फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के सबसे रईस अपराधियों की संपत्ति और इतिहास

Sun, 25 Oct 2015 12:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
दुनिया के सबसे रईस अपराधियों की लिस्ट में दाऊद का नंबर कौन सा है, जानना चाहेंगे? क्लिक करें।
Trending Videos
विज्ञापन

दुनिया के सबसे रईस अपराधियों की संपत्ति और इतिहास

2 of 11
कुख्यात अपराधी और कोलंबियन ड्रग लॉर्ड के नाम से मशहूर पाब्लो एस्कोबार दुनिया से रुखसत होने के बाइस साल बाद भी सबसे धनी अपराधियों की फेहरिस्त में नंबर एक पर काबिज है। एस्कोबार अमेरिका में एक दिन में 500 मिलियन डॉलर की कीमत की कोकीन स्मगल करता था। माईफर्स्टक्लासलाइफ.कॉम की खबर के मुताबिक पाब्लो एस्कोबार की कुल संपत्ति 30 बिलियन डॉलर है।
विज्ञापन

दुनिया के सबसे रईस अपराधियों की संपत्ति और इतिहास

3 of 11
जरायम की दुनिया में नंबर एक बनने की चाहत में अमाडो कैरिलो फुनटेस ने अपने बॉस जुआरेज कार्टेल की हत्या कर दी थी। फुंटेस कोलंबिया से मेक्सिकोतक कोकीन लाने के लिए करीब दो दर्जन निजी जेट विमानों का इस्तेमाल करता था। साल 1997 में फुंटेस दुनिया से रुखसत हुआ। लेकिन तब से अब तक फुंटेस धनी अपराधियों की कतार में नंबर दो पर है।

दुनिया के सबसे रईस अपराधियों की संपत्ति और इतिहास

4 of 11
भारत सरकार को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम कासकर की वर्षों से तलाश है। खेल जगत में अवैध कारोबार से लेकर ड्रग्स और आतंकवादी गुटों को हथियारों की तस्करी तक दाऊद के धंधे में शामिल है। अल कायदा से दाऊद के संबंध ने जब अमेरिका का ध्यान खींचा, तब जाकर अमेरिका ने संयुरक्त राष्ट्र से दाऊद के धन को सीज करने को कहा। 6.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दाऊद तीसरे नंबर पर है।
विज्ञापन

दुनिया के सबसे रईस अपराधियों की संपत्ति और इतिहास

5 of 11
कोलंबिया के जॉर्ज लुइस, जुआन डेविड और फेबिओ ओचा पशु पालन और रेस्टोरेंट की आड़ मे ड्रग्स का धंधा करते रहे हैं। इन तीनों भाईयों को हालांकि ज्यादा समय जेल में नहीं काटना पड़ा। लेकिन 6 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ ये चौथे नंबर पर आते हैं।
विज्ञापन

दुनिया के सबसे रईस अपराधियों की संपत्ति और इतिहास

6 of 11
खुन सा को सेना के लिए प्रशिक्षित किया गया था लेकिन चीनी गृह युद्ध के दौरान खुन सा ने खुद की सेना बना ली। खुन सा ने अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में ड्रग्स के अलावा हथियारों की अवैध तस्करी को लंबे समय तक अंजाम दिया और उससे 5 बिलियन डॉलर की संपत्ति बनाकर पांचवे नंबर पर काबिज हो गया।
विज्ञापन

दुनिया के सबसे रईस अपराधियों की संपत्ति और इतिहास

7 of 11
जोस गोंजालो रोड्रीगेज गाचा भी मेडलिन कार्टर का सदस्य रहा है। मेडलिन कार्टर कोलंबिया का ड्रग सप्लायर्स और स्मगलर्स का संगठन था। जो कोलंबिया, बोलीविया, पेरू, होंदुरास, अमेरिका, कनाडा और यूरोप में 80 के दशक तक कोकीन की तस्करी करता रहा। गाचा को सन 1988 में फोर्ब्स ने सबसे धनी लोगों की कतार में नंबर एक में रखा था। गाचा ड्रग्स के कारोबार में रहा साथ ही 2 दर्जन लोगों की हत्या का इलजाम भी गाचा के ऊपर है। पांच बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ धनी अपराधियों लिस्ट मे गाचा का नाम छठें नंबर पर है।

दुनिया के सबसे रईस अपराधियों की संपत्ति और इतिहास

8 of 11
तीन बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ द रोड्रीगेज ओरेजुएला बंधू सातवें नंबर पर हैं। साल 2003 से अब तक दोनों भाई जेल की हवा खा रहे है। इन दोनों ने खुद का ड्रग तस्करी का साम्राज्य बना लिया था।

दुनिया के सबसे रईस अपराधियों की संपत्ति और इतिहास

9 of 11
कार्लोस लेहडर कोलंबिया में बनाए गए मेडलिन कार्टर का फाउंडर मेंबर रहा है। लेहडर को बचपन में कार चोरी के गुनाह में गिरफ्तार किया गया था। जेल में लेहडर की जॉर्ज जंग से मुलाकात हुई। दोनों के बीच पक्की दोस्ती हो गई और जब दोनों को रिहा किया गया तो दोनों ने ड्रग स्मगलिंग में हाथ आजमाया। अवैध कारोबार ने उन्हें धनी अपराधियों की फेहरिस्त में 2.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ आठवें नंबर ला दिया।

दुनिया के सबसे रईस अपराधियों की संपत्ति और इतिहास

10 of 11
धनी अपराधियों की लिस्ट में ग्रिसेला ब्लानो ही एक मात्र महिला है। ब्लानो 2 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ नौवें नंबर पर है। ब्लानों कोलंबिया के मेडलिन कार्टेल की सदस्य रह चुकी है। इसके बाद उसने मियामी में दुकान खोली। ब्लानों अमेरिका में कोकीन का भारी मात्रा में अवैध कारोबार करती रही है। जरायम की दुनिया में ब्लानों को द ब्लैक विडो नाम से पुकारा जाता है। साल 2012 में ड्रग डीलरों को ब्लानों का शव जख्मी हालत में मिला।
विज्ञापन

दुनिया के सबसे रईस अपराधियों की संपत्ति और इतिहास

11 of 11
अल कैपोन संभवता अमेरिकी इतिहास में सबसे कुख्यात अपराधी रहा है। जवानी के दिनों में कैपोन शराब तस्कर का बॉडीगार्ड बनने के लिए न्यूयॉर्क से शिकागो चला आया। कैपोन को टैक्स अपराधों में 11 साल की जेल भी हुई लेकिन 8 साल बाद उसे रिहा कर दिया गया। बाद में दिल के दौरे से कैपोन की मौत हो गई। लेकिन 1.3 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ कैपोन दसवें नंबर पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें