फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का सेलेक्शन

Wed, 02 Nov 2016 10:37 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अनिल कुंबले और विराट कोहली - फोटो : PTI
9 नवंबर से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए एमके प्रसाद की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमेटी आज टीम इंडिया का चयन करेगी। इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।
विज्ञापन

आज होगा इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का सिलेक्शन

2 of 5
मुरली विजय - फोटो : espncricinfo
सेलेक्टर्स के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि टीम में बतौर ओपनर किसे शामिल किया जाए। चोटिल शिखर धवन और लोकेश राहुल को अभी फिटनेस टेस्ट पास करना है। संभव है कि मुरली विजय के साथ गौतम गंभीर को टीम में शामिल किया जाए।
विज्ञापन

आज होगा इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का सिलेक्शन

3 of 5
इशांत शर्मा - फोटो : getty
इसके साथ ही इशांत शर्मा भी चिकुनगुनिया के बाद टीम में वापसी कर सकते हैं। भुवनेशवर कुमार भी टखने की चोट से जूझ रहे हैं। भुवी, धवन और राहुल ने चोटिल होने के बाद एक भी मैच नहीं खेला है। सेलेक्टर्स के सामने चुनौती होगी कि उन्हें शामिल किस तर्ज पर किया जाए।

आज होगा इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का सिलेक्शन

4 of 5
युवराज सिंह - फोटो : getty
इसके अलावा सेलेक्टर्स करुण नायर, केदार जाधव और युवराज सिंह के नामों पर भी विचार कर सकते हैं। युवराज 4 राउंड मैचों के बाद, सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। युवी ने 2 सेंचुरी सहित कुल 587 रन बनाए हैं। जाधव ने मौजूदा वनडे सीरीज में 90 रन बनाने के अलावा 6 विकेट भी चटकाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज होगा इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का सिलेक्शन

5 of 5
Team India - फोटो : PTI
इंग्लैंड की टीम आज भारत पहुंच जाएगी। 5 तारीख से मेहमान टीम ब्रेबॉर्न स्टेडियम में प्रेक्टिस मैच खेलेगी और फिर वहीं से राजकोट के लिए रवाना होगी। पहला टेस्ट 9 नवंबर से राजकोट में खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें