दो स्कूली छात्राओं की ओर से सेक्स का ऑफर ठुकराए जाने से नाराज युवक ने उन पर तेजाब से हमला बोल दिया। उसकी इस हरकत पर भीड़ ने सरेआम घसीटकर उसे अधमरा कर डाला। (तस्वीरें- डेली मेल से)
विज्ञापन
संबंध नहीं बनाए तो डाला तेजाब, भीड़ ने किया अधमरा
2 of 8
घटना नेपाल की राजधानी काठमांडू की है। 20 वर्षीय आरोपी जीवन बीके को पुलिस ने बेहोशी की हालत में गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इसके पहले भीड़ ने उस पर अपनी भड़ास निकाली और जमकर पीटा। उस पर आरोप है कि एक महीने पहले उसने 16 वर्षीय संगीता मागर और सीमा बासनेट (15) पर तेजाब से हमला किया था।
विज्ञापन
संबंध नहीं बनाए तो डाला तेजाब, भीड़ ने किया अधमरा
3 of 8
बताया जा रहा है कि आरोपी ने चेहरे पर मास्क पहन रखा था और क्लासरूम में घुसकर लड़कियों के चेहरों पर तेजाब डाला था। इस हमले में दोनों लड़कियां के चेहरे, पेट और पैरों पर बुरी तरह जल गईं।
संबंध नहीं बनाए तो डाला तेजाब, भीड़ ने किया अधमरा
4 of 8
इस घटनाक्रम के बाद दोनों लड़कियों की तस्वीरें तब सामने आईं जब वे अस्पताल में इलाज करा रहीं थी और कुछ हद तक ठीक हुईं। एसिड अटैक के तुरंत बाद लोगों ने उनके चेहरों पर ठंडा पानी डाला था, ताकि उनकी स्किन न निकले।
विज्ञापन
संबंध नहीं बनाए तो डाला तेजाब, भीड़ ने किया अधमरा
5 of 8
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और रविवार को कोर्ट में पेश करेगी। आरोपी ने बताया कि वह संगीता से इश्क करता था और जब उसने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया तो वह बदला लेने पर उतर आया और हमला बोल दिया।
विज्ञापन
संबंध नहीं बनाए तो डाला तेजाब, भीड़ ने किया अधमरा
6 of 8
संगीता की मां चमेली ने कहा कि आरोपी ने उसकी बेटी की तबाह कर दी है। वह चाहती है कि आरोपी को फांसी हो या फिर वह जेल में ही मर जाए। हालांकि नेपाल के कानून के मुताबिक ऐसे हमलों में आरोपी को तीन माह से तीन साल तक की ही सजा हो सकती है।
विज्ञापन
संबंध नहीं बनाए तो डाला तेजाब, भीड़ ने किया अधमरा
7 of 8
आरोपी युवक, पहले संगीता के घर में ही किराए पर रहता था और उसके नए कमरे से एसिड अटैक की खबर की कटिंग भी बरामद हुई है।
बता दें कि साउथ एशिया के कई हिस्सों में एसिड अटैक की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। इनका मुख्य कारण दहेज, प्रेम, जमीनी विवाद ही रहा है। भारत में इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी गाइडलाइन जारी की हैं, लेकिन पड़ोसी देश नेपाल में अभी ऐसी व्यवस्था नहीं है।