फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकर बना दरिंदा, देखिए कलेजा कंपा देने वाली तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 8
आगरा कोतवाली के घनी आबादी वाले कम्पूटोला में नौकर ने वृद्ध दंपति की सिर कुचलकर हत्या कर डाली। तकरीबन 50 लाख रुपये के जेवरात और कैश लूट लिया। डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। एक हफ्ते पहले आया नौकर वारदात के बाद से लापता है। पुलिस का कहना है कि उसकी तलाश की जा रही है। (तस्वीरें: अमर उजाला, आगरा)
विज्ञापन

नौकर बना दरिंदा, देखिए कलेजा कंपा देने वाली तस्वीरें

2 of 8
कम्पूटोला के हरेशचंद्र अग्रवाल (70) की फव्वारा में घर से चंद कदम की दूरी पर दाऊदयाल वस्त्र भंडार के नाम से दुकान है। पत्नी ललिता देवी (66) उनके साथ रहती थीं, जबकि बेटे मुकेश और दिनेश सूरत (गुजरात) में रहकर कपड़े का कारोबार करते हैं। तीनों बेटियां अंजू उर्फ दीप्ति, बबीता और रीना आगरा में ही ब्याही हैं।
विज्ञापन

नौकर बना दरिंदा, देखिए कलेजा कंपा देने वाली तस्वीरें

3 of 8
हरेशचंद्र शनिवार रात आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए। दुकान का कर्मचारी कचहरी घाट निवासी संजीव सुबह तकरीबन 10 बजे दुकान की चाभी लेने घर पहुंचा। कई दफा दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खुला।

नौकर बना दरिंदा, देखिए कलेजा कंपा देने वाली तस्वीरें

4 of 8
संजीव ने व्यवसायी की नूरी दरवाजा निवासी बेटी रीना को फोन कर हरेशचंद्र के बारे में पूछा। इस पर रीना पति के साथ पहुंच गईं। सीढ़ी लगाकर दूसरी मंजिल के कमरे की खिड़की का शीशा तोड़कर देखा तो ललिता देवी मृत पड़ी थीं। इससे घरवालों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

नौकर बना दरिंदा, देखिए कलेजा कंपा देने वाली तस्वीरें

5 of 8
हड़बड़ाहट में गली के साइड वाले दरवाजे को धक्का दिया तो वह खुल गया। घर में चारों ओर खून बिखरा था। नीचे के कमरे में हरेशचंद्र का शव देख बेटी-दामाद की चीखें निकल गईं। उनके सिर पर पांच किलो का बाट मारकर हत्या की गई थी। पास में खून से सना बाट पड़ा था। सीढ़ियों पर खून के निशान थे।
विज्ञापन

नौकर बना दरिंदा, देखिए कलेजा कंपा देने वाली तस्वीरें

6 of 8
आशंका है कि हरेश ने सीढ़ी चढ़ने का प्रयास किया होगा, तभी हत्या की गई। ललिता देवी की गला दबाकर हत्या करने के बाद सिर पर प्रहार किए गए। उनके हीरे के टॉप्स, चार चूड़ियां, अंगूठी भी उतार ली गईं।
विज्ञापन

नौकर बना दरिंदा, देखिए कलेजा कंपा देने वाली तस्वीरें

7 of 8
आईजी सुनील कुमार गुप्ता, डीआईजी लक्ष्मी सिंह, एसएसपी राजेश मोदक, एसपी सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आईजी ने बताया कि घटना के पीछे नौकर का हाथ सामने आया है। वह घटना के बाद से लापता है। एक हफ्ते पहले ही उसे गुजरात से बेटों ने माता-पिता की देखभाल के लिए भेजा था।
विज्ञापन

नौकर बना दरिंदा, देखिए कलेजा कंपा देने वाली तस्वीरें

8 of 8
घर की सीढ़ियों, स्विच बोर्ड, दीवार आदि पर खून के निशान थे। इससे लगता है कि हत्या से पहले दंपति और हत्यारे के बीच काफी संघर्ष हुआ था। अलमारी खुली पड़ी थीं। कई अलमारियों को खंगाला गया था। तिजोरी सुरक्षित है, लेकिन उसकी चाभी गायब है। नौकर ने वारदात के बाद इत्मीनान से कई कमरों में ताले भी लगाए हैं। मृतक की बड़ी बेटी कमला नगर निवासी अंजू का कहना था कि दोनों भाभियों के जेवरात भी घर में ही रहते थे। वह भी गायब हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें