किसी भी नौकरी में आराम और सुकून के साथ अगर सैलरी पैकेज वजनदार मिल जाए तो फिर जिंदगी में और क्या चाहिए। ऐसी ही एक लाजवाब नौकरी है 'चिक सेक्सर' की।
विज्ञापन
कमाल की नौकरी: मुर्गा है या मुर्गी, पहचानिए और कमाइए 3 लाख रुपए
2 of 10
ना...ना...'चिक सेक्सर' शब्द को सुनकर यह कतई मत समझिए कि आपको किसी तरह की सेक्स वर्कर की नौकरी के बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन
कमाल की नौकरी: मुर्गा है या मुर्गी, पहचानिए और कमाइए 3 लाख रुपए
3 of 10
'चिक सेक्सर' यानी मुर्गी के बच्चे का सेक्स (लिंग) पता करने वाला। जी हां...इस नौकरी में आपको मुर्गी के बच्चे के पिछले हिस्से को देखकर सिर्फ यह पता लगाना होता है कि वो मेल है या फीमेल, यानी मुर्गा है या मुर्गी।
कमाल की नौकरी: मुर्गा है या मुर्गी, पहचानिए और कमाइए 3 लाख रुपए
4 of 10
है ना आसान काम...चलिए अब बात सैलरी की कर लेते हैं। 'चिक सेक्सर' की इस नौकरी में ब्रिटेन में सालाना वेतन 24 लाख से लेकर 36 लाख रुपए तक मिलता है मतलब 3 लाख रुपए महीना।
विज्ञापन
कमाल की नौकरी: मुर्गा है या मुर्गी, पहचानिए और कमाइए 3 लाख रुपए
5 of 10
काम बेशक थोड़ा अजीब है लेकिन यकीन मानिए अगर एक बार आपने ट्रेनिंग पूरी करके यह नौकरी पा ली तो आपकी जिंदगी बन जाएगी, क्योंकि ब्रिटेन में 'चिक सेक्सर' की जबरदस्त मांग है।
विज्ञापन
कमाल की नौकरी: मुर्गा है या मुर्गी, पहचानिए और कमाइए 3 लाख रुपए
6 of 10
एक बार इस काम में जम जाने के बाद एक 'चिक सेक्सर' आसानी से एक घंटे में करीब 500-700 चूजों के लिंग का पता लगा लेता है और अपनी कमाई में भी अच्छा खास इजाफा कर लेता है।
विज्ञापन
कमाल की नौकरी: मुर्गा है या मुर्गी, पहचानिए और कमाइए 3 लाख रुपए
7 of 10
'चिक सेक्सर' के लिए विदेशों के मुर्गी फार्मों में बड़ी संख्या में भर्ती होती है। वहां हजारों की संख्या में रोज मुर्गियां प्रजनन करती हैं। 'चिक सेक्सर' अलग-अलग जरूरत के हिसाब से चूजों में से मेल और फीमेल को छांटकर अलग करते हैं।
कमाल की नौकरी: मुर्गा है या मुर्गी, पहचानिए और कमाइए 3 लाख रुपए
8 of 10
इस नौकरी के लिए आपके पास कम से कम हाईस्कूल की योग्यता होनी चाहिए। नौकरी से पहले फॉर्म हाउस में एक ट्रेनिंग होती है, जिसे पूरा करने के बाद आप इस क्षेत्र में अपना कैरियर बना सकते हैं।
कमाल की नौकरी: मुर्गा है या मुर्गी, पहचानिए और कमाइए 3 लाख रुपए
9 of 10
ब्रिटिश पॉलट्री काउसिंल के अधिकारी एंड्रयू लार्ज का कहना है कि 'चिक सेक्सर' की नौकरी एक ऐसी जॉब है जिसमें जीवनभर के लिए आपका भविष्य सुरक्षित है क्योंकि यह काम कोई मशीन कभी नहीं कर सकती।
कमाल की नौकरी: मुर्गा है या मुर्गी, पहचानिए और कमाइए 3 लाख रुपए
10 of 10
एंड्रयू लार्ज बताते हैं कि युवाओं के लिए 'चिक सेक्सर' कैरियर का एक बेहतरीन विकल्प है, जिसमें जबरदस्त कमाई है। दक्षिण-पूर्वी एशिया में 'चिक सेक्सर' को ऊंचे दर्जे की नौकरी माना जाता है। वहीं ब्रिटेन में तो 'चिक सेक्सर' की काफी डिमांड है।