अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म एयरलिफ्ट का नया गाना रिलीज हुआ है। गाने के बोल हैं 'तू भूला जिसे, वो तुझको याद करता रहा। तू जीता रहा वो तेरे लिए वो मरता रहा'। ये गाना देशभक्ति से ओतप्रोत है। जिसे सुनकर आपकी आंखे नम हो जाएंगी। (पूरा गाना आखिरी स्लाइड में जोड़ा गया है)
Trending Videos
विज्ञापन
'हमें यहां से निकालो, सारे हिन्दुस्तानी मारे जाएंगे तो मदद का क्या होगा'
2 of 9
एयरलिफ्ट 1 लाख 70 हजार भारतीयों की कहानी है। जो 1990 में इराक-कुवैत युद्ध के दौरान वहां फंस गए थे। लेकिन जिंदगी से हार ना मानते हुए रंजीत कटियाल नाम के शख्स ने सबको साथ लेकर हालात से लड़ने की ठान ली थी।
विज्ञापन
'हमें यहां से निकालो, सारे हिन्दुस्तानी मारे जाएंगे तो मदद का क्या होगा'
3 of 9
कुवैत पर 1990 में इराक की फौजों ने हमला कर दिया। बुरी तरह से इस मुल्क को रौंदा गया। इस टूटते देश के साथ टूट गए उन भारतीयों के ख्वाब जो उन्होंने बरसों इस देश में रहकर बुने थे। क्या हुआ था 1990 में जब कुवैत पर इराक ने हमला किया और कैसे वहां एक शख्स ने अकेले ही सबसे भिड़ने की ठान ली। ये सब बड़े पर्दे पर दिखेगा फिल्म एयरलिफ्ट में।
'हमें यहां से निकालो, सारे हिन्दुस्तानी मारे जाएंगे तो मदद का क्या होगा'
4 of 9
हाल ही में अक्षय ने खुलासा किया था कि फिल्म के कई सीन में कई दफा वो खुद-ब-खुद ही रो पड़े थे। उनके अनुसार देश से जुड़ी बातों पर आंखों में आंसू आ ही जाते हैं।
विज्ञापन
'हमें यहां से निकालो, सारे हिन्दुस्तानी मारे जाएंगे तो मदद का क्या होगा'
5 of 9
रंजीत कटियाल के किरदार में अक्षय कुमार हैं। फिल्म में उस हमले के बाद वहां से 1 लाख 70 हजार भारतीयों को वापस भारत ले जाने की पूरी कहानी बयान की गई है। इस दौरान 488 विमानों से लगातार 58 दिनों तक भारतीयों को कुवैत से भारत ले जाया गया। इसमें रंजीत नाम के शख्स ने बड़ी भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
'हमें यहां से निकालो, सारे हिन्दुस्तानी मारे जाएंगे तो मदद का क्या होगा'
6 of 9
एयरलिफ्ट गणतन्त्र दिवस के मौके पर (22 जनवरी) को रिलीज होगी। फिल्म को राजा कृष्णा मेनन निर्देशित कर रहे हैं। पूरा गाना देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
'हमें यहां से निकालो, सारे हिन्दुस्तानी मारे जाएंगे तो मदद का क्या होगा'
7 of 9
फिल्म में अक्षय कुमार के साथ निमरत कौर नजर आएंगी। वो इससे पहले लंच बॉक्स से अपने लिए वाहवाही बटोर चुकी हैं।
'हमें यहां से निकालो, सारे हिन्दुस्तानी मारे जाएंगे तो मदद का क्या होगा'
8 of 9
फिल्म 22 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय के साथ निमरत कौर मुख्य भूमिका मे हैं। फिल्म को राजा मेनन ने निर्देशित किया है।
'हमें यहां से निकालो, सारे हिन्दुस्तानी मारे जाएंगे तो मदद का क्या होगा'
9 of 9
एयरलिफ्ट कुवैत में रहने वाले उन भारतीयों की कहानी है। जो 1990 में कुवैत पर इराक के हमले के बाद बुरी तरह फंस गए। ये लोग जो ऐशो-आराम के सामने अपने देश को भूल ही गए।