एचडीएफसी लिमिटेड, केनरा बैंक और स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने दो अन्य बैंकों के साथ कर्ज की दरों में 0.25 फीसदी की कटौती की है। इससे इन बैंकों का होम और ऑटो लोन सस्ता होगा।
Trending Videos
विज्ञापन
होम लोन से जुड़ी खुशखबरी, बना लीजिए अपना आशियाना
2 of 11
एचडीएफसी लिमिटेड ने अपने कर्ज की दर में 0.25 फीसदी की कटौती की है। एचडीएफसी के कर्ज की नई दर मंगलवार को लागू होगी। कर्ज की दर में कटौती का फायदा सभी ग्राहकों को मिलेगा।
विज्ञापन
होम लोन से जुड़ी खुशखबरी, बना लीजिए अपना आशियाना
3 of 11
केनरा बैंक ने बेस रेट 9.90 फीसदी से घटा कर 9.65 फीसदी करने की जानकारी बीएसई को दी है। नई दर 7 अक्तूबर को लागू होगी।
होम लोन से जुड़ी खुशखबरी, बना लीजिए अपना आशियाना
4 of 11
वहीं स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने अपना बेस रेट मौजूदा 9.75 फीसदी से घटा कर 9.5 फीसदी करने की घोषणा की है। नई दर सोमवार से लागू हो गई है।
विज्ञापन
होम लोन से जुड़ी खुशखबरी, बना लीजिए अपना आशियाना
5 of 11
कॉरपोरेशन बैंक ने कहा है कि उसने अपना बेस रेट 9.9 फीसदी से घटा कर 9.7 फीसदी कर दिया है। नई दर 8 अक्तूबर से लागू होगी।
विज्ञापन
होम लोन से जुड़ी खुशखबरी, बना लीजिए अपना आशियाना
6 of 11
स्टेट बैंक ऑफ मैसूर ने अपना बेस रेट 10 फीसदी से घटाकर 9.9 फीसदी कर दिया है। नई दरें 21 सितंबर से लागू होंगी।
विज्ञापन
होम लोन से जुड़ी खुशखबरी, बना लीजिए अपना आशियाना
7 of 11
देश में निजी क्षेत्र का तीसरा बड़ा बैंक एक्सिस बैंक लोन की आधार दर (बेस रेट) में 0.35 फीसदी की कटौती पहले ही कर चुका है। इस कटौती के बाद बैंक की आधार दर 9.85 फीसदी से घटकर 9.5 फीसदी पर आ गई है। आधार दर में इस साल की गई यह तीसरी कटौती है। इससे पहले बैंक अप्रैल में 0.20 फीसदी और जून में 0.10 फीसदी की कटौती कर चुका है।
होम लोन से जुड़ी खुशखबरी, बना लीजिए अपना आशियाना
8 of 11
ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स भी अपने बेस रेट में 20 आधार अंक में कटौती कर चुका है। अब बैंक का बेस रेट 9.90 फीसदी से घट कर 9.70 फीसदी हो गया है।
होम लोन से जुड़ी खुशखबरी, बना लीजिए अपना आशियाना
9 of 11
सार्वजनिक क्षेत्र के आंध्र बैंक ने भी अपने बेस रेट में 0.25 फीसदी की कटौती की घोषणा की। अब इसका बेस रेट घट कर 9.75 फीसदी रह गया है।
होम लोन से जुड़ी खुशखबरी, बना लीजिए अपना आशियाना
10 of 11
बेस रेट में कटौती करने के मामले में देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई सबसे आगे रहा था और रिजर्व बैंक की घोषणा के कुछ ही समय बाद बेस रेट में 0.40 फीसदी की कटौती की घोषणा कर दी थी। स्टेट बैंक में पहले 9.7 फीसदी का बेस रेट है जिसे 0.40 फीसदी घटा कर 9.3 फीसदी करने की घोषणा हो चुकी है।
29 सितंबर को भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट की दरों में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती की घोषणा की थी। साथ ही रिवर्स रेपो रेट में भी कटौती की घोषणा हुई थी। बदलाव के बाद रेपो रेट 6.75 फीसदी हो गया है। वहीं रिवर्स रेपो रेट 5.75 फीसदी हो गया है। इसके बाद से ही एक के बाद एक बैंक बेस रेट घटा रहा है। बेस रेट बैंक की न्यूनतम ब्याज दर है, जिससे कम पर बैंक कर्ज नहीं दे सकता है।