ज्यादातर विद्यार्थियों के लिए फाइनल एक्जाम से ज्यादा किसी और चीज का तनाव नहीं होता। लेकिन अगर फाइनल एक्जाम पास करने के लिए किसी छात्रा को कक्षा में सभी छात्रों और प्रोफेसरों के सामने नग्न होकर उत्तेजक प्रदर्शन करने के लिए कहा जाए तो कैसा होगा?
विज्ञापन
बीए में पास करने के लिए उतरवाए छात्राओं के कपड़े, बवाल
2 of 6
कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर पर बीए में पास करने के लिए एक छात्रा के जबरन कपड़े उतरवाने और उससे उत्तेजक प्रदर्शन कराने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि प्रोफेसर ने छात्रा से कहा कि अगर विश्वविद्यालय से आपको स्नातक की डिग्री चाहिए तो नग्न होकर उत्तेजक प्रदर्शन करो।
विज्ञापन
बीए में पास करने के लिए उतरवाए छात्राओं के कपड़े, बवाल
3 of 6
मामले पर आरोपी प्रोफेसर का कहना है कि पिछले 11 सालों से वह छात्रों को नग्न करा रहे हैं लेकिन अभी तक उनसे किसी ने इस बारे में शिकायत नहीं की। उन्होंने कहा कि किसी छात्र को सबके सामने नग्न होने से परेशानी होती है उन्हें यह पढ़ाई ही नहीं करनी चाहिए।
बीए में पास करने के लिए उतरवाए छात्राओं के कपड़े, बवाल
4 of 6
गौरतलब है कि अमेरिका के सैन डिगो में स्थित कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के दृश्य कला विभाग में चल रहे कोर्स के फाइनल परीक्षाओं के दौरान छात्रों को नग्न होकर प्रदर्शन करना पड़ता है क्योंकि यह कोर्स की मांग है।
विज्ञापन
बीए में पास करने के लिए उतरवाए छात्राओं के कपड़े, बवाल
5 of 6
लेकिन यहां बवाल इस बात को लेकर हो रहा है कि छात्रों को न सिर्फ नग्न कराया जाता है बल्कि उनसे यौन उत्तेजक प्रदर्शन करने के लिए भी कहा जाता है। कॉलेज में छात्राओं को नग्न कराने का मामला तब सामने आया जब एक छात्रा ने इस बारे में अपनी मां को बताया।
बीए में पास करने के लिए उतरवाए छात्राओं के कपड़े, बवाल
6 of 6
छात्रा की मां ने स्थानीय मीडिया से कॉलेज के इस काम पर आपत्ति जताई और कहा कि उसकी बेटी ने एडमिशन लिया था तब उसे नग्न होकर अश्लील प्रदर्शन के बारे में नहीं बताया गया था।