फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रांडेड के नाम पर बेचते हैं फर्जी माल, इन नंबरों से आते हैं फोन

विज्ञापन
1 of 6
आज के समय में जहां एक ओर ऑनलाइन मार्केट ने सामान खरीदना आसान बना दिया है, वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे भी लोग हैं जो अपनी जेबें लोगों को ऑनलाइन लूट कर भर रहे हैं। एक ऐसी ही कंपनी है टेगडील्स (TEGDEALS.COM), जो लोगों को लगातार अपना शिकार बना रही है। हाल ही में एक ऐसा ही मामला दिल्ली के मयूर विहार से सामने आया है। (अनुज कुमार मौर्या/अमर उजाला, नई दिल्ली)
विज्ञापन

ब्रांडेड के नाम पर बेचते हैं फर्जी माल, इन नंबरों से आते हैं फोन

2 of 6
मयूर विहार की रहने वाली सुनीता जैन को पहले स्टार सीजे नाम की एक शॉपिंग कंपनी से फोन आया और उन्हें कुछ शानदार ऑफर बताए गए। ये फोन उन्हें एक नहीं, बल्कि कई बार आया और हर बार उन्हें आकर्षक ऑफर देने की बात कही गई। इस ऑफर के तहत उन्हें बॉम्बे डाइंग जैसे नामी ब्रांड की 8 चादरें (बेडशीट) मात्र 2999 रुपए में देने का आकर्षक ऑफर दिया गया।
विज्ञापन

ब्रांडेड के नाम पर बेचते हैं फर्जी माल, इन नंबरों से आते हैं फोन

3 of 6
सुनीता को उनके वाट्सऐप अकाउंट पर इन चादरों की तस्वीरें भी भेजी गईं, जो बॉम्बे डाइंग की ही थीं। डील को अच्छा मानते हुए सुनीता ने 8 चादरों के पैकेट का ऑर्डर दे दिया, लेकिन जब चादरें उन्हें डिलीवर हुईं तो मानो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उस पैकेट के अंदर बॉम्बे डाइंग की चादरें नहीं थीं, बल्कि घटिया क्वालिटी की चादरें थीं।

ब्रांडेड के नाम पर बेचते हैं फर्जी माल, इन नंबरों से आते हैं फोन

4 of 6
चादरें रिसीव करने और डीलीवरी ब्वाय को पैसे देने से पहले सुनीता ने पैकेट खोलकर चादरें देखने की इच्छा भी जताई थी, लेकिन डिलीवरी ब्वाय ने ऐसा नहीं करने दिया और किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर कंपनी को फोन करके पैकेट लौटाने की सुविधा की बात कही। हालांकि, जिन लोगों ने उन्हें फोन करके ये सामान बेचा था, अब उनमें से भी कोई फोन नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन

ब्रांडेड के नाम पर बेचते हैं फर्जी माल, इन नंबरों से आते हैं फोन

5 of 6
अगर गलती से फोन लग भी जाता है तो वे बदलने का आश्वासन देकर फोन काट देते हैं, लेकिन पैकेट को अभी तक नहीं बदला गया है। ऐसी स्थिति में आप लोगों को भी खास संभलकर रहने की जरूरत है। दरअसल, ऑनलाइन फ्रॉड को पकड़ना काफी मुश्किल होता है, जिसके चलते आजकल शातिर बदमाश इसी रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रांडेड के नाम पर बेचते हैं फर्जी माल, इन नंबरों से आते हैं फोन

6 of 6
जिन नंबरों से सुनीता को फोन आता था आइए अब उन नंबरों के बारे में भी जान लेते हैं। फोन करने वालों में एक लड़की का नाम निधि है जो 9310617629 नंबर से फोन करती थी, वहीं दूसरी लड़की का नाम तनु है जो 8506842965 मोबाइल नंबर से फोन करती थी। हालांकि, अब दोनों ही नंबर स्विच ऑफ आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें