जिया खान की हत्या में सीबीआई की चार्जशीट में हुए नए खुलासों में पता चला है कि जिया की मौत से ठीक सूरज पंचोली के साथ उसके रिश्ते बेहद तल्ख हो चुके थे।
विज्ञापन
जिया की मौत से पहले सूरज ने की थी गालीगलौज, लीक हुए आखिरी SMS
2 of 8
जिया खान और सूरज पंचोली का प्यार वाला रिश्ता अब नफरत में बदल चुका था। जिया की मौत से एक घंटे पहले उसके प्रेमी सूरज ने उसे जिस तरह के मैसेज भेजे थे वो हैरान करने वाले हैं।
विज्ञापन
जिया की मौत से पहले सूरज ने की थी गालीगलौज, लीक हुए आखिरी SMS
3 of 8
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, जिया की मौत से एक घंटे पहले सूरज ने जिया को 10 मैसेज किए। ये मैसेज बेहद ही अभद्र और अश्लील भाषा में थे।
जिया की मौत से पहले सूरज ने की थी गालीगलौज, लीक हुए आखिरी SMS
4 of 8
सूरज पंचोली के संदेशों के बारे में साफ-साफ कहा जाए तो उनमें अमर्यादित गाली गलौज था। यह गाली गलौज शुरू हुई थी एक बात को लेकर हुई गलत फहमी से।
विज्ञापन
जिया की मौत से पहले सूरज ने की थी गालीगलौज, लीक हुए आखिरी SMS
5 of 8
हुआ यूं था कि जिस दिन रात में जिया ने कथित तौर पर आत्महत्या की उस शाम को सूरज ने जिया को बताया कि वह एक होटल में है जहां उसे महिला ज्वैलरी डिजाइनर से मिलना है। इस पर जिया ने उस महिला को कॉल किया तो उसने बताया कि वह सूरज से शाम को नहीं मिल रही बल्कि वह उससे सुबह मिलेगी।
विज्ञापन
जिया की मौत से पहले सूरज ने की थी गालीगलौज, लीक हुए आखिरी SMS
6 of 8
इसके बाद जिया ने तुरंत फिर सूरज को फोन लगाया और सूरज को कहा कि वह उससे झूठ बोल रहा है। इसके बाद सूरज ने उस महिला को कॉल किया और विनती की कि वह जिया से कह दे कि वह होटल में मिलने आ रही है। महिला ने जिया को कॉल की तो जिया का फोन ब्यस्त था।
विज्ञापन
जिया की मौत से पहले सूरज ने की थी गालीगलौज, लीक हुए आखिरी SMS
7 of 8
सीबीआई की चार्जशीट के अनुसार, इसके बाद जिया ने सूरज को लगातार फोन और मैसेज कर रही थी लेकिन सूरज 10 बजकर 22 मिनट तक कोई जवाब नहीं दिया तो जिया सूरज के घर ही चली गई। जिया ने जब सूरज के नौकर से सूरज के बारे में पूछा तो उसने बताया कि सूरज का फोन स्विच ऑफ था और वह अपने पापा के साथ एक मीटिंग में है क्योंकि सूरज ने नौकर से ऐसा ही बोलने के लिए कहा था। इसके बाद जिया सूरज के घर बाहर थोड़ी देर खड़ी रही।
जिया की मौत से पहले सूरज ने की थी गालीगलौज, लीक हुए आखिरी SMS
8 of 8
सूरज ने थोड़ी देर बाद एक शख्स को जिया को बुलाने के लिए भेजा तब तक जिया अपने घर जा चुकी थी। सूरज ने जिया को फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद सूरज ने जिया को बेहद गंदी गालियों वाले 10 मैसेज भेजे जिसके एक घंटे बाद ही जिया ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।