यूपी के जालौन जिले में झांसी के श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली रविवार दोपहर एक बजे स्टेयरिंग फेल हो जाने से बेतवा नहर में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। दो घायलों को झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
2 of 4
जालौन के कोंच सीएचसी में एसडीएम लल्लनराम
- फोटो : अमर उजाला
झांसी के समथर थाने के लुहारी गांव निवासी दिनेश (32) पुत्र हरदास अपनी ट्रैक्टर ट्राली से परिवार के 18 लोगों के साथ जालौन के कैलिया थाना क्षेत्र के धौरपुर गांव स्थित मंदिर में आषाढ़ी पूजन के लिए आ रहे थे। ट्रैक्टर दिनेश खुद चला रहे थे। कैलिया क्षेत्र के पीपरी और कुदइया गांव के बीच स्टेयरिंग फेल हो गई। इससे ट्रैक्टर ट्राली बेकाबू होकर बेतवा नहर में गिर गई।
विज्ञापन
3 of 4
जालौन में घटना स्थल पर बिलखती मृतकों के घरों की महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
हादसा देख मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए बचाव कार्य शुरू कर दिया। आसपास के गांवों के लोग भी आ गए। सभी ने ट्रैक्टर ट्राली को सीधा किया। तब तक ट्रैक्टर मालिक दिनेश (32) पुत्र हरदास, उनकी पत्नी मालती (28), भतीजी वैष्णवी (12) पुत्री वीरेंद्र जाटव की मौत हो चुकी थी।
जालौन में घायल को अस्पताल में अंदर ले जाते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
दिनेश की बहू छाया (22) पत्नी अरविंद, रामप्रताप पुत्र हरदास, पुष्पा पत्नी रामप्रताप, वीरेंद्र पुत्र रामदास, सरोज पत्नी वीरेंद्र, फूलारानी पत्नी हरदास, प्रियम पुत्री रामप्रताप, विवेक पुत्र रामप्रताप और मयंक (6) पुत्र अरविंद आदि गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को कोंच सीएचसी भेजा, पर रास्ते में छाया की भी मौत हो गई। हादसे की जानकारी पाकर एसडीएम लल्लनराम, नायब तहसीलदार राकेश राजपूत भी पहुंचे। फूलारानी व मयंक की हालत ज्यादा गंभीर होने पर झांसी रेफर कर दिया गया।