फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

b'day spl: कैबरे गाते गाते यूं इंडस्ट्री की रानी बन गई आशा भोंसले

Tue, 08 Sep 2015 03:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 24
आशा मजबूरी में रोजी रोटी के लिए फिल्मों में गाने आई और उस समय बॉलीवुड में उनकी बहन लता का एकछत्र साम्राज्य था।
विज्ञापन

b'day spl: कैबरे गाते गाते यूं इंडस्ट्री की रानी बन गई आशा भोंसले

2 of 24
सांगली में 1933 में पैदा हुई आशा लता से छोटी थी। उन्होंने पिता के प्रभाव के चलते बचपन में ही गाना सीख लिया था।
विज्ञापन

b'day spl: कैबरे गाते गाते यूं इंडस्ट्री की रानी बन गई आशा भोंसले

3 of 24
16 साल की उम्र में आशा ने अपनी बहन लता मंगेशकर के 31 वर्षीय सचिव गणपति राव भोसले के साथ भागकर शादी कर ली थी। उनका परिवार इस शादी के खिलाफ था।

b'day spl: कैबरे गाते गाते यूं इंडस्ट्री की रानी बन गई आशा भोंसले

4 of 24
शादी के बाद गणपति राव और उनके परिवार के लोगों से आशा की नहीं बनीं। साल 1960 के दौरान गणपति राव के साथ आशा का तलाक हो गया और आशा अपने दो बच्चों के साथ अपने मायके चली आईं। उस वक्त आशा गर्भवती थीं।
 
विज्ञापन

b'day spl: कैबरे गाते गाते यूं इंडस्ट्री की रानी बन गई आशा भोंसले

5 of 24
आशा भोसले ने भारत की 20 भाषाओं समेत देश-विदेश की दूसरी कई भाषाओं के लिए गाने गाए हैं। आशा अब तक 12 हजार से ज्यादा गाने आशा गा चुकी हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे ज्यादा गाना गाने का रिकार्ड भी आशा के नाम पर दर्ज है।
 
विज्ञापन

b'day spl: कैबरे गाते गाते यूं इंडस्ट्री की रानी बन गई आशा भोंसले

6 of 24
आशा भोसले ने प्लेबैक सिंगर के तौर पर पहला गाना 1943 में आई मराठी फिल्म मांझा बल के लिए ''चला चला नाव वाला" गाया।
विज्ञापन

b'day spl: कैबरे गाते गाते यूं इंडस्ट्री की रानी बन गई आशा भोंसले

7 of 24
साल 1948 में हंसराज की फिल्म ''चुनरिया'' पहली फिल्म थी जिसमें आशा ने ''सावन आया'' गाना गाया।

b'day spl: कैबरे गाते गाते यूं इंडस्ट्री की रानी बन गई आशा भोंसले

8 of 24
शुरूआत में संघर्ष के दौरान आशा को सेकेंड ग्रेड फिल्मों के लिए गाना पड़ा। उनके शुरुआती गानों को एआर कुरैशी, सज्जाद हुसैन और गुलाम मोहम्मद कंपोज करते थे। इस दौरान आशा के गाने नहीं चले।

b'day spl: कैबरे गाते गाते यूं इंडस्ट्री की रानी बन गई आशा भोंसले

9 of 24
साल 1952 में फिल्म संगदिल में गाए उनके गाने से उन्हें पहचान मिलनी शुरू हुई। इसके बाद फिल्म डायरेक्टर बिमल रॉय ने उन्हें साल 1953 में आई फिल्म परिणीता में गाने का मौका दिया। साल 1954 में राज कपूर ने उन्हें फिल्म नन्हें-मुन्ने बच्चे और बूट पॉलिश के लिए साइन कर लिया। इन फिल्मों में आशा ने मोहम्मद रफी के साथ गाया, जिसे फैन्स ने खूब पसंद किया।
 

b'day spl: कैबरे गाते गाते यूं इंडस्ट्री की रानी बन गई आशा भोंसले

10 of 24
ओपी नैयर ने आशा को साल 1956 में आई फिल्म सीआईडी के लिए ब्रेक दिया।

b'day spl: कैबरे गाते गाते यूं इंडस्ट्री की रानी बन गई आशा भोंसले

11 of 24
ओपी नैयर के साथ आशा भोसले के प्रेम संबंध की अफवाहों ने भी खूब जोर पकड़ा। ओपी के साथ आशा ने एक से बढ़कर एक धमाल गाने बनाए।

b'day spl: कैबरे गाते गाते यूं इंडस्ट्री की रानी बन गई आशा भोंसले

12 of 24
साल 1957 में आई बीआर चौपड़ा की फिल्म ''नया दौर'' में से आशा ने पहली बार सफलता का स्वाद चखा।

b'day spl: कैबरे गाते गाते यूं इंडस्ट्री की रानी बन गई आशा भोंसले

13 of 24
साहिर लुधियनवी के गाने ''मांग के साथ तुम्हारा'', ''साथी हाथ बढ़ाना'' और ''उड़े जब जब जुल्फें तेरी'' में रफी के साथ उनके गानों को खूब सफलता मिली।यह पहला अवसर था जब आशा ने सभी गाने लीड एक्ट्रेस के लिए गाए।

b'day spl: कैबरे गाते गाते यूं इंडस्ट्री की रानी बन गई आशा भोंसले

14 of 24
गुमराह (1963), वक्त (1965), हमराज (1965), आदमी और इंसान (1966) और धुंध (1973) ऐसी फिल्में हैं जिनमें आशा के गानों ने खूब धमाल मचाया।

b'day spl: कैबरे गाते गाते यूं इंडस्ट्री की रानी बन गई आशा भोंसले

15 of 24
आशा भोसले ने धीरे-धीरे संगीतकार सचिन देव बर्मन और रवि की फेहरिस्त में जगह बना ली।

b'day spl: कैबरे गाते गाते यूं इंडस्ट्री की रानी बन गई आशा भोंसले

16 of 24
साल 1966 में फिल्म ''तीसरी मंजिल'' में उस समय के उभरते हुए संगीतकार आरडी बर्मन के पहले साउंडट्रेक के लिए आशा की आवाज कमाल कर गई।

b'day spl: कैबरे गाते गाते यूं इंडस्ट्री की रानी बन गई आशा भोंसले

17 of 24
आरडी बर्मन और आशा के बीच नजदीकियां ऐसी बढ़ीं कि दोनों ने शादी कर ली। शादी के समय आरडी बर्मन आशा से 6 साल छोटे थे।

b'day spl: कैबरे गाते गाते यूं इंडस्ट्री की रानी बन गई आशा भोंसले

18 of 24
शम्मी कपूर ने आशा भोसले की तारीफ में एक बार कहा था कि अगर मोहम्मद रफी उनके लिए गाने नहीं गाते तो रफी की जगह उनके पास आशा भोसले होतीं।

b'day spl: कैबरे गाते गाते यूं इंडस्ट्री की रानी बन गई आशा भोंसले

19 of 24
1960 से 1970 तक के दौर में आशा बॉलीवुड आदाकारा और डांसर हैलेन की आवाज रहीं। ''ओ हसीना जुल्फों वाली'' गाने में आशा के गाने पर जब हैलेन थिरकीं तो परदे पर आग लगा दी। कहा जाता था कि गाने की रिकॉर्डिंग के समय हैलेन भी मौजूद रहती थीं ताकि अच्छे से डांस स्टेप्स की रिहर्सल कर सकें।

b'day spl: कैबरे गाते गाते यूं इंडस्ट्री की रानी बन गई आशा भोंसले

20 of 24
साल 1995 में 62 साल की उम्र में आशा ने फिल्म ''रंगीला'' में उर्मिला मातोडकर के लिए गाना गाया तो फैन्स की जुबां पर छा गया।

b'day spl: कैबरे गाते गाते यूं इंडस्ट्री की रानी बन गई आशा भोंसले

21 of 24
साल 2013 में फिल्म ''माई'' के लिए बतौर नायिका आशा भोसले परदे पर आईं। इस फिल्म में आशा ने 65 साल की एक ऐसी मां का किरदार निभाया जिसके बच्चे उसे अल्जाइमर बीमारी से पीड़ित होने के बाद छोड़ देते हैं। इस फिल्म में उनकी अदाकारी को आलोचकों ने खूब सराहा।
 

b'day spl: कैबरे गाते गाते यूं इंडस्ट्री की रानी बन गई आशा भोंसले

22 of 24
साल 1998 में आशा भोसले और लता मंगेशकर के जीवन पर आधारित फिल्म ''साज'' आई। इसमें अरुणा ईरानी में शबाना आजमी ने दोनों बहनों की भूमिका निभाई।

b'day spl: कैबरे गाते गाते यूं इंडस्ट्री की रानी बन गई आशा भोंसले

23 of 24
साल 2012 में आशा भोंसले उस समय सदमे में रहीं जब उनकी बेटी वर्षा भोसले ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

b'day spl: कैबरे गाते गाते यूं इंडस्ट्री की रानी बन गई आशा भोंसले

24 of 24
साल 2000 में भारत सरकार ने उन्हें दादा साहेब फाल्के और साल 2008 में पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें