फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीना हत्याकांड: इस लो-प्रोफाइल चरित्र पर मरती थीं लड़कियां

Wed, 02 Sep 2015 04:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
शीना हत्याकांड की अभियुक्त इंद्राणी मुखर्जी का पूर्व प्रेमी रहा सिद्धार्थ दास इस हाई प्रोफाइल मामले के सबसे लो-प्रोफाइल और रहस्यमय चरित्र के तौर पर सामने आया है।
विज्ञापन

शीना हत्याकांड: इस लो-प्रोफाइल चरित्र पर मरती थीं लड़कियां

2 of 10
असम में करीमगंज जिले का रहने वाले सिद्धार्थ के बारे में पहले कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। उसके रिश्तेदारों का कहना था कि वह बांग्लादेश जाकर छिप गया है। इस बहुचर्चित हत्याकांड के खुलासे के बाद तो उसके जीवित होने पर भी कयास लग रहे थे। लेकिन अब इस मामले में धमाकेदार तरीके से उसका प्रवेश हुआ है।
विज्ञापन

शीना हत्याकांड: इस लो-प्रोफाइल चरित्र पर मरती थीं लड़कियां

3 of 10
एक आम मध्यवर्गीय व्यक्ति की तरह मोटरसाइकिल पर चलने वाला दास महानगर के उपनगरीय इलाके दमदम के एक साधारण फ्लैट में रहता है। सिद्धार्थ ने बताया कि जब वह युवा था तो उस पर लड़कियां मरती थीं। और इसी आकर्षण ने इंद्राणी को उसके करीब ला दिया था।

शीना हत्याकांड: इस लो-प्रोफाइल चरित्र पर मरती थीं लड़कियां

4 of 10
सिद्धार्थ ने टेलीग्राफ को बताया कि इंद्राणी से पहले उसकी आम लोगों की तरह दोस्ती हुई लेकिन इंद्राणी उससे बार-बार मिलने लगी जिससे दोनों को प्यार हो गया। उसने बताया कि इसी दौरान इंद्राणी शिलांग के लेडी कीने कॉलेज में पढ़ रही थी।
विज्ञापन

शीना हत्याकांड: इस लो-प्रोफाइल चरित्र पर मरती थीं लड़कियां

5 of 10
सिद्धार्थ के अनुसार इंद्राणी की कॉलेज की पढ़ाई पूरी होने के बाद दोनों इंद्राणी के घर में रहने लगे। सिद्धार्थ ने कहा कि उसके इंद्राणी के माता पिता भी उसे काफी चाहते थे। इंद्राणी के माता पिता ने सिद्धार्थ को बेकरी की एक फैक्ट्री भी लगवाई लेकिन उसका धंधा ठीक से नहीं चल पाया। इसी दौरान इंद्राणी को एक बच्चा भी हो गया। सिद्धार्थ के अनुसार इंद्राणी दूसरा बच्चा नहीं चाहती थी लेकिन तब तक गर्भपात के लिए देर हो गई ‌थी इसलिए शीना का जन्म हुआ।
विज्ञापन

शीना हत्याकांड: इस लो-प्रोफाइल चरित्र पर मरती थीं लड़कियां

6 of 10
शीना के जन्म के जन्म और के उसके नाम की कहानी को याद करते हुए सिद्धार्थ दास ने बताया कि उन्होंने एक उन्होंन शीना नाम की एक फिल्म देखी थी जिसमें उन्हें फिल्म की रानी शीना बहुत पसंद आई थी। इसके करीब दो साल बाद 1987 में उन्हें इंद्राणी से एक बच्ची का जन्म हुआ जिसका नाम शीना रखा।
विज्ञापन

शीना हत्याकांड: इस लो-प्रोफाइल चरित्र पर मरती थीं लड़कियां

7 of 10
इंद्राणी को विलासितापूर्ण जीवन बहुत पसंद था। वह मंहगे कपड़े पहनना चाहती थी। आलीशान मकान में रहना चाहती थी और मंहगी कारों से चलना चाहती थी इसलिए वह अपने घर गुवाहाटी में अपने बच्चों और सिद्धा‌र्थ को छोड़ शिलांग नौकरी करने चली गई थी। सिद्धार्थ ने बताया कि उसने कहा था क‌ि जब उसकी नौकरी लग जाएगी तो वह उसे फोन करेगी लेकिन उसने कोई फोन नहीं किया।

शीना हत्याकांड: इस लो-प्रोफाइल चरित्र पर मरती थीं लड़कियां

8 of 10
शिलांग जाने के पांच महीने बाद इंद्राणी के माता पिता ने घर से निकाल दिया और कहा कि वो खुद बच्‍चों की देख रेख कर लेंगे। सिद्दार्थ ने यह भी बताया क‌ि इंद्राणी जब उसके सा‌थ रहती थी तब दूसरे पुरुषों से महंगे उपहार लेती थी और उनकी कारों में घूमती थी।

शीना हत्याकांड: इस लो-प्रोफाइल चरित्र पर मरती थीं लड़कियां

9 of 10
सिद्धार्थ ने बताया कि उसका घर छोड़ने के बाद जब शिलांग में उसे ढूंढ़ने की कोशिश की तो वह दो महीने बाद मिली। इस समय वह मंहगे कपड़े पहने थी चश्मा लगाए थी। इंद्राणी ने सिद्धार्थ से कहा कि वह अब कोई दूसरा जीवन साथी ढूंढ़ रही है इसलिए वह उसकी जिंदगी से चला जाए और उसे परेशान न करे।
विज्ञापन

शीना हत्याकांड: इस लो-प्रोफाइल चरित्र पर मरती थीं लड़कियां

10 of 10
इसके बाद सिद्धार्थ में अंग्रेजी से स्नातक था तो उसे अरुणाचल प्रदेश में एक प्राइमरी स्कूल में अंग्रेजी पढ़ाने का काम मिल गया। उसने बताया वह कुछ दिन तक एक बिस्‍किट फैक्ट्री में भी काम किया। छोटी-छोटी चार-पांच नौकरी करने के बाद कोलकाता में अब एक हैंडीक्राफ्ट कंपनी में एक स्टोर मैनेजर का काम कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें