चर्चित शीना बोरा हत्याकांड में पिछले ढाई महीनों से खुद को निर्दोष बताने वाले पीटर मुखर्जी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। वो सात वजहें हैं जिससे पीटर गिरफ्तार हुए।
विज्ञापन
ये रहीं वो 7 वजहें जिनसे पुलिस ने पीटर पर कसा शिकंजा
2 of 8
1-बयानों में नहीं दे पाए सफाई जब से सीबीआई शीना बोरा मामले की जांच शुरू की है तब से अब तक पीटर मुखर्जी से 10-12 बार पूछताछ की जा चुकी है लेकिन पीटर सीबीआई को पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन
ये रहीं वो 7 वजहें जिनसे पुलिस ने पीटर पर कसा शिकंजा
3 of 8
2-पूछताछ में ड्राइवर ने लिया पीटर का नाम शीना बोरा हत्या के तीसरे अभियुक्त और इंद्राणी मुखर्जी के पूर्व ड्राइवर श्यामवर राय ने अदालत के सामने बयान दिया कि उसने हत्या से पहले इंद्राणी को इस बारे में पीटर से गुफ्तगू करते देखा है। इसी कारण से पुलिस पीटर को भी हत्या का आरोपी मान रही है।
ये रहीं वो 7 वजहें जिनसे पुलिस ने पीटर पर कसा शिकंजा
4 of 8
3-शीना और राहुल का रिश्ता मुंबई पुलिस ने सीबीआई को शीना बोरा केस की फाइल सौंपने से पहले दावा किया था कि पीटर मुखर्जी और इंद्राणी को शीना और राहुल के बीच चल रहा प्रेम प्रसंग पसंद नहीं था। इसी कारण सीबीआई को पीटर को भी हत्या की साजिश रचने के शक में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
ये रहीं वो 7 वजहें जिनसे पुलिस ने पीटर पर कसा शिकंजा
5 of 8
4-पीटर के जानकारी में हुई शीना की हत्या शीना बोरा हत्याकांड में सीबीआई ने जब भी शीना की मां और हत्या की मुख्य आरोपी इंद्राणी से पीटर की भूमिका के बारे में पूछताछ किया तो इंद्राणी ने कोई साफ जवाब नहीं दिया जिससे सीबीआई शीना की हत्या में पीटर की भूमिका को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
ये रहीं वो 7 वजहें जिनसे पुलिस ने पीटर पर कसा शिकंजा
6 of 8
5-सबूत मिटाना हत्या के सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद सीबीआई ने पाया पीटर ने शीना की हत्या के सबूत मिटाने में इंद्राणी का साथ दिया था इसलिए वह भी इस मामले का दोषी हो सकता है।
विज्ञापन
ये रहीं वो 7 वजहें जिनसे पुलिस ने पीटर पर कसा शिकंजा
7 of 8
6-झूठे बयान देना पूछताछ में इंद्राणी, इंद्राणी के ड्राइवर और पीटर के बयान एक जैसे नहीं आए जिससे जांच अधिकारियों ने माना कि पीटर झूठे बयान दे रहा है। इसलिए पीटर को भी अभियुक्त बनाया जा सकता है।
ये रहीं वो 7 वजहें जिनसे पुलिस ने पीटर पर कसा शिकंजा
8 of 8
7-पीटर का बेटा हत्या में शामिल था शीना बोरा की हत्या में एक पात्र पीटर का बेटा राहुल भी था जो शीना से प्यार करता था। ऐसे में जांच अधिकारियों को मानना था कि इस हत्या के बारे में पीटर की भी कोई भूमिका हो सकती है और इसीलिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।