फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumbh 2019: कुंभ की दिव्यता देखने आए 188 देशों के प्रतिनिधि, लगाई संगम में डुबकी, देखें तस्वीरें

Fri, 22 Feb 2019 04:49 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
188 देशों के करीब 200 प्रतिनिधिओं नें आज भव्य कुंभ का दिव्य नजारा देखा। मेले की खूबसूरती देखी और संगम में डुबकी लगाई। तीर्थनगरी प्रयाग का कुंभ देखने के लिए प्रतिनिधिमंडल सुबह चार्टर्ड प्लेन से पहुंचा। उन्हें विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह दो हवाई जहाज से लेकर बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 5
वहां पर उनका प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही विदेशी प्रतिनिधिमंडल के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर ही त्रिपुरा, असम व नागालैंड के लोक कलाकारों ने लोकनृत्य भी प्रस्तुत किया।  इसके बाद मेहमान अरैल पहुंचे। वहां उन्होंने कलाग्राम और संस्कृति ग्राम देखा।
विज्ञापन

3 of 5
इसके बाद प्रतिनिधियों को कुंभ मेला अधिकारी विजय किरण आनंद और डीआईजी कुंभ केपी सिंह ने दो क्रूज के जरिए वीआईपी घाट पहुंचाया। वहां से उन्हें बस के जरिए संगम नोज ले जाया गया। वहां पर विदेशी मेहमानों ने पावन संगम में पुण्य की डुबकी लगाई।

4 of 5
भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के निदेशक पंकज वोहरा ने बताया कि संस्कृति और कला में रुचि रखने वाले विशेषज्ञ कुंभ देखने आए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुंभ में आने वाले सांस्कृतिक दल के सदस्यों का चयन भारतीय दूतावास के माध्यम से किया गया है। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद की देखरेख में टीम ने कुंभ का भ्रमण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें