भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा मूल दरों में आधे फीसदी की कटौती के बाद देश में निजी क्षेत्र के तीसरे बड़े बैंक एक्सिस बैंक ने लोन की आधार दर (बेस रेट) में 0.35 फीसदी की कटौती की है। इस कटौती के बाद बैंक की आधार दर 9.85 फीसदी से घटकर 9.5 फीसदी पर आ गई है। आधार दर में इस साल की गई यह तीसरी कटौती है। इससे पहले बैंक अप्रैल में 0.20 फीसदी और जून में 0.10 फीसदी की कटौती कर चुका है। (अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली)
विज्ञापन
क्या आपके बैंक ने घटाईं ब्याज दरें? जान लीजिए इस खबर में
2 of 10
ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स ने अपने बेस रेट में 20 आधार अंक में कटौती की है। अब बैंक का बेस रेट 9.90 फीसदी से घट कर 9.70 फीसदी हो गया है। नई दर बुधवार से प्रभावी हो गई है। रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा जारी होने के बाद एक्सिस बैंक से पहले भारतीय स्टेट बैंक, आंध्र बैंक और बैंक ऑफ इंडिया भी लोन की ब्याज दरें घटा चुके हैं। बेस रेट बैंक की न्यूनतम ब्याज दर है, जिससे कम पर बैंक कर्ज नहीं दे सकता है।
विज्ञापन
क्या आपके बैंक ने घटाईं ब्याज दरें? जान लीजिए इस खबर में
3 of 10
सार्वजनिक क्षेत्र के आंध्र बैंक ने भी अपने बेस रेट में 0.25 फीसदी की कटौती की घोषणा की। अब इसका बेस रेट घट कर 9.75 फीसदी रह गया है।
क्या आपके बैंक ने घटाईं ब्याज दरें? जान लीजिए इस खबर में
4 of 10
बेस रेट में कटौती करने के मामले में देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई सबसे आगे रहा और रिजर्व बैंक की घोषणा के कुछ ही समय बाद बेस रेट में 0.40 फीसदी की कटौती की घोषणा कर दी। स्टेट बैंक में अभी 9.7 फीसदी का बेस रेट है जिसे 0.40 फीसदी घटा कर 9.3 फीसदी करने की घोषणा हो चुकी है।
विज्ञापन
क्या आपके बैंक ने घटाईं ब्याज दरें? जान लीजिए इस खबर में
5 of 10
रिजर्व बैंक की घोषणा केबाद लगभग सभी बैंक अपने बेस रेट की समीक्षा में जुट गए हैं। पंजाब नेशनल बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनके यहां असेट लायबिलिटी प्रबंधन विभाग के लोग आकलन में जुट गए हैं। उम्मीद है कि शीघ्र ही नया बेस रेट घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
क्या आपके बैंक ने घटाईं ब्याज दरें? जान लीजिए इस खबर में
6 of 10
सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंक कारपोरेशन बैंक के प्रमुख एसआर बंसल ने अमर उजाला को मुंबई से फोन पर बताया कि वह शीघ्र ही बैंक के मुख्यालय लौटेंगे। उसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों के बाद नई दरों की घोषणा हो जाएगी।
विज्ञापन
क्या आपके बैंक ने घटाईं ब्याज दरें? जान लीजिए इस खबर में
7 of 10
पंजाब एंड सिंध बैंक के आधिकारिक सूत्रों का कहना है अभी उनके सीएमडी मुंबई गए हैं। वहां से लौटने के बाद इस पर निर्णय होगा।
क्या आपके बैंक ने घटाईं ब्याज दरें? जान लीजिए इस खबर में
8 of 10
आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर ने रिजर्व बैंक के फैसले के बाद कहा है कि आईसीआईसीआई भी जल्द ही ब्याज दर घटाएगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मंगलवार की कटौती के एक बड़े हिस्से का लाभ ग्राहकों को मिलेगा।
क्या आपके बैंक ने घटाईं ब्याज दरें? जान लीजिए इस खबर में
9 of 10
एचडीएफसी बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यूं तो उसने कुछ दिन पहले ही बेस रेट में 0.10 फीसदी की कटौती की है लेकिन रिजर्व बैंक की नई घोषणा पर शीघ्र ही कुछ फैसला लिया जाएगा।
क्या आपके बैंक ने घटाईं ब्याज दरें? जान लीजिए इस खबर में
10 of 10
मंगलवार को भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट की दरों में कटौती करते हुए 50 बेसिस प्वाइंट की कमी की है। साथ ही रिवर्स रेपो रेट में भी कटौती की गई है। बदलाव के बाद रेपो रेट 6.75 फीसदी हो गया है। वहीं रिवर्स रेपो रेट 5.75 फीसदी हो गया है। आरबीआई के इस कदम के बाद अब ये तय है कि लोन लेने वालों को इसका फायदा मिलेगा। बैंकों पर ब्याज दर घटाने का दबाव बढ़ गया है।