फिल्म बॉम्बे वेलवेट बनाने में अनुराग कश्यप ने 110 करोड़ खर्च दिए थे। लेकिन फिल्म महज 30 करोड़ रुपये कमा पाई। इससे अनुराग कश्यप को करारा घाटा लगा। (सभी तस्वीरेंः अनुराग कश्यप के इंस्टाग्राम अकाउंट से)
विज्ञापन
बॉम्बे वेलवेट फ्लॉप होने के बाद क्या हो गई है अनुराग कश्यप की हालत
2 of 14
फिल्म के बारे में फिल्म व्यवसाय विश्लेषक तरण आदर्श ने एक सप्ताह की कमाई 22.27 करोड़ बताते हुए, ऐतिहासिक सुपर फ्लॉप (एपिक डिजास्टर) फिल्म करार दिया था।
विज्ञापन
बॉम्बे वेलवेट फ्लॉप होने के बाद क्या हो गई है अनुराग कश्यप की हालत
3 of 14
ज्यादातर सिनेमाघरों से एक सप्ताह के बाद के फिल्म उतर गई थी। विदेशों में कमाई की बात करें तो फिल्मों की कमाई की विश्वसनीय जानकारी रखने वाला वेबसाइट बॉलीमूवीरिव्यूज डॉट कॉम के मुताबिक विदेशों में कुल कमाई 8.29 करोड़।
बॉम्बे वेलवेट फ्लॉप होने के बाद क्या हो गई है अनुराग कश्यप की हालत
4 of 14
इस लिहाज से फिल्म की कुल कमाई 30 से 31 करोड़ रही। जबकि फिल्म निर्माण कंपनी की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार अनुराग कश्यप ने फिल्म को बनाने में कुल 90 करोड़ रुपये खर्च कर डाले थे। जबकि इसके प्रचार प्रसार में उन्होंने 20 करोड़ करा डाले थे।
विज्ञापन
बॉम्बे वेलवेट फ्लॉप होने के बाद क्या हो गई है अनुराग कश्यप की हालत
5 of 14
यानि कि फिल्म निर्माता कंपनी को करीब 80 करोड़ रुपये तक का घाटा हुआ। इसके बाद से अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड फिल्मों से दूरी बना रखी है। बीच-बीच में एकाध शॉर्ट फिल्म के निर्माण में उनका नाम आता रहा। लेकिन कुछ दिन पहले आई खबर ने सबको चौंका दिया।
विज्ञापन
बॉम्बे वेलवेट फ्लॉप होने के बाद क्या हो गई है अनुराग कश्यप की हालत
6 of 14
बीते दिनों खबर आई कि अनुराग कश्यप इन दिनों पैसों का इंतजाम कर रहे हैं। अपनी अगली फिल्म बनाने के नहीं, बल्कि उस निर्माता कंपनी को वापस करने के लिए जिसके पैसों से उन्होंने बॉम्बे वेलवेट बनाई थी।
विज्ञापन
बॉम्बे वेलवेट फ्लॉप होने के बाद क्या हो गई है अनुराग कश्यप की हालत
7 of 14
वह इन दिनों लगातार विदेशों में भ्रमण कर रहे हैं। बॉलीवुड से दूर हैं। वह रातोदिन मेहनत करके बॉम्बे वेलवेट से हुए घाटे की भरपाई करने की जुगत में लगे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक उन्होंने करीब 10 करोड़ रुपये जुटा भी लिए हैं।
बॉम्बे वेलवेट फ्लॉप होने के बाद क्या हो गई है अनुराग कश्यप की हालत
8 of 14
अनुराग कश्यप के प्रोडक्शन हाउस 'फैंटम' के प्रवक्ता ने बताया कि वह साल के अंत तक घाटे की सारी रकम बॉम्बे वेलवेट की निर्माता कंपनी फाक्स स्टार स्टूडियो को लौटा देंगे।
बॉम्बे वेलवेट फ्लॉप होने के बाद क्या हो गई है अनुराग कश्यप की हालत
9 of 14
हिन्दी सिनेमा इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है। उधर, यह भी खबर है कि फिल्म के सिंगर-कंपोजर अमित त्रिवेदी ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा कि बॉम्बे वेलवेट के बाद मैं डिप्रेशन में चला गया था। उन्होंने कहा, ‘वास्तव में मैं अब भी उससे उबरने की कोशिश कर रहा हूं।’
बॉम्बे वेलवेट फ्लॉप होने के बाद क्या हो गई है अनुराग कश्यप की हालत
10 of 14
जबकि अनुराग कश्यप ने बताया कि उन्हें उनके सहयोगियों ने चेताया था, महंगी फिल्म के घाटे में जाने से बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन दिनों उनको बुरे सपने आ रहे हैं।
बॉम्बे वेलवेट फ्लॉप होने के बाद क्या हो गई है अनुराग कश्यप की हालत
11 of 14
उल्लेखनीय है कि अनुराग कश्यप छोटे बजट में बड़ा धमाका करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने गैंग्स ऑफ वासेपुर (दोनों), गुलाल, ब्लैक फ्राइडे, जैसी फिल्मों से जमकर धमाल मचाया था।
बॉम्बे वेलवेट फ्लॉप होने के बाद क्या हो गई है अनुराग कश्यप की हालत
12 of 14
इन सफलताओं से उन्हें बल मिला था और अपनी सालों से सोची हुई एक फिल्म को उन्होंने खूब पैसा लगाकर बनाया। लेकिन उनकी पहली बड़े बजट की फिल्म बॉम्बे वेलवेट पूरी तरह धड़ाम हो गई।
बॉम्बे वेलवेट फ्लॉप होने के बाद क्या हो गई है अनुराग कश्यप की हालत
13 of 14
अब फिर से उम्मीद है कि वह छोटे बजट की फिल्मों का रुख करेंगे। हालिया दिनों में उन्होंने लगातार शॉर्ट फिल्मों पर ध्यान केंद्रित किया हुआ है।
बॉम्बे वेलवेट फ्लॉप होने के बाद क्या हो गई है अनुराग कश्यप की हालत
14 of 14
लेकिन फिलहाल उनकी निर्देशित कोई फिल्म फ्लोर पर नहीं है। वह लगातार पैसों के फिराक में तमाम काम कर रहे हैं। कुछ फिल्मों में छिट-फुट काम अभी भी वो कर रहे हैं।