-ए-तारीफ है।
विज्ञापन
मासूम बच्चे से दिखने वाले सितारों ने जब बना लिया हल्क जैसा शरीर
6 of 17
ठीक ठाक शरीर वाले आमिर खान को फिल्म गजनी के लिए 8 पैक ऐब्स बनाने पड़े थे। लेकिन इस सुडौल शरीर में भी वे बहुत गजब लग रहे थे।
विज्ञापन
मासूम बच्चे से दिखने वाले सितारों ने जब बना लिया हल्क जैसा शरीर
7 of 17
गजनी के बाद आमिर ने फिर से 3 ईडियट्स, तलाश और पीके जैसी फिल्मों के लिए वजन घटाया था। अब उन्होंने फिल्म दंगल के लिए दोबारा खुब वजन बढ़ाया है। इसमें वे पहलवान का किरदार निभा रहे हैं।
मासूम बच्चे से दिखने वाले सितारों ने जब बना लिया हल्क जैसा शरीर
8 of 17
अभिषेक बच्चन की बॉडी वैसे तो ठीक ही है लेकिन उन्होंने फिल्म गुरू के लिए वजन बढ़ाया था और थोड़े मोटे ही दिखे थे।
मासूम बच्चे से दिखने वाले सितारों ने जब बना लिया हल्क जैसा शरीर
9 of 17
शाहिद जब फिल्म जगत में आए थे तो इश्क विश्क, किस्मत कनेक्शन जैसी फिल्मों में उनकी बॉडी इतनी भी खास नहीं थी। शाहिद ने फिल्म कमीने में अपने शरीर पर जबरदस्त मेहनत की। तब से शाहिद अपनी फिगर पर पूरा ध्यान देते हैं।
मासूम बच्चे से दिखने वाले सितारों ने जब बना लिया हल्क जैसा शरीर
10 of 17
बाहुबली में लीड रोल निभाने वाले प्रभास को भी इस फिल्म के लिए खास मेहनत करनी पड़ी थी और पूरे एक साल तक उन्होंने ऐसी बॉडी के लिए स्पेशल तरीके से कसरत की थी।
मासूम बच्चे से दिखने वाले सितारों ने जब बना लिया हल्क जैसा शरीर
11 of 17
अजय देवगन की बहुत पुरानी फिल्मों की बात छोड़ दें तो पिछले कुछ सालों से वे भी अच्छी बॉडी वाले हीरो में गिने जाते हैं। लेकिन फिल्म सिंघम के लिए उन्होंने अपने शरीर पर और ज्यादा ध्यान दिया था।
मासूम बच्चे से दिखने वाले सितारों ने जब बना लिया हल्क जैसा शरीर
12 of 17
बात स्मार्ट बॉडी की हो तो सलमान खान का नाम सबसे पहले दिमाग में आता है लेकिन एक वो वक्त भी था जब सलमान भी पतले दुबले से ही दिखते थे। जैसे कि फिल्म मैंने प्यार किया, सनम बेवफा, अंदाज अपना अपना में। ऐसी कई हीरोइनें भी हैं जिन्हें इस दौर से गुजरना पड़ा।
मासूम बच्चे से दिखने वाले सितारों ने जब बना लिया हल्क जैसा शरीर
13 of 17
प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म मैरी कॉम के लिए जितनी मेहनत की थी और मसल्स बनाई थीं उतनी किसी फिल्म के लिए नहीं की थी।
मासूम बच्चे से दिखने वाले सितारों ने जब बना लिया हल्क जैसा शरीर
14 of 17
भूमि पेडनेकर फिल्म दम लगा कर हईशा में आने से पहले काफी स्लिम थीं। इस फिल्म के लिए ही उन्होंने जबरदस्त वजन बढ़ाया और मोटी लड़की का रोल निभाया।
मासूम बच्चे से दिखने वाले सितारों ने जब बना लिया हल्क जैसा शरीर
15 of 17
यूं तो विद्या बालन कभी भी दुबले पतले शरीर वाली हीरोइनों में नहीं गिनी गईं लेकिन फिल्म द डर्टी पिक्चर के लिए उन्होंने खास तौर पर थोड़ा वजन बढ़ाया था।
मासूम बच्चे से दिखने वाले सितारों ने जब बना लिया हल्क जैसा शरीर
16 of 17
जरीन खान आज भी दुबली हीरोइनों में शुमार नहीं हैं लेकिन अपनी पहली फिल्म वीर के लिए उन्हें वजन बढ़ाने के लिए कहा गया था।
मासूम बच्चे से दिखने वाले सितारों ने जब बना लिया हल्क जैसा शरीर
17 of 17
फिल्म फैशन में कंगना रनौत को याद कीजिए और फिर तनु वेड्स मनु में। उनके वजन में काफी अंतर दिखता है क्योंकि कंगना को तनु वेड्स मनु के लिए 7 किलो वजन बढ़ाना पड़ा था।