फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 5 महंगे तोहफे देखकर समझ जाएंगे अमीर लोग कहां खर्च करते हैं पैसे

विज्ञापन
1 of 6
जब भी बात अमीर लोगों की होती है तो ये उत्सुकता जरूर रहती है कि आखिर अमीर लोग पैसे कैसे खर्च करते हैं। अमीर लोग लग्जरी जिंदगी जीने में अपना काफी पैसा खर्च करते हैं। वहीं ये लोग अपने दोस्तों और पत्नी को महंगे गिफ्ट देने में भी आगे रहते हैं। आइए जानते हैं किन चीजों पर अमीर खर्च करते हैं अपने पैसे।
Trending Videos
विज्ञापन

ये 5 महंगे तोहफे देखकर समझ जाएंगे अमीर लोग कहां खर्च करते हैं पैसे

2 of 6
बुर्ज खलीफा में एक फ्लोर- दुनिया की सबसे बड़ी बिल्डिंग बुर्ज खलीफा में एक फ्लोर होना मानो किसी हसीन सपने जैसा है। शिल्पा शेट्टी के पति और एक बड़े बिजनेसमैन राज कु्न्द्रा ने शिल्पा शेट्टी को बुर्ज खलीफा के 19 वें माले पर एक अपार्टमेंट तोहफे में दिया। इसके बाद ही यह तोहफा, शिल्पा शेट्टी और राज कुन्द्रा सुर्खियों में छा गए।
विज्ञापन

ये 5 महंगे तोहफे देखकर समझ जाएंगे अमीर लोग कहां खर्च करते हैं पैसे

3 of 6
440 करोड़ रुपए का जेट प्लेन- देश के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी ने पत्नी नीता अंबानी को उनके 44वें जन्मदिन पर 400 करोड़ रुपए का जेट प्लेन तोहफे में दिया। इस जेट में बार रूम, म्यूजिक सिस्टम, बोर्ड रूम, बाथ रूम, बेडरूम समेत और भी कई सुविधाएं हैं।

ये 5 महंगे तोहफे देखकर समझ जाएंगे अमीर लोग कहां खर्च करते हैं पैसे

4 of 6
550 करोड़ रुपए का यॉट- अनिल अंबानी ने अपनी पत्नी टीना अंबानी को करीब 550 करोड़ रुपए का यॉट तोहफे में दिया। इस यॉट में हर लग्जरी सुविधा मौजूद है।
विज्ञापन

ये 5 महंगे तोहफे देखकर समझ जाएंगे अमीर लोग कहां खर्च करते हैं पैसे

5 of 6
रा-वन का तोहफा- शाहरुख खान की फिल्म रा-वन भले ही बुरी तरह से फ्लॉप हुई हो, लेकिन शाहरुख खान को इस फिल्म की बदौलत एक महंगा तोहफा मिला। फिल्म की टीम के 5 लोगों ने मिलकर शाहरुख को बीएमडब्ल्यू7 कार तोहफे में दे दी। आपको बता दें कि इस कार की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है। शाहरुख को मिले इस तोहफे ने अखबारों की सुर्खियों में भी अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये 5 महंगे तोहफे देखकर समझ जाएंगे अमीर लोग कहां खर्च करते हैं पैसे

6 of 6
राजा अब्दुल्ला का ओबामा को तोहफा- इतिहास में सबसे महंगे तोहफों की जब भी बात होती है तो इस तोहफे को भी याद किया जाता है। राजा अब्दुल्ला ने अमेरिका के राष्ट्रपति को करीब 2 करोड़ रुपए के तोहफे दिए थे। इसमें सोने की महंगी ज्वैलरी, हीरे, मोती और अन्य कीमती चीजें थीं। यह तोहफा न केवल अमेरिकी मीडिया में छाया, बल्कि पूरी दुनिया में छा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें