फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 तरीकों से होती है सबसे अमीर आतंकी संगठन ISIS की कमाई

विज्ञापन
1 of 6
आईएसआईएस आए दिन किसी न किसी आतंकी घटना के कारण चर्चा में रहता है। हाल ही में इसने पेरिस में बड़ा आतंकी हमला किया था। कुछ समय पहले दुर्घटना ग्रस्त हुए रूसी विमान को मार गिराने का दावा भी आईएस ने किया था। आज के समय में आईएस सबसे अमीर आतंकी संगठन है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि इसके पास इतना पैसा आता कहां से हैं। आइए जानते हैं कैसे होती है आईएस की कमाई।
Trending Videos
विज्ञापन

इन 5 तरीकों से होती है सबसे अमीर आतंकी संगठन ISIS की कमाई

2 of 6
जर्मन अखबार जाइट ऑनलाइन में छपी खबर के मुताबिक आईएस की कमाई का पहला स्रोत तेल है। आईएस काले बाजार में तेल बेचकर मोटा पैसा कमाता है और उससे दुनियाभर में आतंक फैलाने का सामान खरीदता और बनाता है। दिसंबर 2014 के आंकड़ों के अनुसार आईएस रोजाना करीब 2.7 लाख डॉलर (करीब 1.8 करोड़ रुपए) की कमाई करता था।
विज्ञापन

इन 5 तरीकों से होती है सबसे अमीर आतंकी संगठन ISIS की कमाई

3 of 6
आईएस की कमाई का दूसरा बड़ा जरिया है बैंकों को लूटना। लोग बैंकों में अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई जमा करते हैं, लेकिन जिस इलाके पर भी आईएस कब्जा करता है, वहां के बैंकों को वह सबसे पहले लूटता है, ताकि उसके धन का भंडार बढ़ता रहे।

इन 5 तरीकों से होती है सबसे अमीर आतंकी संगठन ISIS की कमाई

4 of 6
लोगों को बंधक बनाकर भी आईएस मोटी कमाई करता है। जाइट अखबार में छपी खबर के अनुसार आईएसआईएस ने 2014 में करीब 165 करोड़ रुपए की कमाई की।
विज्ञापन

इन 5 तरीकों से होती है सबसे अमीर आतंकी संगठन ISIS की कमाई

5 of 6
जाइट अखबार के अनुसार आईएसआईएस के कब्जे में कुछ बड़ी बिल्डिंग भी हैं, जहां से मिलने वाला रेंट भी आईएस के खजाने को बढ़ाता है। दिसंबर 2014 के अनुसार आईएस सिर्फ रेंट के जरिए ही हर महीने 19.8 करोड़ रुपए की कमाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन 5 तरीकों से होती है सबसे अमीर आतंकी संगठन ISIS की कमाई

6 of 6
आईएसआईएस के लड़ाकों को हर महीने एक निश्चित वेतन भी दिया जाता है। दिसंबर 2014 के अनुसार हर लड़ाके को करीब 30-35 हजार रुपए प्रतिमाह मिलते हैं। साथ ही, वे जिस शहर पर कब्जा करके वहां से सामान और पैसा लूटते हैं, उसमें भी कुछ हिस्सा दिया जाता है। इस लूट से मिला पैसा भी आईएस को मिलता है। इसमें सिर्फ बैंक का पैसा ही नहीं होता, बल्कि लोगों से की गई लूट का पैसा भी शामिल होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें