हाल ही में मंगलुरु के 70 वर्षीय व्यवसायी और पुणे स्थित सीएनसी बॉल स्क्रूज ऐंड बियरिंग कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर वरदराज कमालक्ष नायक ने मंगलुरु फैक्ट्री और पुणे ऑफिस के कुल मिलाकर 12 कर्मचारियों को तोहफे में टाटा नैनो कार दी है।
विज्ञापन
जानें कर्मचारियों को कार गिफ्ट करने वाली कंपनी की कुंडली
2 of 5
सीएनसी बॉल स्क्रूज एंड बियरिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ऑटोमेशन प्रोडक्ट बनाता और डिस्ट्रिब्यूट करता है। यह कंपनी 1987 में बनी थी। पुणे में कंपनी का एक एक्सक्लूसिव शोरूम और सर्विस सेंटर है। कंपनी का दावा है कि उसके किसी भी प्रोडक्ट में किसी भी प्रकार की खराबी नहीं होती है।
विज्ञापन
जानें कर्मचारियों को कार गिफ्ट करने वाली कंपनी की कुंडली
3 of 5
कंपनी का दावा है कि वह 24 घंटे से लेकर अधिकतम 7 दिनों के अंदर डिलीवरी कर देती है। वी के नायक कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। साथ ही कंपनी के अनुसार उसने अभी तक के सफर में जीरो डिफेक्ट प्रोडक्ट बनाए हैं।
जानें कर्मचारियों को कार गिफ्ट करने वाली कंपनी की कुंडली
4 of 5
आपको बता दें कि नायक की कंपनी का टर्नओवर सिर्फ 2 करोड़ रुपए सालाना है। नायक कहते हैं कि वह अपने कर्मचारियों में फायदे के उस हिस्से को बांटना चाहते थे, जिसे उन कर्मचारियों ने अपनी मेहनत और लगन से कमाया है। वे इन कर्मचारियों को 'वेल्थ क्रिएटर्स' कहते हैं।
जानें कर्मचारियों को कार गिफ्ट करने वाली कंपनी की कुंडली
5 of 5
नायक की कंपनी को एनईएफएफ जर्मनी ऑटोमेशन अवॉर्ड मिला है। केनरा बैंक की तरफ से उन्हें बेस्ट कस्टमर का अवॉर्ड भी दिया गया है। नायक कहते हैं कि इन सभी पुरस्कारों का श्रेय कर्मचारियों को जाता है।