ग्लैमर से भरे बॉलीवुड में इन दिनों बड़े मुद्दों पर भी फिल्में बन रही हैं। इससे दर्शकों का टेस्ट और बॉलीवुड लगातार प्रौढ़ हुआ हो रहा है। जानिए हाल में आई ऐसी ही फिल्मों के बारे में।
विज्ञापन
जानिए बड़े मुद्दों पर बनी बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को
2 of 11
आतंकवाद पर बनी अक्षय कुमार की फिल्म 'बेबी' के कारण बॉलीवुड में बड़े मुद्दों पर बनी फिल्में फिर चर्चा में आ गईं हैं। अक्षय इस फिल्म में एक खुफिया एजेंट का किरदार निभा रहे हैं। निर्देशक नीरज पांडे की इस फिल्म पर पाकिस्तान में लगा दिया गया है। वे इससे पहले भी 'ए वेडनेसडे' और 'स्पेशल 26' जैसी फिल्में बना चुके है।
विज्ञापन
जानिए बड़े मुद्दों पर बनी बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को
3 of 11
निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'हाईवे' अपहरण और यौन शोषण को रेखांकित करती है। आलिया भट्ट और रणदीप हुड्डा ने इस फिल्म में बेहतरीन अभिनय से फिल्म में कई बड़े मुद्दों को उठाया है।
जानिए बड़े मुद्दों पर बनी बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को
4 of 11
हाल ही में रिजीज हुई अनुराग कश्यप की फिल्म अग्ली में अपहरण और नौकरशाही से त्रस्त जनता की तस्वीर खींची गई है। फिल्म को आलोचकों ने भी बहुत सराहा है। फिल्म मे मुख्य भूमिका में गिरीश कुलकर्णी, राहुल भट्ट और विनीत कुमार हैं।
विज्ञापन
जानिए बड़े मुद्दों पर बनी बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को
5 of 11
राजकुमार हिरानी की फिल्म 'पीके' में धर्म और अंधविश्वास को धंधा बना चुके 'मैनेजरों' पर कड़ा प्रहार करती है। वहीं फिल्म में दूसरे ग्रह से आए एलियन के जरिए आम जींदगी में खत्म हो रही संवेदनाओं को भी बेहद रचनात्मक तरीके से स्पर्श किया गया है। आमिर खान अपने एक्टिंग के जरिए फिल्म मे जान फूंक दी है।
विज्ञापन
जानिए बड़े मुद्दों पर बनी बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को
6 of 11
निर्देशक आशिम अहलूवालिया की फिल्म 'मिस लवली' बॉलीवुड की चकाचौंध और ग्लैमर की दुनिया के पीछे के स्याह चेहरे को उकेरती है। हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई लेकिन फिल्म को आलोचकों की ओर से काफी सराहना मिली।
विज्ञापन
जानिए बड़े मुद्दों पर बनी बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को
7 of 11
निर्देशक संदीप ए वर्मा की फिल्म 'मंजूनाथ' में देश की भ्रष्ट नौकरशाही को दर्शाया गया है। इस फिल्म में गलत काम के खिलाफ एक अधिकारी की सच्ची लड़ाई को आधार बनाया गया है।
जानिए बड़े मुद्दों पर बनी बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को
8 of 11
निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म 'हैदर' में शाहिद कपूर ने अपनी एक्टिंग के लिए कई अवार्ड जीते हैं। यह फिल्म कश्मीर समस्या के साथ आतंकवाद के मुद्दे को एक नए नजरिए से उठाती है। जो अभी तक बॉलीवुड में नहीं देखने को मिला था। साथ ही इसमें आतंकवाद के नाम पर गुमराह युवकों की कहानी को भी उकेरा गया है।
जानिए बड़े मुद्दों पर बनी बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को
9 of 11
भोपाल गैस कांड पर बनी फिल्म 'भोपाल: ए प्रेयर ऑफ रेन' में निर्देशक रवि कुमार ने देश में खराब औद्योगिक हालातों और आपदा को रेखांकित किया है। भोपाल कांड के तीन दशकों बाद आई इस फिल्म ने वहां के हालातों को पूरे तार्किक ढंग से उठाया है।
जानिए बड़े मुद्दों पर बनी बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को
10 of 11
निर्देशक प्रदीप सरकार की फिल्म मर्दानी में रानी मुखर्जी ने एक लेडिज पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका अदा की है। फिल्म में देह व्यापार और उससे जुड़े मुद्दों को उठाया है।
जानिए बड़े मुद्दों पर बनी बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को
11 of 11
फिल्म 'ईक्कीस तोपों की सलामी' में निर्देशक रवींद्र गौतम ने बेहद व्यंग्यात्मक लहजे में सरकारी भ्रष्टाचार को उठाया है। फिल्म की मुख्य भूमिका में अनुपम खेर ने अपने अंदाज में आम नागरिकों के अधिकारों की बात की है।