ड्रग लॉर्ड एल चापो को भले ही पुलिस ने धर दबोचा है, लेकिन उसके फरार होने का वाक्या किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं। दिलचस्प वाक्या तस्वीरों में।
विज्ञापन
साल भर खोदी सुरंग और फरार हो गया, तस्वीरों में देखें पूरी कहानी
2 of 19
दुनिया के सबसे बड़े नशे के अड्डों में दूसरे नंबर पर शुमार सिनालोआ का मुखिया एल चापो गिरफ्तार तो हो गया। लेकिन उसकी गिरफ्तारी से एक नई बहस छिड़ गई है।
विज्ञापन
साल भर खोदी सुरंग और फरार हो गया, तस्वीरों में देखें पूरी कहानी
3 of 19
6 महीने पहले चापो इसी सुरंग से फरार हो गया था। चापो ने जेल के अंदर ही अंदर 352 दिनों तक यानी तकरीबन एक साल तक सुरंग बनाई और किसी को कानों-कान खबर तक नहीं लगी।
साल भर खोदी सुरंग और फरार हो गया, तस्वीरों में देखें पूरी कहानी
4 of 19
अल्टीप्लानो फेडरल जेल मेक्सिको की सबसे सुरक्षित जेल मानी जाती है। लेकिन ड्रग सरगना यहां भी सबको चकमा दे गया।
विज्ञापन
साल भर खोदी सुरंग और फरार हो गया, तस्वीरों में देखें पूरी कहानी
5 of 19
ये बड़ा ही हैरानी भरा वाक्या है कि सलाखों के पीछे चापो की कारस्तानी का किसी को पता नहीं चला। जबकि चापो ने एक या दो नहीं पूरे 352 दिनों तक सुरंग खोदी थी।
विज्ञापन
साल भर खोदी सुरंग और फरार हो गया, तस्वीरों में देखें पूरी कहानी
6 of 19
कई बड़े जानकारों की मानें तो ड्रग सरगना को जेल से भागने में शायद जेल के कर्मचारियों ने रिश्वत लेकर मदद की है।
विज्ञापन
साल भर खोदी सुरंग और फरार हो गया, तस्वीरों में देखें पूरी कहानी
7 of 19
पुलिस को जब पता चला कि चापो लॉस मॉचिस में छुपा है, पुलिस ने हमला कर दिया। इस दौरान दोनों ओर से हुई फायरिंग में पांच संदिग्धों की मौत हो गई जबकि एल चापो समेत छह लोग गिरफ्तार हो गया। इसमें चापो का करीबी एल चोलो भी शामिल है।
साल भर खोदी सुरंग और फरार हो गया, तस्वीरों में देखें पूरी कहानी
8 of 19
जोआकिम आर्किवाल्दो गुजमैन को फोर्ब्स ने 2009 से 2011 तक दुनिया की सबसे ताकतवर लोगों की सूची में रखा। इन तीन वर्षों में चापो लगातार 41वें, 60वें और 55वें स्थान पर रहा। दुनिया के 10 सबसे धनी लोगों में शामिल कार्लो स्लिम के बाद चापो मैक्सिको का सबसे दूसरा सबसे धनी आदमी है।
साल भर खोदी सुरंग और फरार हो गया, तस्वीरों में देखें पूरी कहानी
9 of 19
एल चापो दो बार जेल से भागने में कामयाब हो चुका है। पहली बार उसे 1993 में ग्वाटेमाला में गिरफ्तार किया गया था और पुन्ते ग्रांडे जेल में रखा गया था। लेकिन 2001 में वह वाशिंग रूम में इस्तेमाल की जानी वाली लॉन्ड्री बास्केट में छिपकर जेल की सीमा से बाहर निकल गया। इसके बाद मैक्सिको जेल प्रशासन और पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी।
साल भर खोदी सुरंग और फरार हो गया, तस्वीरों में देखें पूरी कहानी
10 of 19
सैन्य अभियान के दौरान एल चापो ने सीवर के जरिए भागने की कोशिश की थी, लेकिन सफल नहीं हो सका। सेना ने उसके ठिकाने से रॉकेट लॉन्चर, मशीन गन और बख्तरबंद गाड़ियों समेत भारी तादात में हथियार बरामद किए हैं।
साल भर खोदी सुरंग और फरार हो गया, तस्वीरों में देखें पूरी कहानी
11 of 19
एल चापो गुजमैन साल 1954 अब तक पांच शादियां कर चुका है और उसके 11 बच्चे हैं। चापो का पूरा नाम जैक्विन अर्चिवाल्डो गुजमैन लोएरा है। उसका जन्म 25 दिसंबर 1954 को मैक्सिको के सिनालोआ के एक छोटे से गांव ला तुना में हुआ था। गूजमैन की पढ़ाई बात करें तो इन्होंने तीसरी कक्षा में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। बताया यह भी जा रहा है कि इनके गांव से 100 किमी दूर तक कोई स्कूल नहीं था तो गांवों में घूम घूमकर पढ़ाने वाले शिक्षकों के जरिए की कुछ पढ़ सका है।
साल भर खोदी सुरंग और फरार हो गया, तस्वीरों में देखें पूरी कहानी
12 of 19
गूजमैन जब काफी छोटा था तो उसके पिता उसकी रोज पिटाई करते थे जिससे वह अपने नानी के यहां भाग जाता था। गुजमैन के पिता पशुओं व्यापार करते थे लेकिन वह अपने पिता की सहायता के लिए संतरे बेचने का काम करने लगा। कुछ दिन ही यह काम किया उसके पिता ने फिर पिटाई की जिससे वह फिर नानी के यहां चला गया।
साल भर खोदी सुरंग और फरार हो गया, तस्वीरों में देखें पूरी कहानी
13 of 19
धीरे-धीरे गुजमैन जब बड़ा हुआ तो वह पिता की इस पिटाई के विरोध में खड़ा हो गया अपने भाई-बहनों के खिलाफ होने वाले अत्याचार के विरोध में आवाज उठाई। जिसके लिए उसके पिता ने उसकी पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया।
साल भर खोदी सुरंग और फरार हो गया, तस्वीरों में देखें पूरी कहानी
14 of 19
गुजमैन के पिता ने जब घर से निकाल दिया तो वह खुद से खेती करने का निर्णय लिया और अफीम की खेती शुरू की। अफीम की फसल से जो कमाई होती उससे वह अपने घर की आर्थिक मदद करता क्योंकि उसका पिता जो भी कमाता उसे नशे और वेश्यावृत्ति में उड़ा देता था। हालांकि इस पूरे संघर्ष के दौरान गुजमैन की मां ने उसका पूरा साथ दिया।
साल भर खोदी सुरंग और फरार हो गया, तस्वीरों में देखें पूरी कहानी
15 of 19
गुजमैन चार पांच साल अफीम की खेती करने के बाद पाया कि इलाके के ज्यादातर लोग अब अफीम ही बोने लगे हैं जिससे अब इस काम में पहले जैसा मुनाफा नहीं रहा। इसके बाद वह कुछ नया और बड़ा काम ढूढ़ने लगा जिसमें मोटी कमाई की जा सके। इसी दौरान वह अपने एक चाचा से मिला जो ड्रग तस्करी का धंधा करते थे।
साल भर खोदी सुरंग और फरार हो गया, तस्वीरों में देखें पूरी कहानी
16 of 19
इसके बाद वह जल्द ही मैक्सिको के कुख्यात ड्रग माफिया के साथ मिल ड्रग तस्करी का काम करने लगा। इसी दौरान ड्रग तस्करी में इतना चिपक गया कि उसके साथ काम करने वाले माफिया उसे खासे प्रभावित हुए।
साल भर खोदी सुरंग और फरार हो गया, तस्वीरों में देखें पूरी कहानी
17 of 19
लेकिन गुजमैन ने हर तरह के ड्रग तस्करी के साथ दूसरा काम मर्डर करने का भी शुरू कर दिया। बताते हैं जो साझेदार उसके साथ धोखा करता उसे वह गोली मार देता। फिर धीरे उसने अपने कारोबार में प्रतिस्पर्धा करने वालों को गोली मारना शुरू कर दिया और फिर खुद ड्रग तस्करी की दुनिया का बेताज बादशाह बन गया।
साल भर खोदी सुरंग और फरार हो गया, तस्वीरों में देखें पूरी कहानी
18 of 19
ड्रग तस्करी की दुनिया के बेताज बादशाह एल चापो गुजमैन की संपत्ति की बात करें तो 2009 में फोर्ब्स मैगजीन ने इसे दुनिया का अरबपति अपराधी माना था और दुनिया के टॉप अरबपति लोगों की लिस्ट में गुजमैन का नाम भी दिया था। गुजमैन की संपत्ति 2009 में करीब एक बिलियन आंकी गई थी।