हॉलीवुड के कई सितारें ऐसे हैं, जिन्होंने अपने फैन यानी दीवानों को ही हमसफर बना लिया। कई बार इन दीवानों अभिनेत्रियां या मॉडल शामिल थीं और कई बार गुमनाम से आम चेहरे। पढ़िए मशहूर सितारों की शादियों के रोचक किस्से-
विज्ञापन
इन सितारों ने अपने फैन से की शादी, बड़े-बड़ों के दिल टूट गए
2 of 11
एडम सैंडलर: अपने प्रशंसक से शादी करने वाले सितारों में एक हैं अभिनेता एडम सैंडलर। जैकी टिटोने खुद भी अभिनेत्री थी और सैंडलर की दीवानी थीं। उन्हें एक बार एडम से मिलने का मौका मिला और वे दोनों दोस्त बन गए। फिर क्या था एडम की जैकी से नजदीकियां बढ़ी तो उन्होंने उससे शादी कर साथ रहने का फैसला लिया।
विज्ञापन
इन सितारों ने अपने फैन से की शादी, बड़े-बड़ों के दिल टूट गए
3 of 11
फेर्जी: मॉडल जोश डुहामेल ने 2004 में एक मैगजीन को इंटरव्यू दिया कि अभिनेत्री फेर्जी के नाम से उसका दिल धड़कता है। इसके कुछ दिन बाद एक शो के दौरान डुहामेल का आमना-सामना उनकी ड्रीमगर्ल फेर्जी से हुआ तो उन्होंने फेर्जी से कहा कि वह बहुत ही हॉट हैं। लेकिन फेर्जी ने जोश के इस व्यवहार का बुरा नहीं माना। संयोग यह भी था फेर्जी ने मैगजीन में छपा इंटरव्यू पढ़ा हुआ था तो उन्होंने ने जोश से उनके ख्वाबों बारे में जानकारी होने की बात कही। इसके बाद फिर दोनों मिलने लगे और 2009 में शादी कर ली।
इन सितारों ने अपने फैन से की शादी, बड़े-बड़ों के दिल टूट गए
4 of 11
किम कर्दाशियन: कान्ये वेस्ट मशहूर रैपर हैं और किम कर्दाशियन के दीवाने भी। उन्होंने किम कर्दाशियन से मिलने का जुगाड़ एक महिला के जरिए लगाया था और रोचक बात यह ही कि वह उन दिनों उसी महिला के साथ अफेयर में थे। किम और कान्ये की नजदीकियां धीरे-धीरे बढ़ी। 2013 में अपने दूसरे पति को तलाक देने के बाद किम ने 2014 में केन्ये से शादी की। हाल ही में वह एक बच्चे की मां बनी हैं।
विज्ञापन
इन सितारों ने अपने फैन से की शादी, बड़े-बड़ों के दिल टूट गए
5 of 11
जॉन ट्रोल्टा: अभिनेत्री केली प्रिस्टन अपने पति से संबंध तोड़ने के बाद एक फिल्म की शूटिंग के दौरान अपने चहेते अभिनेता जॉन ट्रोल्टा से मिली। इस मुलाकात में उन्होंने ट्रोल्टा से कहा कि वह 16 साल की उम्र से उनकी फिल्में देख रही हैं और उसके उनकी एक्टिंग बहुत पसंद है। इस मुलाकात के बाद 13 साल तक दोनों कभी-कभार एक-दूसरे से मिलते रहे और फिर दोनों 1991 में शादी कर करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
इन सितारों ने अपने फैन से की शादी, बड़े-बड़ों के दिल टूट गए
6 of 11
टॉम क्रूज: एक वक्त था कि टॉम क्रूज की एक प्रशंसक अपने स्कूल के दिनों में टॉम की फोटो हमेशा अपने किताबों में छुपाकर रखती थी और जब भी गिरजा घर जाती वहां टॉम क्रूज के लिए प्रार्थना करती थी। लेकिन जब यह प्रशंसक बड़ी होकर कैटी हॉल्म्स नाम से एक्टिंग की दुनिया में आई तो टॉम क्रूज से इश्क लड़ाना शुरू कर दिया। और फिर एक साल की डेटिंग गे बाद दोनों ने 2006 में शादी कर ली।
विज्ञापन
इन सितारों ने अपने फैन से की शादी, बड़े-बड़ों के दिल टूट गए
7 of 11
निकोलस केज: अभिनेता निकोलस केज की दो शादियां टूटने के बाद एक बार जब उनसे एक महिला प्रशंसक मिली तो वह उसके प्यार में पड़ गए। और फिर कुछ सालों की मुलाकातों के बाद 2004 में शादी कर ली।
इन सितारों ने अपने फैन से की शादी, बड़े-बड़ों के दिल टूट गए
8 of 11
केशिया कोल: सिंगर केशिया कोल दिल टूटने और बेवफाई वाले जो गाने गाए उनसे लोगों के दिलों में राज करने लगी। इसके बाद लोगों की उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहने लगे। लेकिन जल्द ही उनकी मुलाकात डैनियल गिब्सन नाम के शख्स से हुई जो उनका बहुत बड़ा फैन था। इसके बाद कुछ मुलाकातों के बाद ही केशिया कोल ने शादी के बंधन में बंधने का निर्णय ले लिया।
इन सितारों ने अपने फैन से की शादी, बड़े-बड़ों के दिल टूट गए
9 of 11
जेसे जेम्स: अपने प्रशंसकों से शादी करने वालों सितारों में जेसे जेम्स भी एक हैं। जेसे जेम्स ने अपने से 10 साल छोटी फैन से 2005 में शादी कर सबको हैरान कर दिया था।
इन सितारों ने अपने फैन से की शादी, बड़े-बड़ों के दिल टूट गए
10 of 11
रुबेन स्टर्ड्ड: अमेरिकन आईडॉल के विजेता रुबेन स्टर्ड्ड ने भी लाइन में लगकर ऑटोग्राफ लेने वाली अपनी प्रशंसक से कुछ मुलाकातों के बाद 2006 में शादी कर ली थी। हालांकि 2011 में दोनों का तलाक भी हो गया था।
इन सितारों ने अपने फैन से की शादी, बड़े-बड़ों के दिल टूट गए
11 of 11
मैट डेमॉन: मैट डेमॉन पहली बार अपनी पत्नी लुसियाना बोजन से तब मिले थे जब उसने एक कैफे में मौजूद भींड़ से उन्हें बचकर निकलने में मदद की थी। बताया जा रहा है कि उत्साहित भीड़ से बचाने के लिए लुसियाना ने डेमॉन को कैफे के एक कोने में अपने पीछे छुपा लिया था। इसी दौरान दोनों की आंखें चार हो गईं और दोनों डेटिंग करने लगे। फिर 2005 में शादी कर ली। (सभी तस्वीरें: द रिचेस्ट डॉट कॉम से)