'बाजीराव मस्तानी' को लेकर संजय लीला भंसाली की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रिलीज के पहले दिन ही फिल्म के शो कई जगह रद्द हुए हैं। ऐसा विरोध के कारण हुआ है।
विज्ञापन
ये हैं वो वजहें, जिनको लेकर हो रहा है बाजीराव मस्तानी का विरोध
2 of 8
बाजीराव मस्तानी में भी रणवीर के किरदार की फिल्म के आखिर में मौत हो जाती है। ऐसे में उनकी मां फिल्म के खत्म होनें पर नम आंखों के साथ सिनेमाहॉल से निकलें। वो ये नहीं चाहते थे।
विज्ञापन
ये हैं वो वजहें, जिनको लेकर हो रहा है बाजीराव मस्तानी का विरोध
3 of 8
बाजीराव और मस्तानी के वंशजों ने कोर्ट में फिल्म की रिलीज को रोकने के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन फिल्म की रिलीज नहीं रुक सकी। वंशजो के अनुसार फिल्म के से उनके पूर्वजों की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है।
ये हैं वो वजहें, जिनको लेकर हो रहा है बाजीराव मस्तानी का विरोध
4 of 8
बाजीराव के वंशज उदय सिंह ने उस दृश्य पर भी आपत्ति जताई है, जिसमें बाजीराव की भूमिका निभा रहे रणबीर प्रियंका चोपड़ा (काशीबाई) के साथ नहा रहे हैं। उनके अनुसार इस तरह के निजी सीन दिखा कर आप कौन सा इतिहास दिखा रहे हैं। ये निजी पलों को दिखाकर पैसा कमाने की कोशिश है।
विज्ञापन
ये हैं वो वजहें, जिनको लेकर हो रहा है बाजीराव मस्तानी का विरोध
5 of 8
उदय सिंह का ये भी कहना है कि आप कैसे बाजीराव को हाथी के उपर से छलांग लगाते दिखा सकते हैं। इतिहास को आप इतिहास ही रहने दें। इस तरह से उसके साथ मजाक ना करें।
विज्ञापन
ये हैं वो वजहें, जिनको लेकर हो रहा है बाजीराव मस्तानी का विरोध
6 of 8
फिल्म के गाने 'पिंगा' को लेकर बाजीराव के वंशजों का मानना है कि गाने में अश्लील तरीके से काशीबाई और मस्तानी के किरदार को दिखाया गया है। पुणे की एक सामाजिक कार्यकर्ता के अनुसार सांस्कृतिक खेल को गाने में अश्लीलता से दिखाया गया। जो कि बिल्कुल गलत है।
विज्ञापन
ये हैं वो वजहें, जिनको लेकर हो रहा है बाजीराव मस्तानी का विरोध
7 of 8
फिल्म में मस्तानी के रोल को लेकर भी उनके वंशजों को आपत्ति है, उनका कहना है कि मस्तानी के चरित्र को ठीक से नहीं दिखाया गया है।