फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह ने किया बस सेवा का शुभारंभ

Wed, 09 Mar 2016 02:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ

सार

  • परिवहन विभाग के डीजी ने छात्र-छात्राओं से इस सुविधा के उपयोग में सहयोग मांगा।
  • प्रो. निशि ने कहा कि छात्र एवं छात्राओं को फ्री सफर करने के लिए परिचय पत्र हासिल करना होगा।
  • यह बसें सुबह 5:30 से रात 10 बजे चलेंगी।
विज्ञापन
1 of 9
लखनऊ यूनिवर्सिटी सिटी बस सेवा - फोटो : amar ujala
लखनऊ विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स के लिए फ्री सिटी बस सेवा की शुरूआत मंगलवार से हो गई। परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर इस सुविधा का शुभारंभ किया।
 
विज्ञापन

2 of 9
लखनऊ यूनिवर्सिटी सिटी बस सेवा - फोटो : amar ujala
लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार के सामने आयोजित समारोह में परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह ने कहा कि लखनऊ और इलाहाबाद में यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स को फ्री सिटी बस सेवा का ट्रायल सफल हुआ तो प्रदेश में सभी यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स फ्री सफर कर पाएंगे।
विज्ञापन

3 of 9
लखनऊ यूनिवर्सिटी सिटी बस सेवा - फोटो : amar ujala
सरकार की इस सौगात से छात्राओं की सुरक्षा हो सकेगी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने पहले छात्रों को लैपटॉप और अब निशुल्क बस सेवा दी है। यदि यह सेवा बेहतर ढंग से संचालित होती रही तो भविष्य में इसका विस्तार भी किया जाएगा।

4 of 9
लखनऊ यूनिवर्सिटी सिटी बस सेवा - फोटो : amar ujala
इस अवसर पर परिवहन विभाग के डीजी ने छात्र-छात्राओं से इस सुविधा के उपयोग में सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं नियमानुसार बस में सफर करते समय विवि द्वारा दिया गया अपना पहचान पत्र अवश्य दिखाएं।
विज्ञापन

5 of 9
लखनऊ यूनिवर्सिटी सिटी बस सेवा - फोटो : amar ujala
 साथ ही बस को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। विवि की चीफ प्रॉक्टर प्रो. निशि पांडेय ने कहा कि इस बस सर्विस का सबसे अधिक लाभ दूरदराज से आने वाले स्टूडेंट्स को मिलेगा। विशेषकर छात्राएं इसमें अधिक सुरक्षित रहेंगी।
विज्ञापन

6 of 9
लखनऊ यूनिवर्सिटी सिटी बस सेवा - फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि पहले भी इस तरह की सेवा चलती थी लेकिन उसे बंद कर दिया गया था। प्रो. निशि ने कहा कि यदि किसी स्टूडेंट के पास विवि का पहचान पत्र नहीं है तो वह प्रॉक्टर कार्यालय से पहचान पत्र बनवा सकता है।

 
विज्ञापन

7 of 9
लखनऊ यूनिवर्सिटी सिटी बस सेवा - फोटो : amar ujala
साथ ही बताया कि लविवि के पुराने और नए परिसर के बीच दो बसों का संचालन किया जाएगा जिनमें से एक बस केवल छात्राओं के लिए होगी। निशी पांडेय ने कहा कि छात्र एवं छात्राओं को फ्री सफर करने के लिए परिचय पत्र हासिल करना होगा।
 

8 of 9
लखनऊ यूनिवर्सिटी सिटी बस सेवा - फोटो : amar ujala
 इसके लिए छात्र एवं छात्राओं को एक फॉर्म को भरना पड़ेगा। इस फार्म के भरे जाने के बाद परिचय पत्र जारी होगा जिस पर प्राक्टर के भी हस्ताक्षर होंगे। लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी के प्रबंध निदेशक ए.रहमान ने बताया कि रूट नंबर-11 एसजीपीआई से लखनऊ विश्वविद्यालय तक चलने वाली बसों का आवागमन मोहनलालगंज से होगा।
विज्ञापन

9 of 9
लखनऊ यूनिवर्सिटी सिटी बस सेवा - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि यह बसें सुबह 5:30 से रात 10 बजे चलेंगी।  इससे मोहनलालगंज के आसपास गांव की छात्राएं आसानी से विवि तक पहुंच सके।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें