फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 चीजें, जो टीवी देखने के तरीके को हमेशा के लिए बदल देंगी

विज्ञापन
1 of 7
शाम को साथ बैठकर टीवी देखना हर परिवार को अच्छा लगता है। लेकिन टीवी देखने के अंदाज में बड़े बदलाव आने वाले हैं। वक्त के साथ टीवी देखने का स्टाइल काफी बदला भी है। लेकिन छह ऐसा वजहे हैं जो टीवी देखने के अंदाज को बिल्कुल बदल देंगी। आइए बताएं क्या हैं ये आदतें।
विज्ञापन

6 चीजें, जो टीवी देखने के तरीके को हमेशा के लिए बदल देंगी

2 of 7
आज टीवी देखने में एक सबसे बड़ा बदलाव ये महसूस किया जा रहा है, कि हम अब किसी प्रोग्राम का इंतजार नहीं करते हैं। अब टीवी के दर्शक बैठकर शक्तिमान, अलिफ-लैला, महाभारत या रंगोली का इंतजार नहीं करते हैं। वो प्रधानमंत्री के भाषण के लिए भी काम छोड़कर घर को नहीं भागते हैं। क्योंकि शाम-सुबह जब वक्त मिले, ऑनलाइन तो ये प्रोग्राम मौजूद है हीं।
विज्ञापन

6 चीजें, जो टीवी देखने के तरीके को हमेशा के लिए बदल देंगी

3 of 7
दूसरा बड़ा बदलाव आने की वजह है टीवी स्क्रीन का अकेले ना होना। आज टीवी देख रहे दर्शक के हाथ में मोबाइल भी होता है। उसका ध्यान सिर्फ टीवी स्क्रीन पर नहीं है, बल्कि मोबाइल स्क्रीन पर भी है। एक साथ दो स्क्रीन पर ध्यान टीवी देखने में बड़े बदलाव लाएगा।

6 चीजें, जो टीवी देखने के तरीके को हमेशा के लिए बदल देंगी

4 of 7
एक बड़ा बदलाव जो टीवी देखने की आदत को बदलेगा वो है धैर्य की कमी। आज धैर्य खत्म होता जा रहा है। कुछ देर के लिए विज्ञापन का आना आज दर्शक को बर्दाशत नहीं होता है। वो तुरंत ही चैनल बदलता है या फिर फोन उठा लेता है। इस आदत से भी टीवी देखना का अंदाज बदल जाएगा।
विज्ञापन

6 चीजें, जो टीवी देखने के तरीके को हमेशा के लिए बदल देंगी

5 of 7
आज दर्शक के पास कई चैनल हैं। वो एक बार में सिर्फ एक ही प्रोग्राम नहीं देखता है। बल्कि एक साथ न्यूज चैनल पर प्राइम टाइम भी देखता हैं और सास-बहू का सीरियल भी। इससे हुआ ये है कि उसे ना खबर का ध्यान है ना सीरियल का। इससे बदलाव ये होगा कि अब दर्शक को धारावाहिक बुनियाद की तरह आज का टीवी कंटेंट बहुत लंबे वक्त तक याद नहीं रहेगा।
विज्ञापन

6 चीजें, जो टीवी देखने के तरीके को हमेशा के लिए बदल देंगी

6 of 7
टीवी देखते हुए परिवार के कई अहम मसलें सुलझा लिए जाते थे। लेकिन अब एक बड़ा बदलाव ये आ रहा है कि अब टीवी देखते हुए परिवार की बातचीत खत्म होती जा रही है। क्योंकि जवान लोग आइ-पैड पर बिजी हैं, तो कोई किसी दूसरे काम पर। जब सब साथ में होते हुए भी अपने-अपने काम में व्यस्त हैं तो फिर कैसे बातचीत होगा और कैसे मसलें सुलझें?
विज्ञापन
विज्ञापन

6 चीजें, जो टीवी देखने के तरीके को हमेशा के लिए बदल देंगी

7 of 7
टीवी देखने की आदत पर सबसे ज्यादा वार कर रहा है एक छोटा सा हाथी, जो कमरे में घुस कर टीवी को तोड़े जा रहा है। इस हाथी का नाम मोबाइल है। इसकी स्क्रीन पर जब सब मौजूद है तो कौन उठ कर जाए और कौन टीवी ऑन करे। मोबाइल ने टीवी देखने की आदत में काफी बदलाव किया है। (साभार-हंफिगटन पोस्ट)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें