फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रेमियों के पास जब वापस लौटी बॉलीवुड हसीनाएं

विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड की इन हसीन बालाओं ने फिल्मों के साथ अपने प्रेमी भी ढूंढे थे। जिनका साथ उनको खूब भा रहा था। लेकिन फिर इनमें अचानक ब्रेकअप हो गया और प्यार की जगह तकरार ने ले ली। यह हसीनाएं अपने प्रेमियों से बातचीत तक नहीं कर रही थीं लेकिन अब अचानक एक बार फिर यह अपने पूर्व प्रेमियों के साथ आकर सनसनी फैला रही हैं। जानिए कौन सी हैं वो हीरोइनें।
क्रेडिट:santabanta.com
विज्ञापन

पूर्व प्रेमियों के पास जब वापस लौटी बॉलीवुड हसीनाएं

2 of 7
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की राहें अब भले ही जुदा हो गई हों और दोनों ने अपने-अपने प्रेमी भी ढूंढ लिए हो फिर भी कैरियर के लिए यह दोनों साथ काम कर रहे हैं। ये जवानी है दीवानी के बाद अब दोनों इम्तियाज अली की फिल्म तमाशा में साथ आएंगे।
विज्ञापन

पूर्व प्रेमियों के पास जब वापस लौटी बॉलीवुड हसीनाएं

3 of 7
जैकलीन और रितेश के रिश्तों की वजह से एक बार रितेश और जे‌नेलिया के रिश्ते में दरार की खबरें आई थीं। लेकिन रितेश एक बार फिर जैकलीन के साथ बंगिस्तान फिल्म में जोड़ी बनाएंगे।

पूर्व प्रेमियों के पास जब वापस लौटी बॉलीवुड हसीनाएं

4 of 7
करीना कपूर और शाहिद कपूर के अफेयर के चर्चे बॉलीवुड के गलियारों में खूब गूंजे थे। अब दोनों जुदा हैं और एक दूसरे से बातचीत तक नहीं करते। लेकिन फिर भी दोनों साथ फिल्में करने से नहीं कतरा रहे। उड़ता पंजाब फिल्म में यह दोनों साथ आएंगे।

विज्ञापन

पूर्व प्रेमियों के पास जब वापस लौटी बॉलीवुड हसीनाएं

5 of 7
कैटरीना कैफ ने सलमान को छोड़ रणबीर कपूर का दामन थाम लिया है। लेकिन सलमान के घर उनका आज भी आना-जाना है। वैसे ब्रेकअप के बाद ही कैट ने सल्लू के साथ एक था टाईगर और युवराज जैसी फिल्में कीं।
विज्ञापन

पूर्व प्रेमियों के पास जब वापस लौटी बॉलीवुड हसीनाएं

6 of 7
शिल्पा शेट्टी और अक्षय के रोमांस और बिछोह के किस्से तो बॉलीवुड में हर कोई परिचित है। लेकिन नई बात यह है कि अब शिल्पा और अक्षय अच्छे दोस्त बन गए हैं। ये दोस्ती इतनी बढ गई है कि शिल्पा के पति और अक्षय बिजनिस पार्टनर बन एक चैनल को लांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रेमियों के पास जब वापस लौटी बॉलीवुड हसीनाएं

7 of 7
अनुष्का और रणवीर का ब्रेकअप भले ही हो गया हो लेकिन फिर भी दोनों 'दिल धड़कने दो' मूवी में साथ काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें