यूपी में मुरादाबद के ठाकुरद्वारा में कालेज की छात्राओं से अश्लील और आपत्तिजनक व्यवहार करने के आरोपों से घिरे ठाकुरद्वारा के मुस्लिम इंटर कालेज के प्रिंसिपल नईम अहमद मंगलवार को छात्रों के गुस्से का शिकार हो गए। प्रिंसिपल की करतूत पर भड़के छात्रों ने उन्हें घेरकर हाथापाई कर दी और कालेज में जमकर तोड़फोड़ की। छात्रों का गुस्सा देख प्रिंसिपल ने किसी तरह भागकर जान बचाई। (ब्यूरो/अमर उजाला, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद))
विज्ञापन
अश्लील हरकतों पर पिटा प्रिंसिपल, कार का बना दिया कचूमर
2 of 5
भड़के छात्रों ने मौके पर छूटी प्रिंसिपल की कार को तोड़ डाला और रोड जाम करके जबरदस्त हंगामा किया। छात्र आगजनी पर उतारू थे किसी तरह पुलिस ने हालात संभाले। बवाल के बाद कालेज मैनेजमेंट ने प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया है। सीओ ठाकुरद्वारा एसएन सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्रिंसिपल के खिलाफ छेड़छाड़ और छात्रों के खिलाफ बलवे की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
अश्लील हरकतों पर पिटा प्रिंसिपल, कार का बना दिया कचूमर
3 of 5
कालेज मैनेजर को भी पुलिस ने नोटिस थमाया है। ठाकुरद्वारा के मुस्लिम इंटर कालेज के प्रिंसिपल नईम अहमद पर कालेज की छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप हैं। करीब दस दिन पहले कक्षा ग्यारह की कुछ छात्राओं ने मैनेजर मुख्तियार सैफी को प्रिंसिपल के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी।
अश्लील हरकतों पर पिटा प्रिंसिपल, कार का बना दिया कचूमर
4 of 5
छात्राओं ने मैनेजर को प्रिंसिपल का एक आडियो टेप भी दिया था जिसमें प्रिंसिपल ग्यारहवीं की एक छात्रा से फोन पर अश्लील बातें कर है। इस टेप में प्रिंसिपल छात्रा से दोस्ती करने और काशीपुर या जसपुर में अपने कमरे पर आकर मिलने को कह रहा है। आडियो सामने आने के बाद से प्रिंसिपल गायब था।
अश्लील हरकतों पर पिटा प्रिंसिपल, कार का बना दिया कचूमर
5 of 5
कालेज मैनेजर ने प्रिंसिपल से स्पष्टीकरण मांगा था। मंगलवार को प्रिंसिपल स्पष्टीकरण देने कालेज पहुंचा तो छात्रों ने उसे घेरकर हाथापाई कर दी। करीब दो घंटे तक छात्रों ने जमकर बवाल और तोड़फोड़ की। मैनेजर मुख्यिर सैफी का कहना है कि प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया है।