फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद दिनों में सेलेब्रिटी बन गई 'एयरटेल 4जी गर्ल', जानिए इसके बारे में

विज्ञापन
1 of 6
अगर आपसे पूछा जाए कि क्या आप साशा छेत्री को जानते हैं तो अधिकतर लोगों का जवाब 'ना' होगा, लेकिन अगर आपसे कहें कि एयरटेल 4जी गर्ल को कौन-कौन जानता है, तो सभी के हाथ खड़े हो जाएंगे। आइए आज जानते हैं कौन है एयरटेल 4जी गर्ल यानी साशा छेत्री।
विज्ञापन

चंद दिनों में सेलेब्रिटी बन गई 'एयरटेल 4जी गर्ल', जानिए इसके बारे में

2 of 6
उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली साशा ने मुंबई के जेवियर्स इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन्स से विज्ञापन की पढ़ाई की है। एयरटेल 4जी कैंपेन के बाद देश के 1.2 अरब लोग उसे जानने लगे हैं।
विज्ञापन

चंद दिनों में सेलेब्रिटी बन गई 'एयरटेल 4जी गर्ल', जानिए इसके बारे में

3 of 6
ब्रॉडकास्ट ऑडिएन्स रिसर्च काउंसिल इंडिया (बीएआरसी) के मुताबिक 19 सितंबर से 20 नवंबर 2015 तक साशा छेत्री पर फिल्माया गया एयरटेल 4जी का विज्ञापन 54,406 बार दिखाया गया, यानी कुल 17,08,586 सेकेंड के लिए ये विज्ञापन दिखाया गया।

चंद दिनों में सेलेब्रिटी बन गई 'एयरटेल 4जी गर्ल', जानिए इसके बारे में

4 of 6
इसका मतलब निकलता है कि इस समय में वह टीवी पर करीब 475 घंटों के लिए थी। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक क्रिएटिव एजेंसी 'कट द क्रैप' के फाउंडर-डायरेक्टर जगदीश आचार्य ने तो यह भी कह दिया है कि साशा '2015 की लताजी' है।
विज्ञापन

चंद दिनों में सेलेब्रिटी बन गई 'एयरटेल 4जी गर्ल', जानिए इसके बारे में

5 of 6
जगदीश आचार्य ने यह भी कहा कि छेत्री इस समय वही कर रही हैं जो 80 के दशक में कविता चौधरी ने सर्फ के लिए किया था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस विज्ञापन से लोगों का जुड़ाव छेत्री की बदौलत ही है। वे बोले कि इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकते कि उसके बालों का स्टाइल, उसका चेहरा, उसकी आवाज या उसके बात करने का तरीका कैंपेन को बढ़ा रहा है, बल्कि वह इस विज्ञापन का चेहरा बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद दिनों में सेलेब्रिटी बन गई 'एयरटेल 4जी गर्ल', जानिए इसके बारे में

6 of 6
छेत्री एक म्यूजिक आर्टिस्ट हैं, जिन्होंने एक बार ट्रेनी कॉपीराइटर की तरह काम किया है। साथ ही उन्हें एक्टिंग और मॉडलिंग का कोई अनुभव नहीं है। यूं तो किसी राष्ट्रीय कैंपेन के लिए ऐसे किसी चेहरे को नहीं दिखाया जाता है, लेकिन यहां ऐसा हुआ है और यह विज्ञापन चर्चा का विषय भी बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें