फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीना बोरा हत्याकांड: इन 18 बातों में दिख जाएगी पूरी फिल्म

Fri, 28 Aug 2015 09:31 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
1- शीना बोरा की हत्या में मुंबई की एक अदालत ने इंद्राणी मुखर्जी और उसके पूर्व पति संजीव खन्ना को हत्या का प्रमुख अभियुक्त मानते हुए जमानत अर्जी खारिज कर पांच दिन की पुलिस रिमांड के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शीना बोरा हत्याकांड: इन 18 बातों में ‌दिख जाएगी पूरी फिल्म

2 of 13
2- गुरुवार को दोपहर बाद शिलांग थाना में शीना बोरा के भाई मिखाइल बोरा ने शीना की हत्या के बाद अपनी मां इंद्राणी मुखर्जी से मेल द्वारा हुई बातचीत का रिकॉर्ड पुलिस को सौंपा। इस दौरान मुंबई पुलिस कुछ अधिकारियों ने मिखाइल से मामले पर पूछताछ की।
विज्ञापन

शीना बोरा हत्याकांड: इन 18 बातों में ‌दिख जाएगी पूरी फिल्म

3 of 13
3- इससे हपले मिखाइल ने मीडिया से कहा कि उसके पास इंद्राणी मुखर्जी के पति और स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी के खिलाफ सबूत हैं।

4- पीटर मुखर्जी के खिलाफ सबूतों के दावों तौर पर मिखाइल ने श‌िलांग पुलिस को कुछ तस्वीरें और पीटर व शीना बोरा के बीच हुई बातचीत का रिकॉर्ड भी सौंपा।

शीना बोरा हत्याकांड: इन 18 बातों में ‌दिख जाएगी पूरी फिल्म

4 of 13
5- शीना बोरा और मिखाइल बोरा इंद्राणी मुखर्जी के उस पहले पति की संतान हैं जिसके बारे में इंद्राणी के पास कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं।
विज्ञापन

शीना बोरा हत्याकांड: इन 18 बातों में ‌दिख जाएगी पूरी फिल्म

5 of 13
6- मिखाइल बोरा ने यह भी कहा कि उसकी बहन शीना की हत्या पीछे कुछ कारणों में एक कारण प्रॉपर्टी विवाद का भी है।

उसने कहा कि इंद्राणी शीना को अपनी संपत्ति में हिस्सा नहीं देना चाहती थी जबकि शीना काफी दिनों से संपत्ति में अपना हिस्सा होने की बात कह रही थी।
विज्ञापन

शीना बोरा हत्याकांड: इन 18 बातों में ‌दिख जाएगी पूरी फिल्म

6 of 13
7- शीना की हत्या के पीछे दूसरा कारण यह भी माना जा रहा है कि शीना बोरा के संबंध पीटर की पहली पत्नी के बेटे राहुल के अलावा पीटर से भी हो सकते हैं क्योंकि मिखाइल ने खुलासा करने का दावा कर इस बात का संकेत दिया है।
विज्ञापन

शीना बोरा हत्याकांड: इन 18 बातों में ‌दिख जाएगी पूरी फिल्म

7 of 13
8- इससे एक दिन पहले पीटर मुखर्जी ने मी‌डिया को बताया था कि इंद्राणी ने शीना का परिचय उससे अपनी बहन के रूप में कराया था। और उसे अपने पूर्व पतियों के बारे में भी कुछ नहीं बताया था।

9- पीटर मुखर्जी इंद्राणी मुखर्जी का चौथा पति था जिनकी शादी 2002 में हुई थी।

शीना बोरा हत्याकांड: इन 18 बातों में ‌दिख जाएगी पूरी फिल्म

8 of 13
10- मुंबई पुलिस ने करीब तीन महीने पहले अजीत कुमार राय नाम के शख्स को एक पिस्टल के साथ पकड़ा था। शख्स ने पूछताछ में 2012 में एक हत्या में इस पिस्टल के इस्तेमाल की बात कबूली थी।

ड्राइवर ने पुलिस को बताया था जब हत्या की गई थी तब वह इंद्राणी मुखर्जी का ड्राइवर था और इंद्राणी अपनी बेटी की हत्या की थी।

शीना बोरा हत्याकांड: इन 18 बातों में ‌दिख जाएगी पूरी फिल्म

9 of 13
11- इसके बाद तीन महीने तक पुलिस इंद्राणी के फोन को सर्विलांस में लेकर मामले को समझती रही और फिर सोमवार को पुलिस इंद्राणी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

12- पुलिस के अनुसार, 24 वर्षीय शीना की बोरा की हत्या 30 जुलाई को गला घोटकर की गई थी। हत्या का सबूत मिटाने लिए उसे टुकडों में काटा गया और फिर पेट्रोल डालकर जलाया गया।

शीना बोरा हत्याकांड: इन 18 बातों में ‌दिख जाएगी पूरी फिल्म

10 of 13
13- इसके बाद शीना बोरा के शव टुकड़ों में काटकर एक सूटकेस में भरके मुंबई से करीब 100 किमी दूर रायगढ़ के जंगल में फेंक दिया गया।

14- रायगढ़ इलाके लोग जब वहां आम तोड़ने गए तो उन्हें किसी चीज की बदबू आई। उन्होंने फिर पाया कि सूटकेश में किसी की लाश बंद पड़ी है। सूटकेश के बाहर से नखूनी लगी हुई अंगुलियां दिखाई दे रहीं थीं।

शीना बोरा हत्याकांड: इन 18 बातों में ‌दिख जाएगी पूरी फिल्म

11 of 13
15- 23 अगस्त 2015 को पुलिस उस शव का कंकाल बरामद किया। इससे हपले इंद्राणी और उसके ड्राइवर के खिलाफ शीना बोरा की हत्या करने के मामले में 21 अगस्त को खार‌ थाने में मामला दर्ज किया था।

16- 26 अगस्त को हत्या के तीसरे आरोपी और इंद्राणी के पूर्व पति संजीव खन्ना को कोलकाता से गिरफ्तार किया।

शीना बोरा हत्याकांड: इन 18 बातों में ‌दिख जाएगी पूरी फिल्म

12 of 13
17- पुलिस की जांच में पता चला है कि इंद्राणी ने हत्या करने के बाद शीना का मोबाइल कुछ दिन अपने पास रखा और शीना के ब्वॉयफ्रेंड राहुल का फोन आया तो उसने खुद मैसेज करके कह दिया वह अमेरिका पढ़ाई के लिए चली गई है इसलिए वह अब उसे फोन न करे।
विज्ञापन

शीना बोरा हत्याकांड: इन 18 बातों में ‌दिख जाएगी पूरी फिल्म

13 of 13
18- हत्या के तीन साल तक इंद्राणी ने शीना की हत्या का राज छुपाए रखा। अपने बेटे मिखाइल से भी उसने बताया शीना अमेरिका चली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें