फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: एसएसपी ऑफिस में साध्वी से अभद्रता, हंगामा

विज्ञापन
1 of 7
कांठ प्रकरण में भाजपाइयों की आंखों की किरकिरी बने एसएसपी धर्मवीर यादव मंगलवार को एक बार फिर भगवा ब्रिगेड के निशाने पर आ गए। प्रेमनगर की प्रियांगी गंगवार के हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंची साध्वी डॉ. प्राची और उनके साथियों से हुई बदसलूकी से लोग भड़क गए।
विज्ञापन

तस्वीरें: एसएसपी ऑफिस में साध्वी से अभद्रता, हंगामा

2 of 7
एसएसपी दफ्तर से अपने साथ आए लोगों को बाहर निकाले जाने और फिर एसएसपी से हुई नोंकझोंक के बाद गुस्साई साध्वी ने डीआईजी से इसकी शिकायत की तो उन्होंने खेद व्यक्त करके पुलिस महकमे की ओर से माफी मांग ली।

विज्ञापन

तस्वीरें: एसएसपी ऑफिस में साध्वी से अभद्रता, हंगामा

3 of 7
बरेली में साध्वी प्राची ने एसएसपी धर्मवीर यादव पर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का पिट्ठू बताते हुए उन पर प्रियांगी के केस को दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

तस्वीरें: एसएसपी ऑफिस में साध्वी से अभद्रता, हंगामा

4 of 7
उन्होंने कहा कि एसएसपी ने कबीना मंत्री आजम खां के इशारे पर प्रियांगी के परिवार के लोगों और उनके साथ अभद्रता की। ऐसा अमानवीय व्यवहार करने वाले अफसर को जनता के बीच रहने का कोई हक नहीं है। एसएसपी को न हटाया गया तो जनांदोलन शुरू किया जाएगा। प्रियांगी के पिता भी दोबारा अनशन पर बैठेंगे।
विज्ञापन

तस्वीरें: एसएसपी ऑफिस में साध्वी से अभद्रता, हंगामा

5 of 7
डीआईजी ऑफिस के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए साध्वी ने कहा कि मुजफ्फरनगर कांड में भी आजम ने ही मुल्जिमों को छुड़ाया था। यह भी इसी तरह की साजिश है। ये लोग नहीं चाहते कि प्रियांगी की हत्या का पूरी तरह खुलासा हो। एसएसपी इससे पहले शिक्षकों से भी अभद्रता कर चुके हैं।
विज्ञापन

तस्वीरें: एसएसपी ऑफिस में साध्वी से अभद्रता, हंगामा

6 of 7
प्रियांगी की हत्यारे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। एसएसपी दफ्तर से प्रियांगी के परिवार वालों को धक्का देकर निकाला गया है। यह मानवता नहीं है। उन्होंने कहा कि एसएसपी को तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए ताकि उन्हें पता लगे कि भारतीय संस्कृति में आम लोगों से इस तरह व्यवहार करना क्रूरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: एसएसपी ऑफिस में साध्वी से अभद्रता, हंगामा

7 of 7
साध्वी ने प्रियांगी मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि माले गांव के घटना में उन्हें झूठा फंसाया गया था। तभी से वह आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के निशाने पर हैं। मुजफ्फरनगर में जनसभा में धमाका करके उनकी जान लेने की कोशिश की गई। वह कश्मीर से चुनाव प्रचार छोड़कर आई हैं। एसएसपी के खिलाफ सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो वह जनांदोलन छेड़ेंगी। प्रियांगी के पिता राजेश गंगवार फिर से अनशन शुरू करेंगे। इस बार पूरे देश के लोग उनके साथ खड़े होंगे।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें