पिछले साल बॉलीवुड में म्यूजिकल फिल्मों की कमी रही। लेकिन इस साल कई फिल्में रिलीज हो रहीं हैं, जिनके गाने सुपरहिट हो सकते हैं। तो नजर डालिए आने वाली बड़ी म्यूजिकल फिल्मों पर। जिनके गाने आने वाले समय में चार्ट बस्टर्स में शामिल होंगे। फोटो क्रेडिट: santabanta.com
विज्ञापन
इस साल इन बॉलीवुड फिल्मों के गाने होंगे सुपरहिट!
2 of 8
राकेश ओमप्रकाश मेहरा की आने वाली फिल्म 'मिर्जिया' एक पौराणिक प्रेमगाथा पर आधारित है। फिल्म में शंकर, एहसान और लॉय की तीकड़ी ने गुलजार के साथ मिलकर संगीत दिया है। फिल्म में अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर और सैयामी खेर की जोड़ी डेब्यू कर रही है।
विज्ञापन
इस साल इन बॉलीवुड फिल्मों के गाने होंगे सुपरहिट!
3 of 8
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में शास्त्रीय संगीत को जम कर इस्तेमाल किया गया है। इस फिल्म में ऐतिहासिक किरदारों को आज की पीढ़ी के टेस्ट के हिसाब से ढ़ालने की कोशिश की गई है। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोन के अलावा रणवीर सिंह हैं।
इस साल इन बॉलीवुड फिल्मों के गाने होंगे सुपरहिट!
4 of 8
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की भूमिका वाली अनुराग बसु की फिल्म 'जग्गा जासूस' का संगीत प्रीतम ने दिया है। बॉलीवुड में इसके गानों को लेकर अभी से चर्चाएं शुरु हो गईं हैं।
विज्ञापन
इस साल इन बॉलीवुड फिल्मों के गाने होंगे सुपरहिट!
5 of 8
सलमान खान की आने वाली फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' का संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है। जबकि गीत इरशाद कामिल ने लिखे हैं। इस फिल्म में कुल नौ गाने शामिल हैं। सूरज बड़जात्या अपनी संगीमय फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन
इस साल इन बॉलीवुड फिल्मों के गाने होंगे सुपरहिट!
6 of 8
चर्चा में आ चुकी सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का संगीत भी प्रीतम ने दिया है। खबर है कि फिल्म का संगीत खुद में कई नई धुनों को समेटे हुए है।
विज्ञापन
इस साल इन बॉलीवुड फिल्मों के गाने होंगे सुपरहिट!
7 of 8
आशुतोष गोवारिकर की फिल्म मोहनजोदाड़ो के म्यूजिक को लेकर अभी से चर्चाएं तेज हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म अगस्त में रिलीज होगी। फिल्म का संगीत एआर रहमान ने दिया है।
रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म बांबे वेलवेट में भी कुछ बेहद कर्णप्रिय संगीत सुनने को मिल सकता है। फिल्म को अनुराग कश्यप बना रहे हैं। फिल्म का संगीत अमित त्रिवेदी ने दिया है।