फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या, विरोध में थाने का घेराव

Wed, 04 Nov 2015 03:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
उत्तर प्रदेश में वाराणासी में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार की देर रात भेलूपुर थाना क्षेत्र के तुलसीपुर सिथत मोतीझील के समीप भाजपा पार्षद शिव सेठ (35) की गोली मारकर हत्या कर दी।(सभी तस्वीरें: ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी)
विज्ञापन

PICS: भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या, विरोध में थाने का घेराव

2 of 8
गोली शिव के सिर के पिछले हिस्से में लगी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए। घटना के समय शिव सेठ लक्सा से ककरमत्ता स्थित अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन

PICS: भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या, विरोध में थाने का घेराव

3 of 8
मोतीझील के पास पीछे से आए बदमाशों ने पहले उन्हें एक गोली मारी। पार्षद के बाइक से गिरने के बाद बदमाशों ने पिस्टल से दो गोली फिर मारी। इसके बाद बदमाश भाग निकले। सूचना के बाद मौके पर एसएसपी आकाश कुलहरि भी पहुंचे।

PICS: भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या, विरोध में थाने का घेराव

4 of 8
घटना में लक्सा के एक बदमाश के शामिल होने की बात सामने आ रही है। वहीं, लगातार दूसरे दिन शहर में गोली चलने की घटना के बाद अब शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पार्षद शिव सेठ की हत्या के विरोध में लक्सा क्षेत्र में बंद दूकानें।
विज्ञापन

PICS: भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या, विरोध में थाने का घेराव

5 of 8
शिव सेठ की शव यात्रा में केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र भी वाराणसी पहुंचे। मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में लगातार नेताओं, पत्रकारों और अन्य लोगों की हत्याएं हो रही हैं। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। घटना की निन्दा करते हुए उन्होंने प्रशासन से हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग किया। उन्होंने कहा कि सेठ की हत्या के मामले को पार्टी के विधायक विधानसभा के अगले सत्र में उठाएंगे।
विज्ञापन

PICS: भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या, विरोध में थाने का घेराव

6 of 8
पार्षद की हत्या के विरोध में स्‍थानीय लोगों ने अपराधियों को फांसी एवं गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव किया।
विज्ञापन

PICS: भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या, विरोध में थाने का घेराव

7 of 8
लक्शा थाने के सामने महिलाओं ने सड़क जाम किया। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से हत्या हुई है।
विज्ञापन

PICS: भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या, विरोध में थाने का घेराव

8 of 8
परिजनों का कहना था कि थाने में कई बार जान से मारने की धमकियों की सूचना दिए जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें