पिंक सिटी जयपुर में शुरू हुई मेट्रो को बुधवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही जयपुर देश का ऐसा तीसरा शहर बन गया जहां मेट्रो की शुरूआत हुई है।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो से भी शानदार है जयपुर मेट्रो, यकीन न हो तो खुद देखें
2 of 15
जयपुर मेट्रो का प्रोजेक्ट रिकार्ड समय में तैयार हुआ है। काफी कम समय और सीमित लागत में जयपुर मेट्रो लोगों की सुविधा के लिए पटरी पर आ गई।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो से भी शानदार है जयपुर मेट्रो, यकीन न हो तो खुद देखें
3 of 15
इसे कई मायनों में अभी तक मॉडल रही दिल्ली मेट्रो से भी बेहतरीन माना जा रहा है। शुरूआत में यह कुल 9 स्टेशनों के साथ लगभग 10 किलोमीटर का सफर तय करेगी।
दिल्ली मेट्रो से भी शानदार है जयपुर मेट्रो, यकीन न हो तो खुद देखें
4 of 15
मानसरोवर से शुरू होकर यह न्यू आतिश मार्केट, विवेक विहार, श्याम नगर, राम नगर, सिविल लाइंस, रेलवे स्टेशन, सिंधी कैंप से चांदपोल पर जाकर अपनी यात्रा खत्म करेगी।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो से भी शानदार है जयपुर मेट्रो, यकीन न हो तो खुद देखें
5 of 15
सुबह 6.45 से यह लोगों के सफर की शुरूआत करेगी जो रात नौ बजे तक बदस्तूर चलता रहेगा। इसका सबसे सस्ता किराया 5 और सबसे ज्यादा 15 रुपए रहेगा।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो से भी शानदार है जयपुर मेट्रो, यकीन न हो तो खुद देखें
6 of 15
माना जा रहा है दिनभर में यह 50 से 70 हजार तक यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाएगी। इसकी सिक्योरिटी में राजस्थान पुलिस के लगभग आठ सौ जवान लगाए गए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो से भी शानदार है जयपुर मेट्रो, यकीन न हो तो खुद देखें
7 of 15
जयपुर मेट्रो की खासियतों की बात करें तो दिल्ली मेट्रो को पीछे छोड़ते हुए इसमें कई प्रयोग किए गए हैं। मसलन, यह देश की पहली मेट्रो है जिसके नीचे से कई फ्लाईओवर गुजरते हैं। ऐसे में शहर का ट्रैफिक सड़क और उसके ऊपर फ्लाइओवर से बिना रोकटोक दौड़ता रहेगा और इन सबके ऊपर मेट्रो का संचालन भी जारी रहेगा।
दिल्ली मेट्रो से भी शानदार है जयपुर मेट्रो, यकीन न हो तो खुद देखें
8 of 15
इसके अलावा जयपुर मेट्रो में ऐसे ब्रेक लगे हैं जिनसे यात्रियों को कभी धक्का नहीं लगेगा। मेट्रो के प्रत्येक कोच में ऐसी व्यवस्था की गई है कि इमरजेंसी में ड्राइवर से सीधे बातचीत हो सके।
दिल्ली मेट्रो से भी शानदार है जयपुर मेट्रो, यकीन न हो तो खुद देखें
9 of 15
जयपुर मेट्रो की सबसे बड़ी खूबी तो ये है कि इसे रिकार्ड समय में पूरा किया गया है। चार साल पहले अपने उद्घाटन के बाद से इसमें बड़ी तेजी से काम हुआ। मात्र 2023 करोड़ की लागत से इसके पहले चरण का काम पूरा हो गया है। जिसके बाद लोगों की निगाहें इसके अगले फेज पर लगी हुई हैं।
दिल्ली मेट्रो से भी शानदार है जयपुर मेट्रो, यकीन न हो तो खुद देखें
10 of 15
जयपुर मेट्रो को पूरी तरह स्मोक प्रूफ और ज्यादा आरामदायक बनाया गया है। कहीं भी थोड़ा सा भी धुआं होते ही तुरंत इसका फायर फाइटिंग सिस्टम एक्टिवेट हो जाएगा।
दिल्ली मेट्रो से भी शानदार है जयपुर मेट्रो, यकीन न हो तो खुद देखें
11 of 15
जयपुर मेट्रो इंजीनियरिंग का भी शानदार नमूना है जिसने शहर की ट्रैफिक
व्यवस्था को बिना बाधित किए अपना सफर पूरा किया। मेट्रो के रूट में पड़ने
वाले फ्लाइओवरों के ऊपर ही मेट्रो के फ्लाइओवरो (पुलों) का निर्माण किया
गया है। जिससे यातयात की त्रिस्तीरय व्यवस्था बन गई है। नीचे सड़क, ऊपर
फ्लाइओवर और सबसे ऊपर मेट्रो। ...है न गजब।
दिल्ली मेट्रो से भी शानदार है जयपुर मेट्रो, यकीन न हो तो खुद देखें
12 of 15
जयपुर मेट्रो का फायदा स्थानीय निवासियों के अलावा बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी होगा। पिंक सिटी के नाम से जाने जाने वाले इस खूबसूरत शहर में हर साल लाखों पर्यटक आते हैं जिसके चलते शहर में हर समय काफी भीड़ भाड़ रहती है। ऐसे में मेट्रो की शुरूआत से शहर पर ट्रैफिक का दबाव तो कम होगा ही यहां आने वाले लोग इस खूबसूरत शहर का नजारा भी मेट्रो से देख सकेंगे।
दिल्ली मेट्रो से भी शानदार है जयपुर मेट्रो, यकीन न हो तो खुद देखें
13 of 15
पहले फेज में जयपुर मेट्रो अपने 9.7 किलोमीटर के सफर को मात्र 23 मिनट में पूरा करेगी। जिसे फिलहाल बस या अपने वाहनों से पूरा करने में कम से कम एक घंटे का समय लग जाता है। अपने कम किराए के कारण भी यह जल्द ही लोगों के दिलों में उतर सकती है।
दिल्ली मेट्रो से भी शानदार है जयपुर मेट्रो, यकीन न हो तो खुद देखें
14 of 15
जयपुर मेट्रो की तुलना हर मायने में दिल्ली मेट्रो से की जा रही है। जिसकी सफलता ने देश के बड़े शहरों में मेट्रो की राह आसान कर दी है। देश में फिलहाल छह शहरों में मेट्रो की व्यवस्था है लेकिन दिल्ली के बाद सबसे ज्यादा चर्चा जयपुर मेट्रो की ही हो रही है।
दिल्ली मेट्रो से भी शानदार है जयपुर मेट्रो, यकीन न हो तो खुद देखें
15 of 15
जयपुर में मेट्रो आने के बाद पहले से ही काफी रंगीन और खुशनुमा माने जाने वाले इस शहर की रौनक में और चकाचौंध आ गई है। फिलहाल जयपुर में मेट्रो लोगों को 10-15 मिनट के अंतर पर उनके गंतव्य तक पहुंचाएगी।