अपने अंतर्वस्त्र में लगभग 1.6 करोड़ की कोकीन छुपाकर ले जा रही एक महिला को पुलिस ने धर दबोचा। 47 वर्षीय महिला जमैका से गैटविक आई थी। इस शातिर महिला के कारनामों से पुलिस भी हैरान रह गई। (तस्वीरें- डेली मेल से)
विज्ञापन
महिला ने अंतर्वस्त्रों में छुपाया था कोकीन, देखें तस्वीरें
2 of 7
पुलिस के अनुसार, नोला विलियम्स एक बच्चे और अपने साथी अपराधी रेमंड गुडविन के साथ फ्लाइट से गैटनिक पहुंची थी। गुडविन को पहले भी ड्रग्स की तस्करी में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन जमानत पर रिहा होने के बाद वह फरार हो गया था।
विज्ञापन
महिला ने अंतर्वस्त्रों में छुपाया था कोकीन, देखें तस्वीरें
3 of 7
पुलिस ने दोनों आरोपियों को बीते साल जनवरी में सेंट्रल लंदन में उस वक्त गिरफ्तार किया था जब वे एयरपोर्ट से निकलकर विक्टोरिया स्टेशन से एक ट्रेन में सवार हुए। पुलिस ने दोनों की गहन तलाशी ली तो विलियम्स के अंतर्वस्त्रों में एक किलो कोकीन बरामद हुई।
महिला ने अंतर्वस्त्रों में छुपाया था कोकीन, देखें तस्वीरें
4 of 7
दोनों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट को बताया गया कि गुडविन ने विलियम्स को तस्करी का जरिया बनाया था। हालांकि एक बार जमानत मिलने पर गुडविन भागने में कामयाब रहा। हाल ही में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उसे दोषी करार देते हुए 13 साल जेल की सजा सुनाई है। आशंका जताई जा रही है कि फरार होने के बाद वह जमैका या अमेरिका में छुपा है।
विज्ञापन
महिला ने अंतर्वस्त्रों में छुपाया था कोकीन, देखें तस्वीरें
5 of 7
ड्रग्स तस्करी के आरोप में विलियम्स को भी दोषी करार दिया गया है। हालांकि उसके वकील ने कहा कि वह गुडविन का साजिश का शिकार हुई है। इसलिए उसे रिहा कर देना चाहिए। कोर्ट ने माना कि गुडविन ही इस तस्करी का असल मास्टरमाइंड था, फिर भी विलियम्स को दोषमुक्त करने की मांग पर कोर्ट ने और सबूत पेश करने को कहा है।
विज्ञापन
महिला ने अंतर्वस्त्रों में छुपाया था कोकीन, देखें तस्वीरें
6 of 7
मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि महिला के अंतर्वस्त्रों से जो कोकीन बरामद हुआ था वह हाई क्वालिटी का था। इसे सड़क पर बेचा जाता। इसकी कीमत करीब 1.67 करोड़ रुपए (£180,000) बताई जा रही है।
महिला ने अंतर्वस्त्रों में छुपाया था कोकीन, देखें तस्वीरें
7 of 7
पुलिस ने कोर्ट को बताया कि दोनों ने एयरपोर्ट से निकलते वक्त एक-दूसरे से कोई बातचीत नहीं की और अलग-अलग निकले। ट्रेन में सवार होने के बाद ही दोनों ने बातचीत की। विलियम्स ने कहा कि वह गुडविन से एयरपोर्ट में मिली थी और उसने उस पर ड्रग्स रखने का दबाव बनाया था। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला है कि दोनों दिसंबर 2013 से लगातार संपर्क में थे।