ऐसा नहीं हैं कि आईएसआईएस सिर्फ अपने लड़ाकों के जरिए ही दुनियाभर में खौफ पैदा कर रहा है। आईएसआईएस ने अब बच्चों के जरिए दुनिया में खौफ फैलाने का नया खेल खेला है। आईएस ने हाल ही में एक तस्वीर जारी की है जिसमें एक नवजात बच्चे के बगल में एक पिस्तौल, एक हैंड ग्रेनेड और आईएस द्वारा जन्मप्रमाणपत्र रखा है। आप भी जाने कैसे बच्चों की परवरिश कर रहा है आईएस। देखें दहशत की नई तस्वीरें।
विज्ञापन
आईएस कर रहा है बच्चों की इस तरह परवरिश
2 of 6
इस तस्वीर को साझा कर आईएसआईएस ने टैग में लिखा है, "इस बच्चे से आपको खतरा है हमें नहीं।" आराम से सो रहे इस बच्चे के पास हैंड ग्रेनेड, एक पिस्तौल और आईएस प्रमाणित जन्म प्रमाण पत्र रखा है।
विज्ञापन
आईएस कर रहा है बच्चों की इस तरह परवरिश
3 of 6
इस तस्वीर को आईएस का नया प्रोपोगेंडा माना जा सकता है। हालांकि आईएस द्वारा पोस्ट की गई इस तस्वीर को प्रमाणित नहीं किया गया है।
आईएस कर रहा है बच्चों की इस तरह परवरिश
4 of 6
अबू वार्ड अल रकवी द्वारा पोस्ट की गई इस तस्वीर में यह बताने की कोशिश की गई है कि आईएस नई पीढ़ी के जिहादी तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
आईएस कर रहा है बच्चों की इस तरह परवरिश
5 of 6
जिस बच्चे की तस्वीर साझा की गई है उसका नाम जराह बताया गया है। वहीं इस बच्चे की मां का नाम ओम और पिता का नाम अबू है।