ये रहीं अमिताभ बच्चन की शानदार 11 फिल्में
Sun, 12 Oct 2014 11:05 AM IST
आज अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है। इस मौके पर उनके पूरे कैरियर की 10 शानदार फिल्मों पर निगाह डाल लीजिए।
ये रहीं अमिताभ बच्चन की शानदार 11 फिल्में
दीवार अमिताभ बच्चन की सबसे चर्चित और सफल फिल्मों में से एक रही। दर्शक न तो इस किरदार को भूल पाए और न ही इसके डॉयलॉगों को।
ये रहीं अमिताभ बच्चन की शानदार 11 फिल्में
चुपके-चुपके फिल्म अमिताभ की कॉमेडी के लिए याद रखी जाती है। इस फिल्म में अमिताभ की कॉमेडी को आज तक याद किया जाता है।
ये रहीं अमिताभ बच्चन की शानदार 11 फिल्में
संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक में अमिताभ ने एक अंधे टीचर की भूमिका निभाई। फिल्म कम चली लेकिन इसे सुर्खियां बहुत मिलीं।
ये रहीं अमिताभ बच्चन की शानदार 11 फिल्में
फिल्म अजूबा वैसे तो बहुत सफल फिल्म नहीं रही है लेकिन अमिताभ को एक सुपरहीरो के रूप में जरूर पेश किया गया।
ये रहीं अमिताभ बच्चन की शानदार 11 फिल्में
अमिताभ बच्चन के गुस्सैल रूप को अग्निपथ फिल्म में दिखाया गया। फिल्म में अमिताभ बच्चन की आवाज को अलग तरीके से पेश किया गया।
ये रहीं अमिताभ बच्चन की शानदार 11 फिल्में
जया भादुड़ी के साथ अमिताभ की फिल्म अभिमान अपने विषय के साथ-साथ उनकी ऐक्टिंग के लिए भी जानी गई।
ये रहीं अमिताभ बच्चन की शानदार 11 फिल्में
डॉन फिल्म ने अमिताभ बच्चन का एक नया रूप गढ़ा। यह यंग एंग्री मैन से भी आगे की बात थी।
ये रहीं अमिताभ बच्चन की शानदार 11 फिल्में
पा फिल्म में अमिताभ ने एक 19 साल के एक खास बीमारी से ग्रस्त बच्चे की भूमिका निभाई।
ये रहीं अमिताभ बच्चन की शानदार 11 फिल्में
अमिताभ बच्चन को शराबी फिल्म में उनकी अदायगी के लिए याद किया जाता है। फिल्म में कॉमेडी का भी टच था।
ये रहीं अमिताभ बच्चन की शानदार 11 फिल्में
शोले फिल्म अमिताभ बच्चन की चर्चित फिल्मों में से एक रही है। अमिताभ के अभिनय के साथ यह फिल्म अपने कैनवास के लिए याद रखी जाती है।
ये रहीं अमिताभ बच्चन की शानदार 11 फिल्में
फिल्म जंजीर ने अमिताभ बच्चन को यंग एंग्री मैन की इमेज दी। यह फिल्म सुपरहिट रही थी।