दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल में बतौर एसीपी तैनात अमित सिंह आत्महत्या करने वाले पहले अधिकारी नहीं हैं, बल्कि इससे पहले इन बड़े अधिकारियों ने आत्महत्या की थी।
विज्ञापन
आखिर खुदकुशी को क्यों गले लगाया इन जांबाज अफसरों ने? तस्वीरें
2 of 7
एसीपी अमित सिंह (35) ने सोमवार देर रात नोएडा के बिल्डर फ्लैट में अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पत्नी को घटना की जानकारी हुई तो वह भी चौथी मंजिल के प्लैट से नीचे कूदकर जान देने की कोशिश की। अमित अपनी पत्नी डॉ. सरिता( 30) और 18 माह की बेटी के साथ सेक्टर-100 में रह रहे थे।
विज्ञापन
आखिर खुदकुशी को क्यों गले लगाया इन जांबाज अफसरों ने? तस्वीरें
3 of 7
गौरतलब है कि 14 अक्टूबर 2014 में उनपर महिला समेत नाबालिग ने हमला किया था जिसमें वो बेहद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना कुछ इस प्रकार है कि दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में रोडरेज की घटना में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अमित सिंह की धुनाई कर दी गई थी। लहूलुहान अवस्था में एसीपी को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था।
आखिर खुदकुशी को क्यों गले लगाया इन जांबाज अफसरों ने? तस्वीरें
4 of 7
इससे पहले 16 मार्च 2015 को कर्नाटक के होनहार आईएएस डीके रवि की रहस्यमयी मौत हो गई थी। मामले की जांच हुई तो सामने आया कि डीके रवि अपनी सहकर्मी से एकतरफा प्यार करते थे और आत्महत्या करने के दिन उन्होंने उसे 50 बार एसएमएस किया था।
विज्ञापन
आखिर खुदकुशी को क्यों गले लगाया इन जांबाज अफसरों ने? तस्वीरें
5 of 7
दिल्ली के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट एसीपी राजबीर सिंह की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पहले इसे खुदकुशी माना जा रहा था बाद में सीबीआई जांच हुई तो सामने आया कि प्रॉपर्टी विवाद में उनकी हत्या की गई। हत्या के दोषी प्रॉपर्टी डीलर विजय भारद्वाज को सीबीआई कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा दी है।
विज्ञापन
आखिर खुदकुशी को क्यों गले लगाया इन जांबाज अफसरों ने? तस्वीरें
6 of 7
मुंबई पुलिस की एटीएस(एंटी टेरर स्क्वॉड) में बतौर डीसीपी तैनात रहे संजय बनर्जी ने अपने परिवार से बात करते हुए सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इनकी आत्महत्या के पीछे कोई खास वजह सामने नहीं आई थी।
आखिर खुदकुशी को क्यों गले लगाया इन जांबाज अफसरों ने? तस्वीरें
7 of 7
आत्महत्या करने वाले बड़े अधिकारियों में छत्तीसगढ़ के नौजवान अधिकारी राहुला शर्मा भी हैं। 2002 बैच के आईपीएस अधिकारी राहुल शर्मा ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बतौर एसपी तैनात थे। राहुल शर्मा ने 12 मार्च 2012 को आत्महत्या की थी।