घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) के उपभोक्ता सिलेंडरों की ऑनलाइन बुकिंग ही नहीं बल्कि ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकेंगे। इसके लिए केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय तेजी से काम कर रहा है। उम्मीद है कि अगले महीने तक यह सेवा देश भर में चालू हो जाएगी। (ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली)
विज्ञापन
इस नए नियम से चुटकी में हो जाएगा रसोई गैस का भुगतान
2 of 7
केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि एलपीजी सिलेंडर वितरण करने वाली तीनों कंपनियां इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस इसके लिए सिस्टम तैयार करने का काम कर रही है।
विज्ञापन
इस नए नियम से चुटकी में हो जाएगा रसोई गैस का भुगतान
3 of 7
घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का वितरण करने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी इंडेन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बारे में महाराष्ट्र के पुणे में पिछले महीने से एक पायलट परीक्षण शुरू हुआ है। वहां शुरूआती परिणाम उत्साहवर्द्घक रहे हैं।
इस नए नियम से चुटकी में हो जाएगा रसोई गैस का भुगतान
4 of 7
इसी से उत्साहित होकर सरकार इसे पूरे देश में लागू करना चाहती है। हालांकि इसमें थोड़ी देर लगेगी क्योंकि इसके तहत देश भर के एलपीजी डीलरों और उपभोक्ताओं की मैपिंग करनी होगी।
विज्ञापन
इस नए नियम से चुटकी में हो जाएगा रसोई गैस का भुगतान
5 of 7
देश भर के डीलरों को पेमेंट सिस्टम से जोड़ा जाएगा ताकि रीयल टाइम में पैसा उनकेपास राशि पहुंच जाए। इस समय पेमेंट गेटवे बनाने का काम चल रहा है। मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि माईएलपीजी डॉट जीओवी पर ही ऑनलाइन भुगतान की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
इस नए नियम से चुटकी में हो जाएगा रसोई गैस का भुगतान
6 of 7
इसमें वही ग्राहक बुक करा पाएंगे, जिनके पास डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा होगी। उनका कहना है कि यह सुविधा ऐसे लोगों के लिए बेहद मुफीद होगी, जिनके परिवार में पति-पत्नी दोनों नौकरी करते हैं और दिन में घर में कोई नहीं रहता है।
इस नए नियम से चुटकी में हो जाएगा रसोई गैस का भुगतान
7 of 7
ऐसे लोगों के घर में जब डिलीवरीमैन सिलेंडर लेके आता है तो उन्हें कामवाली बाई या सोसाइटी के गेट पर पैसा देकर जाना पड़ता है ताकि सिलेंडर के लिए वहां से पैसे का भुगतान हो जाए। अब वे निश्चिंत हो कर ऑनलाइन पेमेंट कर सकेंगे।