फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब की कलाकारी, 16 लाख मोतियों से बना दिया भारत का मानचित्र 

Wed, 03 Jan 2018 02:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
समग्र काशी छायाचित्र प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
समग्र काशी छायाचित्र प्रदर्शनी में बनारसीपन देखने को मिला। प्रदर्शनी का खास आकर्षण 16 लाख मोतियों से निर्मित भारत का मानचित्र और बनारस का सबसे छोटा फोटो एल्बम रहा। पर्व-त्योहारों के साथ ही धरोहरों को भी चित्र प्रदर्शनी में चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया था। वाराणसी में मंगलवार को गुरुधाम मंदिर परिसर में आयोजित क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई के 25वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान चित्र प्रदर्शनी, संगोष्ठी एवं काव्यपाठ का आयोजन किया गया। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 7
समग्र काशी छायाचित्र प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
काशी विद्यापीठ की छात्रा नेहा सिंह ने 16 लाख मोतियों से 10 गुणे 11 फुट के आकार में भारत के मानचित्र की रचना की है। नेहा ने इसमें करीब 30 किलोग्राम शीशे की 29 रंगों की मोतियों से भारत के 29 राज्यों को मानचित्र में संजोया है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
समग्र काशी छायाचित्र प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
बलिया जिले के रसड़ा की रहने वाली नेहा ने बताया कि उसने जगदीश पिल्लई के निर्देशन में इस मानचित्र को तैयार किया है। नेहा ने 36 घंटे में इस मानचित्र को बनाया है। इसके लिए उन्हें वर्ल्ड रिकार्ड आफ इंडिया से प्रमाणपत्र भी मिल चुका है। इसके छह माह पूर्व आंध्र प्रदेश की एक लड़की ने तीन रंगों में आठ गुणे आठ फुट के आकार में भारत का मानचित्र तैयार किया था। 

 

4 of 7
समग्र काशी छायाचित्र प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
काशी विद्यापीठ में स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र राहुल यादव ने देश का सबसे छोटा एल्बम तैयार किया है। गंगा और घाटों से जुड़े 156 तस्वीरों वाले एल्बम का आकार ढाई गुणे तीन इंच का है। राहुल ने बताया कि इस एल्बम को उसने तीन दिनों में तैयार किया है। 

 
विज्ञापन

5 of 7
समग्र काशी छायाचित्र प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
खुद ही पैदल चलकर अस्सी से राजघाट तक की तस्वीरें खींची और फिर उनको डेवलप किया। इसके बाद उन्हें फोटो एल्बम का स्वरूप दिया है। बलिया जिले के बेल्थरा के पास अहिरौली गांव के रहने वाले राहुल के पिता चंद्रमा यादव किसान हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 7
समग्र काशी छायाचित्र प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
राहुल ने बताया कि उनके गुरु जगदीश पिल्लई के निर्देशन में उन्होंने यह कार्य किया है। उनकी इस कृति को वर्ल्ड रिकॉर्ड आफ इंडिया से भी प्रमाणपत्र मिल चुका है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
समग्र काशी छायाचित्र प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम का उद्घाटन श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार द्विवेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संगोष्ठी में पूर्व अधीक्षण पुरातत्वविद अजय कुमार श्रीवास्तव, बीएचयू के डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. रविशंकर ने पुरातात्विक अनुसंधानों पर प्रकाश डाला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें