भंसाली प्रोडक्शन के बैनर तले बनी अक्षय कुमार स्टार फिल्म 'गब्बर इज बैक' एक मई को रिलीज हो रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रही इस फिल्म का निर्देशन कृष ने किया है।
विज्ञापन
इस गर्मी में इतनी बड़ी-बड़ी 7 फिल्में, मालूम है आपको
2 of 7
इसके बाद 8 मई को आपका दिल छूने आ रही है, एक बाप-बेटी कहानी 'पीकू'। यह एक कॉमेडी, ड्रामा फिल्म है, इसका निर्देशन मद्रास कैफे और विक्की डोनर फेम निर्देशक सुजित सरकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस गर्मी में इतनी बड़ी-बड़ी 7 फिल्में, मालूम है आपको
3 of 7
8 मई को ही एक बार फिर बड़े पर्दे पर सनी लियोनी राम कपूर के साथ रोमांस करती दिखेंगी। फिल्म 'कुछ-कुछ लोचा है' के जरिए वह एक फिर धमाल मचाने को तैयार है। इस रोमांस, ड्रामा, कॉमेडी फिल्म के निर्देशक देवांग ढोलकिया हैं।
इस गर्मी में इतनी बड़ी-बड़ी 7 फिल्में, मालूम है आपको
4 of 7
15 मई को अनुराग कश्यप की बॉम्बे वेलवेट रिलीज हो रही है। फॉक्स स्टार स्टूडियो व फैंटम फिल्म के बैनर तले बनी इस फिल्म में 60 के दशक के एक स्ट्रीट फाइटर की शानदार कहानी है। फिल्म अपने कास्ट को लेकर भी चर्चा में है। इसमें रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा के अलावा करण जौहर खलनायक की भूमिका में हैं।
विज्ञापन
इस गर्मी में इतनी बड़ी-बड़ी 7 फिल्में, मालूम है आपको
5 of 7
हाल में अपने ट्रेलर से धूम मचाने वाली कंगना रनौत व माधवन स्टारर 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' 29 मई को आ रही है। इरोज इंटरनेशनल के बैनर तले बनी इस सिक्वल फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय ही हैं, जिन्होंने पिछली बार तनु वेड्स मनु बनाकर धूम मचा दिया था। कहानी पिछली फिल्म से आगे की है। इस बार कंगना डबल रोल में हैं।
विज्ञापन
इस गर्मी में इतनी बड़ी-बड़ी 7 फिल्में, मालूम है आपको
6 of 7
5 जून को आएगी 'दिल धड़कने दो'। रिश्तों की उलझनों को इस बार सिल्वर स्क्रीन पर लेकर आ रही जोया अख्तर। रणबीर सिंह, अनुष्का शर्मा, फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा, अनिल कपूर जैसे सितारों सजी यह फिल्म अभी चर्चा में है।