आमिर वैसे तो मिस्टर परफेक्शनिस्ट के रुप में जाने जाते हैं पर रिश्तों के मामले में थोड़ा चूक गये। अपने ही भाई फैसल खान के साथ उनके सम्बंध कुछ खास नही रहे। फैसल के मानसिक रुप से स्वस्थ ना होने की वजह से उनकी कस्टडी को लेकर काफी बवाल मचा। बात ने मीडिया में काफी तूल पकड़ा। पर अब चर्चा ऐसी है कि दोनो भाईयों के बीच सब बेहतर हो गया है और फैसल अब आमिर को स्क्रिप्ट सेलेक्ट करने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
चंद बॉलीवुड सितारे सगों से ही नहीं रखते रिश्ता, जान लीजिए उनको
2 of 8
अमिताभ बच्चन के रिश्ते इंडस्ट्री में सभी से बेहतर रहे हैं पर उनके खुद के भाई अजिताभ से रिश्ते कुछ तल्ख रहे हैं। परिवार पर एक किताब लिखने की बात पर अमिताभ और अजिताभ के सम्बंधो मे कुछ खटास आ गई थी। हालांकि पिछले दिनों अजिताभ की बेटी नैना बच्चन की शादी समारोह में पूरा बच्चन परिवार एक साथ दिखा।
विज्ञापन
चंद बॉलीवुड सितारे सगों से ही नहीं रखते रिश्ता, जान लीजिए उनको
3 of 8
अमीषा पटेल भी अपने परिवार से सम्बंध खराब होने के लिए मीडिया मे काफी चर्चा मे रहीं। अमीषा ने अपने माता-पिता पर उनकी कमाई का गलत तरह से उपयोग करने का आरोप लगाया जिसके चलते उन्होंने अपना घर छोड़ दिया था। बाद में उनके खिलाफ केस भी ठोक दिया था।
चंद बॉलीवुड सितारे सगों से ही नहीं रखते रिश्ता, जान लीजिए उनको
4 of 8
आशा और लता के रिश्ते हमेशा से काफी तल्ख रहे हैं। आशा का आरोप रहा है कि उनकी बहन लता ने बुरे समय मे उनका साथ नही दिया था। जिसका उन्हें काफी दुख रहा है। पर अब गाहे-बगाहे दोनो बहने कई आवार्ड फंक्शन मे साथ दिखती हैं। शायद अब रिश्ते वैसे नही रहे।
विज्ञापन
चंद बॉलीवुड सितारे सगों से ही नहीं रखते रिश्ता, जान लीजिए उनको
5 of 8
देयोल परिवार बॉलीवुड के सबसे चर्चित परिवारो में से रहा है। बॉलीवुड में इनका योगदान भी काफी रहा है। पर ये परिवार अपने सम्बंधो को लेकर कई बार सुर्खियों मे रहा। आहना देयोल की शादी में सनी और बॉबी की गैरमौजूदगी ने काफी तूल पकड़ा और ये परिवार मीडिया के सवालो के घेरे में आ गया।
विज्ञापन
चंद बॉलीवुड सितारे सगों से ही नहीं रखते रिश्ता, जान लीजिए उनको
6 of 8
प्रतीक बब्बर अपने पिता और परिवार के साथ काफी समय से रह रहे थे पर अचानक एक दिन उन्होंने खुलासा किया कि उनके और पिता राज बब्बर के बीच रिश्ते खराब हो चुके है। समय के साथ सम्बंधो में कोई सुधार नही हुआ जिसके चलते प्रतीक ने अपने नाम के आगे से बब्बर हटाने का फैसला लिया। इससे साफ हो गया कि पिता और पुत्र के रिश्ते में कुछ भी ठीक नही रह गया है।
विज्ञापन
चंद बॉलीवुड सितारे सगों से ही नहीं रखते रिश्ता, जान लीजिए उनको
7 of 8
मशहूर गायक उदित नारायण और उनके बेटे आदित्य के बिगड़ रिश्ते उस वक्त चर्चा मे आ गये जब मीडिया में उदित के कई औरतों से सम्बंध होने की बात सामने आई। इसके बाद पिता- पुत्र का रिश्ता खराब हो गया।
चंद बॉलीवुड सितारे सगों से ही नहीं रखते रिश्ता, जान लीजिए उनको
8 of 8
पुणे की यरावदा जेल से खबर आई है कि संजय दत्त को वहां एक कैदी के लिए रोते हुए देखा गया है। अभिनेता संजय दत्त जेल में एक कैदी की कहानी से काफी प्रभावित हुए और वे उसके जीवन पर फिल्म भी बनाएंगे।