फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस ऐसे मौके जब ऑस्कर अवॉर्ड को कहा गया 'धोखा'

विज्ञापन
1 of 11
28 फरवरी को 88वें ऑस्कर अवार्ड दिए जाएंगे। इस अवार्ड को पाना फिल्मी दुनिया से जुड़े हर कलाकार का सपना होता है। ऑस्कर अवार्ड 1929 में शुरू हुए। इन अवार्ड्स के दौरान कई बार ऐसे मौके आए जब किसी कलाकार का नाम अवार्ड में ना होना या किसी का होना सबको चौंका गया। हम आपको बता रहे हैं 10 ऐसे मौके जब ऑस्कर के चुनाव ने सबको चौंका दिया।
विज्ञापन

दस ऐसे मौके जब ऑस्कर अवॉर्ड को कहा गया 'धोखा'

2 of 11
1939 में कलार्क गेबल को 'गोन विद द वाइंड' और जिमी स्टेवर्ट को 'मि. स्मिथ गोज टू' की भूमिका के लिए तमाम फिल्मों के जानने वाले तय माने बैठे थे। इस साल 'गुडबाय मि. चिप्स' के लिए रोबर्ट जोनेट को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला। इस फैसले ने उस वक्त के फिल्म के जानने वालों को चौंका दिया था। 1940 में जिमी स्टेवर्ट के एक कमजोर रोल के लिए अवार्ड मिला जिसे गुजरे साल की गलती को ढकने की एक कोशिश मानी गई।
विज्ञापन

दस ऐसे मौके जब ऑस्कर अवॉर्ड को कहा गया 'धोखा'

3 of 11
1941 में आई सिटिजन केन को फिल्म इतिहास की शानदार फिल्म माना जाता है। इस फिल्म को कई सर्वक्षणों में हॉलीवुड की सबसे संवेदनशील फिल्मों में से एक माना गया है। हर कोई मान रहा था कि इस फिल्म को कई ऑस्कर मिलेंगे लेकिन फिल्म को सिर्फ स्क्रीनप्ले के लिए अवार्ड मिला। इसको ऑस्कर के इतिहास का बड़ी असफलता माना जाता है।

दस ऐसे मौके जब ऑस्कर अवॉर्ड को कहा गया 'धोखा'

4 of 11
ग्रेस कैली को 1953 की फिल्म 'ए स्टार इज बोर्न' के लिए 1954 के ऑस्कर के लिए सबसे अहम नाम थीं। जिस समय अवार्ड की घोषणा होनी थी वो बच्चे को जन्म देने के लिए अस्पताल में थे। कई अखबारों के रिपोर्टर उनके कमरे के बाहर बैठे थे ताकि ऑस्कर की घोषणा के बाद उनका साक्षात्कार हो सके। उनका नाम बेस्ट एक्ट्रेस के लिए घोषित ना होने पर इसको 'डकैती' तक कहा गया।
विज्ञापन

दस ऐसे मौके जब ऑस्कर अवॉर्ड को कहा गया 'धोखा'

5 of 11
कोपोला को 1973 की उनकी फिल्म 'द गॉडफादर' के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड तय माना जा रहा था। फिल्म की कमाई और समीक्षकों से मिली प्रतिक्रिया से कोपोला का पक्ष मजबूत था लेकिन अवार्ड उनको नहीं मिला।
विज्ञापन

दस ऐसे मौके जब ऑस्कर अवॉर्ड को कहा गया 'धोखा'

6 of 11
1981 की बेस्ट फिल्म का अवार्ड चेरियट ऑफ फायर को दिया गया। सभी को उम्मीद थी कि 'रायडर्स ऑफ द लॉस्ट आर्क' को बेस्ट फिल्म का अवार्ड मिलेगा। ऑस्कर ज्यूरी के इस फैसलें ने सबको चौंका दिया था।
विज्ञापन

दस ऐसे मौके जब ऑस्कर अवॉर्ड को कहा गया 'धोखा'

7 of 11
1993 के अवार्ड्स में 'माई कजिन विनी' के लिए मारीसा टोमाई को बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया। उनके साथ चार और नाम इस अवार्ड के लिए नोमिनेट किए गए थे और मारीसा को सबसे कमजोर माना जा रहा था। उनके नाम की घोषणा के साथ ही इस पर कई सवाल हुए।

दस ऐसे मौके जब ऑस्कर अवॉर्ड को कहा गया 'धोखा'

8 of 11
1996 में ब्रेवहार्ट को बेस्ट फिल्म का अवार्ड देना ऑस्कर अवार्ड में बड़ा अपसेट माना जाता है। ज्यादातर अखबार और क्रिटिक्स 'अपोलो 13' को फेवरेट मान रहे थे।

दस ऐसे मौके जब ऑस्कर अवॉर्ड को कहा गया 'धोखा'

9 of 11
1999 में 'सेविंग प्राइवेट रियान' की जगह 'शेक्सपियर' इन लव' को बेस्ट फिल्म का अवार्ड मिलने से फिल्मों के जानकार चौंक गए थे।

दस ऐसे मौके जब ऑस्कर अवॉर्ड को कहा गया 'धोखा'

10 of 11
2002 में आई फिल्म 'द पिएनिस्ट' के लिए एड्रीन ब्रॉडी को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिलना कई को भौंचक कर गया।
विज्ञापन

दस ऐसे मौके जब ऑस्कर अवॉर्ड को कहा गया 'धोखा'

11 of 11
2004 में आई 'क्रैश' को बेस्ट फिल्म चुना जाना ऑस्कर के सबसे खराब फैसलों में एक माना जाता है। (साभार-बीबीसी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें