फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपली लाइव के सह-निर्देशक की कैद रद्द, विदेशी महिला से रेप का था आरोप

Mon, 25 Sep 2017 07:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
demo pic
बॉलीवुड फिल्म पिपली लाइव के सह-निर्देशक महमूद फारूखी को विदेशी शोधकर्ता से दुष्कर्म के मामले में हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। अदालत ने उनको निचली अदालत से दी गई सात वर्ष कैद की सजा संबंधी फैसले को खारिज कर दिया। उन पर आरोप था कि शराब के नशे में उन्होंने विदेशी महिला से दुष्कर्म किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
demo pic
न्यायमूर्ति आशुतोष कुमार ने अपने फैसले में कहा कि अमरीकी महिला शोधकर्ता द्वारा महमूद फारूखी पर लगाए गए दुष्कर्म के आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि रिलेशनशिप में जब लोग एक-दूसरे की ओर आकर्षित होते हैं तो उनके बीच ऐसा हो जाता  है, इसका मतलब यह नहीं कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ और महिला के बयान भी विश्वसनीय नहीं लग रहे।
विज्ञापन

3 of 5
demo pic
अदालत ने कहा जब महिला के बयान ही संदेह के दायरे में है तो ऐसे में आरोपी को सजा कैसे दी जा सकती है और वह संदेह का लाभ पाने का हकदार है। ऐसे में वे निचली अदालत द्वारा सजा संबंधी फैसले को रदद् करते है। इस मामले में अदालत ने एक सितम्बर को अपना फैसला सुरक्षित रखा था।

4 of 5
demo pic
पुलिस ने दलील दी कि महमूद फारूखी ने मार्च 2015 में साउथ दिल्ली स्थित अपने घर में शिकायतकर्ता के साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही कहा गया कि आरोपी पीड़िता के साथ रिलेशनशिप में था। इस मामले में  15 जून को एफआईआर दर्ज हुई थी और 29 जून को फारूखी को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
demo pic
​पुलिस द्वारा दायर आरोपपत्र के आधार पर निचली अदालत ने फारूखी को 4 अगस्त को सात साल की सजा सुनाई थी। फारूखी सजा मिलने के बाद से ही जेल में है। बचाव पक्ष ने दलील दी कि अमरीकी महिला द्वारा उनके मुव्वकिल पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। महिला दुष्कर्म का आरोप लगाकर 50 हजार रुपए की मांग की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें