फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए आमिर ने कैसे कमाए 2200 करोड़ से भी ज्यादा?

विज्ञापन
1 of 13
बॉलीवुड में आमिर खान की फिल्म पीके ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। अगर इन आंकड़ों को जोड़ दिया जाए तो आमिर ने पिछले कुछ सालों में बड़े उद्योगपतियों से भी ज्यादा की कमाई कर डाली है। इन आंकड़ों में अभी आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म पीपली लाइव और देली-बेली की कमाई नहीं शामिल है। डालिए नजर आमिर की इस करामात पर।
विज्ञापन

जानिए आमिर ने कैसे कमाए 2200 करोड़ से भी ज्यादा?

2 of 13
2001 में आई फिल्म लगान ने दर्शकों को प्रभावित करने के साथ बॉक्स ऑफिस पर भारी सफलता पाई। 'लगान' 74वें ऑस्कर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म के तौर पर भी नामांकित हुई। फिल्म ने लगभग 54 करोड़ रुपए कमाए।
विज्ञापन

जानिए आमिर ने कैसे कमाए 2200 करोड़ से भी ज्यादा?

3 of 13
2001 में आई फिल्म दिल चाहता है में आमिर के साथ सैफ अली खान और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म शहरी युवाओं को बेहद पसंद आई थी। फिल्म ने लगभग 26 करोड़ रुपए कमाए।

जानिए आमिर ने कैसे कमाए 2200 करोड़ से भी ज्यादा?

4 of 13
2005 में आई फिल्म मंगल पांडे में आमिर खान अपने लुक के कारण बेहद चर्चा में रहे। केतन मेहता की इस फिल्म से आमिर ने बॉक्स ऑफिस पर एक साल बाद वापसी की थी। इसने दुनिया भर में लगभग 54 करोड़ रुपए कमाए
विज्ञापन

जानिए आमिर ने कैसे कमाए 2200 करोड़ से भी ज्यादा?

5 of 13
2006 में आई फिल्म फना में आमिर खान डबल रोल में थे। इस फिल्म ने दुनिया भर में 101 करोड़ रुपये कमाए। इस फिल्म में आमिर के साथ काजोल मुख्य भूमिका में थे।
विज्ञापन

जानिए आमिर ने कैसे कमाए 2200 करोड़ से भी ज्यादा?

6 of 13
2006 में आई फिल्म रंग दे बसंती ने फिल्म समीक्षकों के साथ युवाओं को गहरे प्रभावित किया। उस साल यह फिल्म सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 95 करोड़ रुपए की कमाई की।
विज्ञापन

जानिए आमिर ने कैसे कमाए 2200 करोड़ से भी ज्यादा?

7 of 13
2007 में एक खास तरह की बिमारी को केंद्र में रखकर बनाई गई फिल्म 'तारे जमीं पर' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त प्रतिक्रिया रही। फिल्म के गाने और कंटेंट ने बॉलीवुड में एक नई शुरुआत भी की। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 88 करोड़ रुपए कमाए।

जानिए आमिर ने कैसे कमाए 2200 करोड़ से भी ज्यादा?

8 of 13
2008 में आई फिल्म गजनी में आमिर खान का लुक बेहद चर्चा में रहा। फिल्म ने विदेशों को मिला कर लगभग 180 करोड़ रुपए कमाए। इस फिल्म से आमिर ने बॉलीवुड में फिल्म प्रमोशन के नए तरीके शुरु किए।

जानिए आमिर ने कैसे कमाए 2200 करोड़ से भी ज्यादा?

9 of 13
2009 में आई निर्देशक राजकुमार हिरानी की फिल्म थ्री इडियट्स से आमिर दर्शकों के दिलों में छा गए। फिल्म ने पूरे विश्व में 405 करोड़ रुपए से भी अधिक की कमाई की।

जानिए आमिर ने कैसे कमाए 2200 करोड़ से भी ज्यादा?

10 of 13
2011 में आई फिल्म धोबी घाट को आमिर खान की पत्नी किरण राव ने बनाया था। हालांकि फिल्म के लिए आमिर ने कोई पैसे नहीं लिया था लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ रुपए कमाए।

जानिए आमिर ने कैसे कमाए 2200 करोड़ से भी ज्यादा?

11 of 13
2012 में आई फिल्म तलाश में आमिर का पुलिए इंस्‍पेक्टर वाला लुक चर्चा में रहा। फिल्‍म ने दुनिया भर में 145 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म में आत्मा की अलौकिकता जैसा प्रयोग किया गया था।

जानिए आमिर ने कैसे कमाए 2200 करोड़ से भी ज्यादा?

12 of 13
2013 में आई धूम सीरीज की तीसरी फिल्म को दुनिया भर में 3600 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज किया गया था। वर्ल्ड वाइड इस फिल्म ने 545 करोड़ रुपये से भी अधिक की कमाई की।
विज्ञापन

जानिए आमिर ने कैसे कमाए 2200 करोड़ से भी ज्यादा?

13 of 13
क्रिसमस पर आई आमिर खान की फिल्म पीके ने बॉक्स ऑफिस्‍ा कमाई के सभी रिकार्ड धवस्त दिए हैं। यह फिल्म बॉलीवुड की 300 करोड़ क्लब की पहली फिल्म भी बन चुकी है। फिल्म अबतक 600 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें