बीते दिनों फिल्म फितूर की शूटिंग के दौरान घोड़े के साथ एक दृश्य को फिल्माने में कैटरीना कैफ घायल हो गईं। लेकिन ये पहला मौका नहीं है, थाइलैंड के फुकेट में फिल्म बैंग बैंग की शूटिंग के समय हृतिक रोशन के सिर में चोट लग गई। ऋतिक एक स्टंट के दौरान तीस फीट की ऊंचाई से पानी में सिर के बल गिरे और उन्हें हैड इंजुरी हुई। बाद में उन्हें इसी चोट के चलते ब्रेन सर्जरी करानी पड़ी थी।
विज्ञापन
इन 14 सितारों को याद रहेगी अपनी वो भयावह शूटिंग
2 of 14
फिल्म टीना और लोलो की शूटिंग के दौरान सनी लियोन के साथ भी दुर्घटना घटी थी। यहां एक कार पर जंप करने के सीन में सनी लियोन की पसलियों में चोट लगी और उन्हें दो दफ्ते तक अस्पताल में रहना पड़ा था।
विज्ञापन
इन 14 सितारों को याद रहेगी अपनी वो भयावह शूटिंग
3 of 14
फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान को स्टंट सीन करते वक्त कंधे में खिंचाव आ गया। उस वक्त शाहरुख ने इस चोट पर ध्यान नहीं दिया और इसी के चलते उनके कंधे की चोट गहरा गई और उन्हें कंधे की सर्जरी करानी पड़ी।
इन 14 सितारों को याद रहेगी अपनी वो भयावह शूटिंग
4 of 14
अमिताभ बच्चन को लगी चोट तो उनके फैन आज तक नहीं भूल पाते हैं। फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान पुनीत इस्सर के एक घूंसे से अमिताभ जख्मी हो गए थे। उन्हें कई दिन तक अस्पताल में रहना पड़ा था और देश भर में उनके फैन्स उनके लिए दुआएं कर रहे थे।
विज्ञापन
इन 14 सितारों को याद रहेगी अपनी वो भयावह शूटिंग
5 of 14
सलमान खान की फिल्मों में एक्शन का खासा महत्व है। वांटेड फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान के हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। दबंग फिल्म की शूटिंग के दौरान ये इंजुरी ज्यादा बड़ी हो गई और सलमान को हाथ ही सर्जरी तक करानी पड़ी थी। फिल्म किक की शूटिंग के दौरान भी एक जंप के दौरान सलमान को हैड इंजुरी हो गई थी।
विज्ञापन
इन 14 सितारों को याद रहेगी अपनी वो भयावह शूटिंग
6 of 14
मेरे ब्रदर की दुल्हन की शूटिंग करते समय कैटरीना की नाक में चोट लगी थी जिसके चलते उनकी नाक से खून तक बहने लगा था। धूम 3 की शूटिंग करते वक्त भी कैट की गर्दन में चोट लग गई थी। हाल ही में वो एक शूटिंग के दौरान घोड़े से गिर पड़ी थी जिससे वो घायल हो गई।
विज्ञापन
इन 14 सितारों को याद रहेगी अपनी वो भयावह शूटिंग
7 of 14
फिल्म लुटेरा की शूटिंग के दौरान भी रणवीर की पीठ में इतना खिंचाव आ गया था कि उन्हें स्ट्रेचर से अस्पताल पहुंचाना पड़ा था। इससे पहले गुंडे की शूटिंग के दौरान भी रणबीर जख्मी हो गए थे। हाल ही में संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी में भी रणवीर घायल हुए। इसके लिए उन्हें अपने कंधे की सर्जरी भी करानी पड़ी।
इन 14 सितारों को याद रहेगी अपनी वो भयावह शूटिंग
8 of 14
टीवी सीरियल टीपू सुल्तान की शूटिंग के दौरान सैट पर लगी भयंकर आग में 40 लोग मारे गए थे। सीरियल के निर्देशख और प्रख्यात अभिनेता संजय खान इस हादसे में बुरी तरह जल गए थे।
इन 14 सितारों को याद रहेगी अपनी वो भयावह शूटिंग
9 of 14
फिल्म शूट आउट एट वडाला की शूटिंग के दौरान अनिल कपूर ने गलती से जॉन अब्राहम पर ब्लैंक गन से गोली चला दी थी जिससे जॉन की गर्दन जख्मी हो गई थी।
इन 14 सितारों को याद रहेगी अपनी वो भयावह शूटिंग
10 of 14
फिल्म राजकुमार की शूटिंग के दौरान शाहिद कपूर आग लगाने वाले कैमिकल के चलते अपनी गर्दन, बाहें और पीठ जला बैठे थे।
इन 14 सितारों को याद रहेगी अपनी वो भयावह शूटिंग
11 of 14
फिल्म दबंग की शूटिंग के दौरान सलमान खान को छेदी सिंह बने सोनू सूद की नाक पर मुक्का मारना था। गलती से मुक्का तेज लगा और सोनू की नाक में फ्रैक्चर आ गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें महाराष्ट्र के वाई जिले (जहां शूटिंग हो रही थी) के अस्पताल ले जाया गया।
इन 14 सितारों को याद रहेगी अपनी वो भयावह शूटिंग
12 of 14
फिल्म बोल बचन की शूटिंग के दौरान अभिषेक बच्चन ऑटो रिक्शा से गिरकर जख्मी हो गए थे। इससे अभिषेक के माथे पर जख्म हुआ और उन्हें छह टांके लगे थे।
इन 14 सितारों को याद रहेगी अपनी वो भयावह शूटिंग
13 of 14
फिल्म गजनी की शूटिंग के दौरान आमिर खान जख्मी हो गए थे जिसके चलते उन्हें हैदराबाद से मुंबई लाया गया और अस्पताल में भरती कराया गया। इस चोट के चलते गजनी की रिलीज डेट दो महीने आगे खिसका दी गई थी।