फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1200 हज यात्रियों के अभिनेत्री ने हड़पे पैसे, जानें इसकी 7 बातें

Fri, 09 Oct 2015 06:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
टीवी प्रोड्यूसर नीरज ग्रोवर हत्याकांड की दोषी और मशहूर अभिनेत्री मारिया सुसाइराज पर 1200 हज यात्रियों को दो करोड़ 11 लाख रुपये का चूना लगाने का आरोप लगा है। अहमदाबाद पुलिस ने मारिया को इस आरोप गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

1200 हज यात्रियों के अभिनेत्री ने हड़पे पैसे, जानें इसकी 7 बातें

2 of 7
नीरज ग्रोवर हत्या मामले में तीन साल जेल में रहने के बाद मारिया पर अब ये नया आरोप लगा है। गुजरात के वड़ोदरा के अशफाक पसालिया ने अभिनेत्री मारिया पर आरोप लगाया है कि उसने 1200 हज यात्रियों को एअर टिकट उपलब्‍ध कराने की बात कहकर दो 2.11 करोड़ रुपए हड़प लिए हैं।
विज्ञापन

1200 हज यात्रियों के अभिनेत्री ने हड़पे पैसे, जानें इसकी 7 बातें

3 of 7
सिनर्जी एडलैब्स के टेलीविजन एग्जिक्यूटिव और प्रोड्यूसर नीरज ग्रोवर की हत्या करने और हत्या के सबूत मिटाने के आरोप में मारिया और उसके प्रेमी मैथ्यू पर लापरवाही से हत्या और सबूत मिटाने की कोशिश का मामला दर्ज हुआ।

1200 हज यात्रियों के अभिनेत्री ने हड़पे पैसे, जानें इसकी 7 बातें

4 of 7
मारिया और मैथ्यू की सगाई होने वाली थी। नीरज टेलीविजन उद्योग में पैर जमाने के लिए मारिया की मदद कर रहा था। सुसाईराज ने एक बार मैथ्यू को बताया था कि ग्रोवर उसे पसंद करता है, हालांकि वह उसे नहीं चाहती। 6 मई, 2008 को ग्रोवर उससे मिलने गया और कभी नहीं लौटा।
विज्ञापन

1200 हज यात्रियों के अभिनेत्री ने हड़पे पैसे, जानें इसकी 7 बातें

5 of 7
पुलिस से पूछताछ में पहले मारिया ने इधर-उधर के बयान दिए, लेकिन बाद में उसने मान लिया कि ग्रोवर की हत्या उसकी मौजूदगी में हुई थी और उसे मैथ्यू ने मारा था।
विज्ञापन

1200 हज यात्रियों के अभिनेत्री ने हड़पे पैसे, जानें इसकी 7 बातें

6 of 7
चर्चा में आने से पहले मारिया एक कन्नड़ फिल्मों की एक मामूल अभिनेत्री थी जिसे नीरज ग्रोवर बॉलीवुड में काम दिलाने की कोशिश कर रहा था। कहा जा रहा है कि नीरज से दोस्ती के दौरान मारिया कुछ दिन तक नीरज के घर में भी रह चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

1200 हज यात्रियों के अभिनेत्री ने हड़पे पैसे, जानें इसकी 7 बातें

7 of 7
नीरज ग्रोवर की हत्या में जेल की सजा काटने के बाद 2011 में निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने नीरज ग्रोवर की जिंदगी को लेकर और मारिया के साथ एक फिल्म बनाई 'नॉट अ लव स्टोरी' बनाई जिसके कुछ दृश्यों को लेकर मारिया के परिवार वालों ने आपत्ति जताई थी। इस फिल्म के अलावा मारिया की और फिल्म चर्चा में नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें