फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के दस अवैध धंधे जहां बारिश की तरह बरसता है पैसा

विज्ञापन
1 of 10
जैसे-जैसे वक्त बदला है, अपराध के तरीकों में भी बदलाव आया है। जानिए, ऐसे 10 धंधे जो गंदे हैं लेकिन उनमें पैसा अथाह है।

1- हैकिंग: इस वक्त डिजिटल क्राइम की दुनिया में हैकिंग सबसे पसंदीदा और चर्चित अपराध बनता जा रहा है। इसमें अथाह पैसा है। गैरकानूनी रूप से लोगों की गुप्त जानकारियां जुटाना और उनके बदले में पैसे कमाने का ये तरीका बेहद हिट हुआ है। डेबिट कार्ड बदलना, बैंक अकाउंट हैक करना, आर्गेनाइज क्राइम करने वाले गैंग का पसंदीदा खेल बन चुका है। रसियन माफिया ने 2008 में इसके जरिए करीब 56 करोड़ रुपए ($9 मिलियन) कमाए थे।
विज्ञापन

दुनिया के दस अवैध धंधे जहां बारिश की तरह बरसता है पैसा

2 of 10
2- ड्रग: दवाओं के बहाने खतरनाक ड्रग्स बेचना एक बड़े पेशे के तौर पर उभर कर सामने आई है। खासकर दक्षिण अमेरिका के लिए यह पेशा सिरदर्द बन चुका है। इस धंधे में पैसे की कोई सीमा नहीं है। इससे जुड़े लॉर्ड पैब्लो एस्कॉबर ने लगातार 18 खरब रुपए ($30 बिलियन डॉलर) कमाए।
विज्ञापन

दुनिया के दस अवैध धंधे जहां बारिश की तरह बरसता है पैसा

3 of 10
3- स्मग्लिंग: ड्रग्स रैकेट के जुड़े लोग एक जगह से दूसरे जगह इसकी तस्करी करते हैं। आमतौर पर क्यूबा या दक्षिण अमेरिका से संयुक्त राष्ट्र में ड्रग्स की तस्करी होती है। शातिर तस्कर एक ट्रिप में करोड़ों रुपए कमाते हैं। जहाजों के कैप्टन, साइकिल के पहियों या बच्चों के जूतों पर ड्रग्स छुपाकर ले जाना काफी चर्चित तरीका रहा है। इसके जरिए तस्कर कुछ घंटों नें हजारों डॉलर की कमाई करते हैं।

दुनिया के दस अवैध धंधे जहां बारिश की तरह बरसता है पैसा

4 of 10
4- घोटाले की साजिश: मारपीट, खून-खराबे और तस्करी के खतरों को नापसंद करने वाले लोग साफ-सुथरी छवि बनाए रखते हुए भी बड़े-बड़े अपराधों को अंजाम देते हैं। ऐसे लोग एक समूह से पैसा लेते हैं और दूसरे में इनवेस्ट करके लाखों कमाते हैं। वे ऐसे कई समूह बनाते जाते हैं और लोगों को थोड़ा रिटर्न देकर उनका भरोसा जीतते हैं, लेकिन जैसे ही पैसा करोड़ों में पहुंचता है, वे लोग गायब हो जाते हैं।
विज्ञापन

दुनिया के दस अवैध धंधे जहां बारिश की तरह बरसता है पैसा

5 of 10
5- पैसा गबन करना: यह अपराध थोड़ा बोरिंग है लेकिन इसमें पैसा बहुत ज्यादा है। गबन करने के लिए चर्चा में रही मार्केट इंटरनेशनल नाम की फर्म ने एक के बाद एक कई बड़े कांड किए। इस फर्म को चलाने वाली 40 साल की महिला बुक स्टोर चलाती थी। पकड़े जाने के पहले उसने करीब 5 करोड़ रुपए ($800,000) कमाए थे।
विज्ञापन

दुनिया के दस अवैध धंधे जहां बारिश की तरह बरसता है पैसा

6 of 10
6- वन्यजीव तस्करी: ड्रग्स तस्करी की तरह वन्य जीवों की तस्करी भी चलन में है और इससे जुड़े गैंग लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। वन्य जीवों की तस्करी ये लोग हर साल $10 बिलियन डॉलर तक कमाते हैं।
विज्ञापन

दुनिया के दस अवैध धंधे जहां बारिश की तरह बरसता है पैसा

7 of 10
7- नकली दवाएं: यह धंधा आजकल बेहद प्रचलित हो चुका है। नकली दवाओं का कारोबार एशिया में ज्यादा बढ़ा है। इसके जरिए माफिया एक साल में करीब $1.6 बिलियन डॉलर कमा रहे हैं। इसका सबसे बड़ा साइड इफेक्ट यह है कि मरीजों की मृत्यु दर में तेजी से इजाफा हुआ है।

दुनिया के दस अवैध धंधे जहां बारिश की तरह बरसता है पैसा

8 of 10
8- हथियारों की तस्करी: छोटे-मोटे अपराधों और तस्करी की तुलना में हथियारों की तस्करी काफी खतरनाक है। हथियारों की तस्करी करने वाले माफिया एक साल कम से कम एक अरब रुपए की कमाई करते हैं।

दुनिया के दस अवैध धंधे जहां बारिश की तरह बरसता है पैसा

9 of 10
9- प्राकृतिक संसाधनों की तस्करी: दुनिया भर में दूर-दराज इलाकों में पाए जाने वाली कीमती धातुओं, लकड़ी और अन्य पदार्थों की तस्करी बढ़ रही है। म्यांमार, इंडोनेशिया और मलेशिया में प्राकृतिक संसाधनों की तस्करी करने वाले माफिया एक कम से कम 7 अरब रुपए की कमाई करते हैं।
विज्ञापन

दुनिया के दस अवैध धंधे जहां बारिश की तरह बरसता है पैसा

10 of 10
10- दलाली: धंधा कोई भी हो, हर जगह दलालों की मौजूदगी जरूर देखने को मिलती है। वेश्यावृत्ति के धंधे में खासकर दलालों का रोल ज्यादा होता है। ये लोग ग्राहकों को फंसाकर लाते हैं। यही नहीं, ये लोग मासूम लड़कियों को खरीदकर जबरन वेश्या बनाते हैं और फिर उनके जरिए रोजाना लाखों की कमाई करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें