कानपुर के घाटमपुर इलाके के बरीपाल कस्बे की मस्जिद में ठहरे चार जमातियों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। शुक्रवार शाम तहसीलदार विजय यादव और नायब तहसीलदार हरिश्चंद्र सोनी पहुंचे और जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
2 of 5
लोगों में दहशत का माहौल
- फोटो : amar ujala
कस्बे को सील करवाने के बाद लोगों को घरों से बाहर न निकलने के लिए कहा जा रहा है। कस्बे में फागिंग और सैनेटाइजेशन का काम शुरू करवाया गया है। नायब तहसीलदार हरिश्चंद्र सोनी ने बताया कि जमातियों के साथ मस्जिद में कुछ लोग रोजाना नमाज अदा करते थे।
विज्ञापन
3 of 5
लोगों से की गई घरों से बाहर न निकलने की अपील
- फोटो : amar ujala
जिसमें कस्बा बरीपाल निवासी मुनीर बक्श, शरीफ मुल्लानी, इज्राइल, इस्माइल, वरासत और हनीफ सहित छह लोगों को कोरोना की जांच के लिए कानपुर भेजा गया है। आशाएं और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों से जानकारी कर रहे हैं कि कौन-कौन तब्लीगी जमातियों के संपर्क में रहा है।
4 of 5
चप्पे चप्पे पर तैनात पुलिस
- फोटो : amar ujala
घाटमपुर के मोहल्ला कजियाना स्थित मस्जिद में भी यही तब्लीगी जमाती फरवरी के अंतिम और मार्च के तीसरे सप्ताह में रुके थे। कजियाना मस्जिद में भी रहने वाले पांच लोगों को पुलिस ने जांच के लिए कानपुर भिजवाया है।
पूरे कस्बे को किया जा रहा सैनिटाइज
- फोटो : amar ujala
बताते चलें कि जिन चार लोगों में कोरोना पॉजिटिव निकला है यह सभी लोग दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज जलसे में शामिल हुए थे। कानपुर सहित आसपास के कई जिलों से मरकज जलसे में शामिल हुए जमातियों को पकड़ा गया है। हरदोई जिले से भी एक जमाती कोरोना पॉजिटिव निकला था।